-
मंगल, 4 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Health »
- Eyesight Strain Treatment Ayurvedic Treatment For Screen Time Effect
Eye Strain Relief: स्क्रीन टाइम बढ़ने से परेशान हैं? आंखों को आराम देंगे ये आयुर्वेदिक उपाय
- Written By: रीता राय सागर
Eye Strain Treatment: आई स्ट्रेन की समस्या से लगभग हर आयु वर्ग के लोग जूझ रहे हैं। इससे राहत पाने के लिए आप आयुर्वेदिक तरीकों का इस्तेमाल कर सकते हैं। आइए जानते हैं आयुर्वेदिक उपचार के बारे में।

आंखों की रोशनी (फोटो.सोशल मीडिया)
Ayurvedic Treatment For Eyes: आज के समय में लंबे समय तक मोबाइल, कंप्यूटर और टीवी स्क्रीन देखने की वजह से आंखें जल्दी थक जाती हैं और दृष्टि कमजोर होने लगती है। ऐसे में आयुर्वेद के सरल और नेचुरल उपाय आपकी आंखों की सेहत के लिए फायदेमंद साबित हो सकते हैं। ये तरीके सिर्फ आंखों को आराम नहीं देते, बल्कि उन्हें लंबे समय तक स्वस्थ बनाए रखने में भी मदद करते हैं।
आयुर्वेद के दो उपाय
- सबसे पहला तरीका है पदाभ्यंग यानी पैरों की मालिश। रोजाना पैरों की मालिश अंजीर या तिल के तेल से करें। पैरों की मालिश से न केवल रक्त संचार बेहतर होता है, बल्कि आंखों की रोशनी भी तेज होती है और कई तरह की आंखों की बीमारियों से बचाव होता है।
- दूसरा तरीका है शीतोदक उपचार। इसके अंतर्गत आप दिन में 2 से 4 बार मुंह में ठंडा पानी रख सकते हैं। ऐसा करने से आंखों की रोशनी बनी रहती है और दृष्टि में सुधार होता है। इसके अलावा, शीतल जल की कुछ बूंदें आंखों में डालना भी फायदेमंद है। दिन में 3-4 बार ठंडे पानी की कुछ बूंदें आंखों में डालने से आंखों को ठंडक मिलती है और आंखों की रोशनी बेहतर रहती है।
स्वस्थ आंखों के लिए आयुर्वेदिक उपाय
-
ऑर्गेनिक गुलाब जल
आंखों में जलन होने पर आप ऑर्गेनिक गुलाब जल का उपयोग कर सकते हैं। गुलाब जल की दो-दो बूंदें अपनी दोनों आंखों में डालकर 10 मिनट तक आंखों को बंद करके लेट जाएं। ऐसा करने से आंखों में गई धूल-मिट्टी साफ हो जाएगी और जलन भी कम हो जाएगी।
घी (फोटो.सोशल मीडिया)
-
गाय के घी का उपयोग
आंखों में घी डालना या नाक में घी डालना आंखों के स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है। घी आंखों के जलयोजन स्तर को बनाए रखने और ड्राई आई सिंड्रोम की समस्या को ठीक करने में मदद करता है। इसलिए आंखों को स्वस्थ रखने के लिए आप हमेशा गाय के शुद्ध घी का इस्तेमाल करें।
-
त्रिफला
आयुर्वेद के अनुसार त्रिफला आंखों से जुड़ी समस्याओं, जैसे- आई फ्लू, आई इंफेक्शन, आंखों में जलन, दर्द और रेडनेस को कम करने में मदद कर सकता है। त्रिफला को खाने के साथ आप इसका उपयोग आंखों को धोने के रूप में भी कर सकते हैं। एक चम्मच त्रिफला चूर्ण को रात भर 1 गिलास पानी में भिगो कर रख दें। सुबह इसे 21 बार मोड़कर बारीक कपड़े या कॉफी फिल्टर से छान लें। इस बात का ख्याल रखें कि त्रिफला का कोई भी कण पानी में न रह जाएं। जब पानी से त्रिफला पूरी तरह अलग हो जाए, तो इस पानी से अपनी आंखों को धो लें।
त्रिफला (फोटो.सोशल मीडिया)
सम्बंधित ख़बरें
Daily Cholesterol Intake: रोजाना कितना Cholesterol शरीर के लिए सही माना जाता है? जानें एक्सपर्ट्स क्या कहते है
बॉम्बे हाई कोर्ट का बड़ा फैसला: सरकारी डॉक्टर नहीं कर सकेंगे प्राइवेट प्रैक्टिस, राज्य सरकार को राहत
Breastfeeding Week: शुरुआती महीनों में स्तनपान करने वाले बच्चों का दिमाग होता है ज्यादा तेज, मेमोरी भी शार्प
PCOD, PCOS, PMOS: एक जैसे लगते हैं ये तीनों नाम, लेकिन फर्क जानना हर महिला के लिए है जरूरी, जानें सबकुछ
-
20-20-20 नियम
आंखों को स्वस्थ रखने के लिए आप 20-20-20- नियम का पालन कर सकते हैं। इसमें आपको आखों की थकान और तनाव कम करने के लिए हर 20 मिनट में 20 फीट दूर किसी चीज को 20 सेकंड तक देखना होता है।
-
आंखों का व्यायाम
आंखों को आरम देने के लिए आप आई एक्सरसाइज कर सकते हैं। जिसमें आंखों को चारों ओर घुमाते हुए देखना होता है। आंखों से बगल में, ऊपर और नीचे देखना, और प्रतिदिन 10 मिनट तक आंखों को क्लॉकवाइज और काउंटर क्लॉकवाइज दिशा में घुमाना चाहिए।
आई एक्सरसाइज (फोटो.सोशल मीडिया)
-
त्राटक और ध्यान
त्राटक का मूल रूप से मतलब है किसी चीज जैसे- दीपक या बिंदू को दूर से ध्यान लगाकर देखना। यह आंखों की मांसपेशियों को मजबूत बनाने में मदद करता है और आपकी याददाश्त में भी सुधार करता है। इसके लिए एक मोमबत्ती को जलाकर आंखों के लेवल में रखते हैं और बिना पलक झपकाए मोमबत्ती की ओर देखें। ऐसा तब तक करना है, जब तक आंखों से पानी न निकलने लगे।
-
मोबाइल फोन पर ब्लू लाइट फिल्टर ऑन रखें
मोबाइल फोन या अन्य गैजेट्स के इस्तेमाल से आंखों पर ज्यादा दबाव पड़ता है। इस नुकसान से आंखों को बचाने के लिए अपने फोन और अन्य गैजेट के ब्लू लाइट फिल्टर को ऑन करें।
Eyesight strain treatment ayurvedic treatment for screen time effect
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
दतिया हार पर बीजेपी का मंथन: आज सीएम हाउस में समीक्षा बैठक, भितरघातियों पर हो सकती है बड़ी कार्रवाई
Aug 04, 2026 | 11:08 AMमराठा आरक्षण पर महायुति की बढ़ी टेंशन! मनोज जरांगे 7 अगस्त से करेंगे राज्य का दौरा, आंदोलन का दिया अल्टीमेटम
Aug 04, 2026 | 10:58 AMएयर इंडिया बिल्डिंग में बनेगा नया मंत्रालय, CM फडणवीस ने समीक्षा बैठक में दिए स्थानांतरण योजना के निर्देश
Aug 04, 2026 | 10:54 AMगोंदिया के 41 राजस्व मंडलों में लगी स्वचालित प्रणाली, अब ग्राम पंचायत स्तर पर मिलेगा मौसम का रियल टाइम डेटा
Aug 04, 2026 | 10:51 AMAgra: प्रतिभाशाली विद्यार्थियों के लिए सुनहरा मौका, VIQ-2026 से मिलेंगे छात्रवृत्ति और करोड़ों के कैश रिवार्ड
Aug 04, 2026 | 10:50 AM‘पंक्चर वालों की औलाद’ बयान पर बढ़ा बवाल, AIMIM नेता वारिस पठान बोले- देश का माहौल खराब कर रहे बीजेपी नेता
Aug 04, 2026 | 10:47 AMनवभारत संपादकीय: जंतर-मंतर पर पैलेट गन के इस्तेमाल की होगी पड़ताल, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश
Aug 04, 2026 | 10:45 AMवीडियो गैलरी

वाराणसी में अवैध क्लीनिक की लापरवाही से प्रसूता की मौत, स्वास्थ्य विभाग पर उठे गंभीर सवाल! देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 11:15 PM
बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर की ऐतिहासिक जीत, 100 करोड़ की संपत्ति वाले PK ने रचा इतिहास! देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 10:35 PM
रांची में 10वें दिन भी छात्रों का आमरण अनशन जारी, JP आंदोलन की तरह महासंग्राम का ऐलान; देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 10:06 PM
मुझे संघी बनना है, मेरे लिए रास्ता क्यों बंद? कंगना रनौत की इंस्टाग्राम स्टोरी ने मचाया तहलका, देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 09:28 PM
दतिया तो सिर्फ झांकी है, पूरा देश बाकी है…दतिया उपचुनाव में जीत के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं मे जश्न- VIDEO
Aug 03, 2026 | 06:59 PM
2.5 करोड़ का घोड़ा, 3 हेलीकॉप्टर और लग्जरी गाड़ियां… आखिर कितने करोड़ के मालिक हैं बृजभूषण सिंह? देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 06:53 PM














