- Hindi News »
- Health »
- Freckles On Face Is Sign Of Deficiency Of These Vitamins Know Ayurvedic Treatment
चेहरे पर अचानक झाइयां? इन विटामिन की कमी का हो सकता है संकेत, आयुर्वेद से मिलेगी राहत
Freckles Causes: चेहरे पर नजर आने वाली झाइयां कई बार महिलाओं की सुंदरता में कमी लाती हैं जिसको दूर करने के लिए हम कई उपाय करते हैं। कई बार ये झाइयां विटामिन की कमी से भी हो सकती है।
- Written By: प्रीति शर्मा

चेहरे पर झाइयां (सौ. सोशल मीडिया)
Freckles on Face Reason: महिलाएं हर उम्र में जवां और खूबसूरत दिखना चाहती हैं लेकिन कई बार चेहरे पर कुछ चीजें उनकी सुंदरता को कम करने लगती हैं। चेहरे पर झाइयों होना एक आम समस्या है जो कई कारणों से होने लगती है। चेहरे को सुंदर दिखाने के लिए कई बार लोग महंगे प्रोडक्ट और ट्रीटमेंट का इस्तेमाल करते हैं लेकिन कुछ खास फर्क नहीं पड़ता है। ऐसे में आयुर्वेदिक उपाय बहुत कारगर साबित हो सकते हैं।
विटामिन की कमी
आयुर्वेद में चेहरे की झाइयों को पित्त दोष के असंतुलन से जोड़कर देखा गया है। धूप के ज्यादा संपर्क में आने से समस्या बढ़ने लगती है और फिर मेलास्मा होने का खतरा भी बढ़ जाता है। चेहरे की झाइयों को कुछ आयुर्वेदिक उपायों से कम किया जा सकता है, लेकिन इसके साथ आहार में परिवर्तन लाना भी बहुत जरूरी है। विज्ञान कहता है कि शरीर में विटामिन सी, डी, बी 12, और फोलिक एसिड की कमी से चेहरे पर झाइयां होने लगती हैं।
झाइयां दूर करने के उपाय
शरीर में इन सभी विटामिन के संतुलन से चेहरे पर निखार लाया जा सकता है। हल्दी और एलोवेरा जेल झाइयों के लिए रामबाण इलाज है। इसके लिए कच्ची हल्दी की गांठ को पीसकर उसमें ताजा एलोवेरा जेल बनाकर चेहरे पर लगाएं। सूख जाने पर गुनगुने पानी से मिश्रण को हटा दें। इस पैक को हफ्ते में दो दिन लगाएं। चेहरे के दाग धब्बे को हल्दी कम करने में मदद करती है और एलोवेरा जेल स्किन को नमी देता है।
सम्बंधित ख़बरें
हड्डियों से आती है आवाज या झड़ रहे हैं बाल? शरीर के इन 5 संकेतों को हल्के में लेना पड़ सकता है भारी!
सिर्फ नींद की कमी नहीं ये 5 कारण भी बन सकते हैं डार्क सर्कल्स की वजह, आज ही हो जाएं सावधान!
KGMU TB Study: उम्र के साथ पुरुषों में बढ़ा TB का खतरा, महिलाओं में आ रही कमी; जानें क्या है असली वजह
फ्लॉलेस स्किन का जापानी फॉर्मूला! बस इन आसान स्टेप्स को फॉलो करने से आएगा चेहरे पर गजब का निखार

यह भी पढ़ें:- काला तिल खाने के फायदे पढ़कर तो देखिए, तुरंत शुरू कर देंगे खाना
ऑयल मसाज से फायदा
चेहरे पर फेस ऑयल से मसाज करने से भी फायदा मिलेगा। इसके लिए जैतून या बादाम के तेल में ग्लिसरीन मिलाकर हल्के हाथ से सर्कुलर मोशन में चेहरे की मसाज करें। अगर स्किन ऑयली है तो हफ्ते में एक बार और अगर ड्राई है तो दो बार मसाज करें। इससे चेहरे में रक्त का संचार बढ़ेगा और चेहरे पर ग्लो आएगा।
गुलाब जल और कच्चे दूध का पेस्ट भी झाइयों को कम करने में मदद करता है। दूध चेहरे के रोम छिद्रों में जमी गंदगी को निकालने में मदद करेगा, जबकि गुलाब जल स्किन को अंदर से तरोताजा करेगा।
विटामिन से भरपूर डाइट
झाइयों को दूर करने के लिए डाइट में भरपूर मात्रा में विटामिन सी, डी, बी 12, और फोलिक एसिड जरूरी है। सुबह खाली पेट आंवला का जूस, गिलोय का जूस और अनार का सेवन फायदेमंद माना जाता है। वहीं फोलिक एसिड हरी पत्तेदार सब्जियों में आसानी से मिल जाता है। अपने डाइट में हरी सब्जियों के सूप को शामिल करना भी शरीर को पोषक तत्वों की कमी से दूर रखता है।
Freckles on face is sign of deficiency of these vitamins know ayurvedic treatment
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Viral Video: भीषण गर्मी में दुकानदार ने खोले दरवाजे, आवारा कुत्तों को दी ठंडी जगह
Apr 27, 2026 | 10:28 PMPappu Yadav on BJP: ‘ED-CBI का डर दिखाकर विरोधियों को खत्म कर रही भाजपा’, पप्पू यादव ने सरकार पर साधा निशाना
Apr 27, 2026 | 10:28 PM‘महिलाओं को कहीं भी सुरक्षित नहीं छोड़ा..’, बेंगलुरु मेट्रो कांड पर कर्नाटक HC ने की सख्त टिप्पणी
Apr 27, 2026 | 10:25 PMबंगाल चुनाव 2026: कोलकाता की महिलाओं ने भरी हुंकार, हजार रुपये नहीं, हमें सुरक्षा और रोजगार चाहिए- VIDEO
Apr 27, 2026 | 10:16 PMटीएमसी सांसद मिताली बाग पर जानलेवा हमला! फूट-फूट कर रोते हुए बताया कार में हुआ खौफनाक मंजर
Apr 27, 2026 | 10:16 PMMoney Plant Tips: पानी में मिलाएं ये 1 चीज, घर में बढ़ेगी धन-समृद्धि और चमकेगी किस्मत
Apr 27, 2026 | 10:16 PMSouth Sudan Plane Crash: दक्षिणी सूडान में भीषण विमान हादसा, पायलट समेत 14 लोगों की दर्दनाक मौत
Apr 27, 2026 | 10:09 PMवीडियो गैलरी

पैरेंट्स को ‘SHUT UP’ बोलने वाली प्रिंसिपल ने तोड़ी चुप्पी, कहा कि 3 घंटे पहले जो हुआ वो किसी ने नहीं देखा
Apr 27, 2026 | 10:09 PM
MP के कटनी में मानवता शर्मसार, मौत से जूझ रहा था पति; एंबुलेंस कर्मी ने बेबस पत्नी से धुलवाई गाड़ी- VIDEO
Apr 27, 2026 | 10:08 PM
इंदौर में सरेआम गुंडागर्दी! मामूली टक्कर के बाद बाइक सवार ने दंपत्ति को डंडे से धमकाया, वसूले ₹3000- VIDEO
Apr 27, 2026 | 10:07 PM
अफसर ने मांगा बीमारी का सबूत, ड्रिप की बोतल लेकर आंगनबाड़ी केंद्र पहुंची सेविका; वीडियो देख दहल जाएगा दिल
Apr 27, 2026 | 10:00 PM
इंदौर में लॉरेंस बिश्नोई गैंग का लोकल नेटवर्क तबाह! पुलिस के हत्थे चढ़ा बिल्डरों को धमकाने वाला सोनू- VIDEO
Apr 27, 2026 | 09:54 PM
‘पद के बदले शारीरिक संबंध की डिमांड’, महोबा BJP की पूर्व जिला मंत्री का बड़ा खुलासा; कटघरे में जिला अध्यक्ष
Apr 27, 2026 | 09:53 PM














