-
गुरु, 6 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Health »
- Blood Pressure Increse In Winter Causes Precaution
सर्दी में तेजी से बढ़ रहा ब्लड प्रेशर, सिकुड़ती नसें दे रही खतरे का संकेत, लक्षणों को ऐसे पहचानें
- Written By: प्रिया जैस
Blood Pressure In Winter: सर्दियों में ब्लड प्रेशर बढ़ने की ज्यादा संभावनाएं होती है। जानें हाई बीपी के लक्षण, साथ ही सर्दियों में जोखिम और विशेषज्ञों के सुझाए स्वास्थ्य टिप्स।

ब्लड प्रेशर (सौजन्य-सोशल मीडिया)
Health In Winter: सर्दियों की ठिठुरन शुरु होते ही जिले में हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों की परेशानी बढ़ती दिखाई दे रही है। तापमान गिरते ही शरीर की रक्त वाहिनियां सिकुड़ने लगती है। जिससे रक्तदाब अचानक बढ़ जाता है। डाक्टरों का कहना है कि यही वजह है कि ठंड के दिनों में हार्ट अटैक, स्ट्रोक, सीने में दर्द, सांस फूलना और खांसी-जुकाम जैसी दिक्कतें तेजी से बढ़ती है।
तापमान में अचानक गिरावट शरीर पर सीधा असर डालती है। ब्लड प्रेशर बढ़ने से दिल को ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है। जिसके कारण चक्कर, सिरदर्द, कमजोरी, चिड़चिड़ापन और सीने में जकड़न जैसी समस्याएं गंभीर रुप ले लेती है। विशेषज्ञों के अनुसार, मौसम में हर छोटा बदलाव हाई बीपी वाले मरीजों के लिए बड़ा खतरा बन सकता है। चिकित्सकों का मानना है कि ठंडी हवा शरीर की गर्मी को तेजी से कम करती है।
इससे शरीर तुरंत डिफेंस मोड पर आकर नसों को सिकोड़ देता है। जिससे ब्लड प्रेशर ऊपर चढ़ जाता है। ठंड के साथ बढ़ती नमी दिल और फेफड़ों पर अतिरिक्त दबाव डालती है। जिसके कारण सांस लेने में कठिनाई, खांसी और सर्दी-जुकाम की समस्याएं आम हो जाती है। जिन लोगों को पहले से हाई बीपी की समस्या है।
सम्बंधित ख़बरें
World Breastfeeding Week 2026: सिर्फ मां ही नहीं, पिता का साथ भी बनाता है ब्रेस्टफीडिंग का सफर आसान
Anushka Sharma Recipe: अनुष्का शर्मा ने शेयर की आसान सी बादाम वाली कॉफी की रेसिपी, जानें न्यूट्रिशनिस्ट की राय
सिर्फ 2 अखरोट बदल सकते हैं आपकी सेहत! जानिए कब, कैसे और किस तरीके से खाने पर मिलता है सबसे ज़्यादा फायदा
बाज़ार जैसा Crispy Honey Chilli Potato घर पर बनाना है बस अपनाएं ये एक आसान ट्रिक, हर बाइट होगी सुपर क्रंची
डॉक्टर की सलाह
उनके लिए यह मौसम किसी इम्तिहान से कम नही है। अचानक बढ़ा हुआ रक्तददाब स्ट्रोक, दिल का दौरा, सीने में दर्द और सांस फूलने की स्थिति पैदा कर सकता है। इसलिए डाक्टर नियमित दवा सेवन, हेल्थ मॉनिटरिंग और दिनचर्चा में सावधानी बरतने की सख्त सलाह दे रहे है।
विशेषज्ञ बताते है कि गरम पानी से स्नान, ऊनी कपड़े, गरम पेय और हल्की धूप शरीर के तापमान को संतुलित रखकर रक्तदाब नियंत्रित करने में मदद करते है। वहीं योग-प्राणायाम और गहरी श्वास तनाव को कम करके दिल को मजबूत बनाते है। सर्दियों की ठिठुरन भले ही थर्मामीटर को नीचे ले जाए, लेकिन थोड़ी सी सावधानी और सही दिनचर्या ब्लड प्रेशर को नियंत्रण में रख सकती है।
यह भी पढ़ें – चेहरे पर अचानक झाइयां? इन विटामिन की कमी का हो सकता है संकेत, आयुर्वेद से मिलेगी राहत
शीतऋतु में शरीर को गर्म रखने का प्रयास करें
ठंड में शरीर को हमेशा गर्म रखे, सिर, कान, गर्दन, हाथ-पैर ढक कर बाहर निकले। रोज हल्का व्यायाम करें और थोड़ी धूप जरूर लें, तनाव से दूर रहे, पर्याप्त नींद लें, गरम सूप, हर्बल चाय, स्टीम और हल्का वॉक फायदेमंद है। ठंड में पानी कम न करें, हाईड्रेशन बेहद जरुरी है। नियमित रुप से बीपी जांचते रहे और दवाएं समय पर लें।
- डा. जयश्री देवगडे, वैद्यकीय विशेषज्ञ, गड़चिरोली
Blood pressure increse in winter causes precaution
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
महिला निर्माण श्रमिकों के लिए खुशखबरी! फिर शुरू हुई प्रसूति सहायता योजना; अब प्रसव पर मिलेंगे सीधे ₹25,000
Aug 06, 2026 | 02:52 PM11 LPA की नौकरी छोड़ शुरू किया वाटर प्योरिफिकेशन बिजनेस, अब सालाना 28.5 लाख की कमाई का दावा; पोस्ट हुआ वायरल
Aug 06, 2026 | 02:50 PMअमित शाह की गैरमौजूदगी पर उठे सवाल, प्रयागराज में राहुल गांधी के कार्यक्रम पर रोक से बवाल, संसद में हंगामा
Aug 06, 2026 | 02:48 PMमिनी माथुर के नाम हुई द अलायंस की ट्रॉफी, फिनाले में अली गोनी और रूही दोसानी को दी मात
Aug 06, 2026 | 02:44 PMवर्धा में इंस्टाग्राम चैट से शुरू हुआ विवाद फिर अपहरण कर किया चाकू से हमला, चलती कार से फेंका, 8 पर FIR
Aug 06, 2026 | 02:38 PMमीरा-भाईंदर मेट्रो-9 के दूसरे चरण का 90% काम पूरा, भाईंदर पश्चिम तक सफल ट्रायल से यात्रियों को राहत
Aug 06, 2026 | 02:36 PMनागपुर HC से CSIR को झटका: पुनर्विचार याचिका खारिज, कॉन्ट्रैक्ट कर्मचारियों को मिलेगा समान काम का समान लाभ!
Aug 06, 2026 | 02:34 PMवीडियो गैलरी

पिछड़ों को कभी नहीं मिला हक…राज्यसभा में संजय सिंह का यह धमाकेदार भाषण सुन उड़ जाएंगे होश! देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 10:01 PM
मेरी 10 साल की बेटी को भी नहीं छोड़ा…BJP विधायक विनोद सिंह पर महिला ने लगाया रेप के प्रयास का आरोप- VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:57 PM
मुहर्रम में कार्रवाई तो कांवड़ यात्रा में छूट क्यों? वर्दी की निष्पक्षता पर उठे सवाल, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:01 PM
CJP की मीटिंग से मची सियासी खलबली! पहली ही बैठक में तय हुआ अभिजीत दिपके का बड़ा प्लान, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:53 PM
हिला देने वाला खुलासा! भाई वीरेंद्र ने झारखंड विरोध प्रदर्शन और पार्टी के भीतर खोल दिए सारे राज, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:16 PM
थलपति विजय सरकार का पहला बजट पेश, छात्रों और महिलाओं के लिए बड़ी घोषणाएं
Aug 05, 2026 | 02:22 PM














