-
शनि, 27 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Health »
- Health Benefits Of Black Sesame
गुणों की खान हैं काले तिल, कई खतरनाक रोगों का है दुश्मन, डाइट में शामिल करने से मिलेंगे गजब के फायदे
- Written By: रीना पंवार
काले तिल में कैल्शियम, फाइबर, आयरन, फास्फोरस जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर के लिए बेहद जरूरी हैं। डाइट में काले तिल का इस्तेमाल करने से पाचन बेहतर होता है, साथ ही बालों और स्किन को भी फायदा होता है।

काले तिल खाने के फायदे
भारतीय घरों में आज से नहीं सालों से कई तरह बीजों का इस्तेमाल होता आया है। कई बीमारियों का इलाज हमारे किचन में ही मौजूद होता है, जो न सिर्फ खाने के स्वाद को दोगुना करते हैं बल्कि हमारे शरीर में होने वाली परेशानियों को भी दूर करते है। तो बात करते हैं ऐसे ही एक बीज के बारे में जो हर किसी के किचन में आसानी से मिल जाता है। हम बात कर रहे हैं छोटे-छोटे दिखने वाले काले तिल की। जी हां पोषक तत्वों से भरपूर तिल सेहत के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। आमतौर पर तिल दो प्रकार के होते हैं, एक काले तिल और दूसरा सफेद तिल।
एक्सपर्ट्स के अनुसार, काले तिल में कैल्शियम, फाइबर, आयरन, फास्फोरस जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर के लिए बेहद जरूरी हैं। डाइट में काले तिल का इस्तेमाल करने से पाचन बेहतर होता है, साथ ही बालों और स्किन को भी फायदा होता है। तो ऐसे जान लें पोषक तत्वों से भरपूर काले तिल के फायदे।
पाचन बेहतर करता है काला तिल
डाइट एक्सपर्ट्स के अनुसार, काले तिल में फाइबर की मात्रा अधिक होती है। इसे डाइट में शामिल करने से मल त्याग की क्रिया आसान होती है। जिन लोगों को पाचन की समस्या है, उनके लिए काला तिल रामबाण इलाज है।
सम्बंधित ख़बरें
‘देवाभाऊ टैक्सी’ योजना पर विवाद, आरटीआई दस्तावेज में सहकारी संस्था की वित्तीय स्थिति पर उठे सवाल
वेनेजुएला में तबाही के बाद फिर कांपी धरती, मौतों का आंकड़ा 1000 के करीब; हजारों लोग अभी भी लापता
वाशिंगटन में इजरायल-लेबनान शांति समझौते पर हस्ताक्षर; नेतन्याहू की इस शर्त से बढ़ी टेंशन
Navabharat Nishanebaaz: विजय जानना चाहते स्टालिन का पता, उदयनिधि से पूछा-कहां हैं तुम्हारे पिता
हाई ब्लड प्रेशर में है फायदेमंद
काले तिल मैग्नीशियम और फास्फोरस जैसे पोषक तत्वों से भरपूर होता है, जो हाई ब्लड प्रेशर के स्तर को संतुलित रखने में मदद करता है। काला तिल स्ट्रोक, हार्ट अटैक के खतरे को कम करने में कारगर है और हाइपरटेंशन की संभावना को भी कम करते है। इसके साथ ही, छोटे-छोटे दिखने वाले इन बीजों में सेसामिन नाम का कम्पाउंड भी होता है, जो हाई ब्लड प्रेशर के स्तर को कंट्रोल करने में मदद करता है।
बूस्ट करते हैं इम्युनिटी
पोषक तत्वों से भरपूर काले तिल इम्यून सिस्टम को मजबूत रखने में भी मदद करते हैं। इनमें कैल्शियम, कॉपर मैंगनीज, आयरन और एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं, जो इम्युनिटी बढ़ाने में मदद करते हैं। जिससे आप कई तरह के संक्रमण और बीमारियों से बच सकते हैं। काले तिल में कैल्शियम की मात्रा जोड़ों में दर्द या सूजन को कम कर हड्डियों को भी मजबूत करने में मदद करता हैं।
एंटीऑक्सीडेंट से हैं भरपूर
एक्सपर्ट्स कहते हैं, काले तिल एंटीऑक्सीडेंट का समृद्ध स्रोत हैं। जो शरीर को कई बीमारियों से बचाते हैं। डाइट में काले तिल शामिल करने से पुरानी से पुरानी बीमारियों का खतरा कम हो सकता है। इन बीजों में मौजूद गुण डायबिटीज, कैंसर और हृदय रोगों को भी कम करने में मदद करते हैं। ऐसे में काले तिल का सेवन सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता हैं।
लेखिका- सीमा कुमारी
Health benefits of black sesame
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
‘देवाभाऊ टैक्सी’ योजना पर विवाद, आरटीआई दस्तावेज में सहकारी संस्था की वित्तीय स्थिति पर उठे सवाल
Jun 27, 2026 | 07:36 AMवेनेजुएला में तबाही के बाद फिर कांपी धरती, मौतों का आंकड़ा 1000 के करीब; हजारों लोग अभी भी लापता
Jun 27, 2026 | 07:35 AMवाशिंगटन में इजरायल-लेबनान शांति समझौते पर हस्ताक्षर; नेतन्याहू की इस शर्त से बढ़ी टेंशन
Jun 27, 2026 | 07:27 AMNavabharat Nishanebaaz: विजय जानना चाहते स्टालिन का पता, उदयनिधि से पूछा-कहां हैं तुम्हारे पिता
Jun 27, 2026 | 07:25 AMRD Burman Birthday: 5 सुरों में रोने वाला बच्चा, 9 साल में बन गए कंपोजर, जानिए पंचम दा की अनसुनी कहानी
Jun 27, 2026 | 07:25 AMMonsoon Update: दिल्ली-यूपी-बिहार और महाराष्ट्र समेत 16 राज्यों में आंधी-तूफान की चेतावनी, येलो अलर्ट जारी
Jun 27, 2026 | 07:25 AMबीएसएफ जवान को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, डबल बेंच ने पुनर्नियुक्ति के दिए निर्देश
Jun 27, 2026 | 07:24 AMवीडियो गैलरी

पासपोर्ट धारक भी भारतीय नहीं? MEA के इस नए स्पष्टीकरण के बाद क्यों छिड़ी बहस, जानिए असली कानून- VIDEO
Jun 26, 2026 | 10:53 PM
केंद्रीय कर्मचारियों की लग गई लॉटरी! फिटमेंट फैक्टर पर क्या है नया अपडेट, कितनी बढ़ेगी आपकी बेसिक सैलरी?
Jun 26, 2026 | 10:31 PM
होर्मुज में ड्रोन हमला! Iran की चेतावनी के बाद अब क्या करेगा America?, Video
Jun 26, 2026 | 05:08 PM
मायावती ने पाला, अखिलेश ने निकाला और अब सीएम योगी ने दी बड़ी जिम्मेदारी, भाजपा में उपाध्यक्ष बनीं पूजा पाल
Jun 26, 2026 | 02:17 PM
भूकंप आने से पहले क्यों अजीब हरकतें करते हैं जानवर? जानिए इसके पीछे का वो विज्ञान जो इंसान नहीं देख पाते!
Jun 25, 2026 | 10:53 PM
ट्रंप और JD वेंस की सीक्रेट मीटिंग की इनसाइड स्टोरी, जिसमें सऊदी अरब-भारत को लेकर बना था बड़ा प्लान- VIDEO
Jun 25, 2026 | 10:34 PM










