-
मंगल, 4 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Health »
- Frequent Nightmares Linked To Serious Illnesses Study Reveals
हर हफ्ते बुरे सपने आना सिर्फ इत्तेफाक नहीं, रिसर्च रिपोर्ट जानकर दंग रह जाएंगे आप
- Written By: अमन उपाध्याय
Nightmares Early Death: लंदन के इम्पीरियल कॉलेज की एक बड़ी रिसर्च में खुलासा हुआ है कि जो लोग बार-बार बुरे या डरावने सपने देखते हैं, उनमें उम्र बढ़ने की रफ्तार सामान्य लोगों की तुलना में कहीं ज्यादा..

हर हफ्ते बुरे सपने आना सिर्फ इत्तेफाक नहीं, फोटो (सो. आईएएनएस )
Health News: अगर आपको अक्सर सोते समय डरावने या बेचैन करने वाले सपने आते हैं, तो इसे हल्के में लेना सही नहीं है। हाल ही में हुई एक रिसर्च में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है कि हफ्ते में एक या उससे अधिक बार बुरे सपने देखना समय से पहले मौत का संकेत हो सकता है। यानी ये सिर्फ एक डरावना सपना नहीं, बल्कि आपकी सेहत से जुड़ी किसी गंभीर समस्या की तरफ इशारा भी कर सकता है।
लंदन के इम्पीरियल कॉलेज की एक व्यापक स्टडी में यह सामने आया है कि जो लोग बार-बार डरावने सपने देखते हैं, उनकी उम्र बढ़ने की प्रक्रिया सामान्य लोगों की तुलना में तेजी से होती है। साथ ही, उनमें 70 साल की उम्र से पहले मृत्यु का खतरा लगभग तीन गुना अधिक पाया गया। इस शोध में करीब 1.80 लाख लोगों को शामिल किया गया था, जिनमें बच्चे और वयस्क दोनों मौजूद थे।
पूरे शरीर पर गहरा असर
रिसर्च में पता चला है कि बार-बार बुरे सपने देखना सिर्फ दिमाग पर नहीं, बल्कि पूरे शरीर पर गहरा असर डालता है। ऐसे सपनों के दौरान शरीर में स्ट्रेस हार्मोन तेजी से बढ़ जाता है, जो सूजन बढ़ाने के साथ-साथ आंतरिक अंगों को भी नुकसान पहुंचाने लगता है। लंबे समय में यह असर हमारे क्रोमोसोम्स तक पहुंच जाता है, जिससे उम्र बढ़ने की प्रक्रिया तेज हो जाती है।
सम्बंधित ख़बरें
Daily Cholesterol Intake: रोजाना कितना Cholesterol शरीर के लिए सही माना जाता है? जानें एक्सपर्ट्स क्या कहते है
बॉम्बे हाई कोर्ट का बड़ा फैसला: सरकारी डॉक्टर नहीं कर सकेंगे प्राइवेट प्रैक्टिस, राज्य सरकार को राहत
Raksha Bandhan Makeup: पिंपल्स वाली स्किन पर मेकअप करना है, तो इन बातों का रखें ख्याल, नहीं बढ़ेगा ब्रेकआउट
Raksha Bandhan 2026: रक्षाबंधन पर पैरों की खूबसूरती बढ़ाएंगे ये 8 लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स, जरूर ट्राई करें
यह भी पढ़ें:- हद से ज़्यादा ज़िद्दी बच्चों को सुधारने के कुछ कारगर तरीके, हर बात पर ‘हां’ कराने की छूट जाएगी आदत
विशेषज्ञों का कहना है कि इस बदलाव के कारण शरीर की रोग-प्रतिरोधक क्षमता धीरे-धीरे कमजोर पड़ने लगती है। यही नहीं, बुरे सपनों का सीधा संबंध मानसिक स्वास्थ्य से भी है। डिप्रेशन, एंग्जायटी और पोस्ट ट्रॉमैटिक स्ट्रेस डिसऑर्डर (PTSD) जैसी स्थितियों से जूझ रहे लोगों में यह समस्या ज्यादा देखने को मिलती है। वहीं, न्यूरोलॉजिकल बीमारियां जैसे स्किजोफ्रेनिया, डिमेंशिया और पार्किंसन की शुरुआती अवस्था में भी बुरे सपनों का अनुभव हो सकता है।
दिल से जुड़ी बीमारियों का खतरा
रिसर्च के मुताबिक, बुरे सपने देखने वालों में दिल से जुड़ी बीमारियों का खतरा भी बढ़ सकता है। वजह ये है कि जब नींद के दौरान दिमाग तनाव में रहता है, तो उसका सीधा असर दिल की धड़कन और ब्लड प्रेशर पर पड़ता है। यही बदलाव धीरे-धीरे गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का कारण बन सकते हैं।
रिपोर्ट में यह भी सामने आया कि पिछले कुछ सालों में बुरे सपनों से परेशान लोगों की संख्या तेजी से बढ़ी है। 2019 में जहां केवल 6.9% लोगों ने बार-बार बुरे सपने देखने की बात कही थी, वहीं 2021 तक यह आंकड़ा बढ़कर 11% हो गया। यह बढ़ोतरी साफ दिखाती है कि हमारी लाइफस्टाइल, तनाव और मानसिक स्वास्थ्य पर इसका गहरा असर पड़ रहा है।
हालांकि बुरे सपनों के लिए कोई पक्का इलाज मौजूद नहीं है, लेकिन विशेषज्ञों का मानना है कि कुछ मामलों में साइकोथेरेपी मददगार साबित हो सकती है। इस प्रक्रिया में मरीज की मानसिक स्थिति को समझकर उसके डर और तनाव को कम करने की कोशिश की जाती है।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
Frequent nightmares linked to serious illnesses study reveals
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
मराठा आरक्षण पर महायुति की बढ़ी टेंशन! मनोज जरांगे 7 अगस्त से करेंगे राज्य का दौरा, आंदोलन का दिया अल्टीमेटम
Aug 04, 2026 | 10:58 AMएयर इंडिया बिल्डिंग में बनेगा नया मंत्रालय, CM फडणवीस ने समीक्षा बैठक में दिए स्थानांतरण योजना के निर्देश
Aug 04, 2026 | 10:54 AMगोंदिया के 41 राजस्व मंडलों में लगी स्वचालित प्रणाली, अब ग्राम पंचायत स्तर पर मिलेगा मौसम का रियल टाइम डेटा
Aug 04, 2026 | 10:51 AMAgra: प्रतिभाशाली विद्यार्थियों के लिए सुनहरा मौका, VIQ-2026 से मिलेंगे छात्रवृत्ति और करोड़ों के कैश रिवार्ड
Aug 04, 2026 | 10:50 AM‘पंक्चर वालों की औलाद’ बयान पर बढ़ा बवाल, AIMIM नेता वारिस पठान बोले- देश का माहौल खराब कर रहे बीजेपी नेता
Aug 04, 2026 | 10:47 AMनवभारत संपादकीय: जंतर-मंतर पर पैलेट गन के इस्तेमाल की होगी पड़ताल, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश
Aug 04, 2026 | 10:45 AMकॉमनवेल्थ गेम्स 2026 से लौटे भारतीय बॉक्सरों का भव्य स्वागत, एयरपोर्ट पर ढोल-नगाड़ों से गूंजा माहौल
Aug 04, 2026 | 10:39 AMवीडियो गैलरी

वाराणसी में अवैध क्लीनिक की लापरवाही से प्रसूता की मौत, स्वास्थ्य विभाग पर उठे गंभीर सवाल! देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 11:15 PM
बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर की ऐतिहासिक जीत, 100 करोड़ की संपत्ति वाले PK ने रचा इतिहास! देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 10:35 PM
रांची में 10वें दिन भी छात्रों का आमरण अनशन जारी, JP आंदोलन की तरह महासंग्राम का ऐलान; देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 10:06 PM
मुझे संघी बनना है, मेरे लिए रास्ता क्यों बंद? कंगना रनौत की इंस्टाग्राम स्टोरी ने मचाया तहलका, देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 09:28 PM
दतिया तो सिर्फ झांकी है, पूरा देश बाकी है…दतिया उपचुनाव में जीत के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं मे जश्न- VIDEO
Aug 03, 2026 | 06:59 PM
2.5 करोड़ का घोड़ा, 3 हेलीकॉप्टर और लग्जरी गाड़ियां… आखिर कितने करोड़ के मालिक हैं बृजभूषण सिंह? देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 06:53 PM














