आंखों की रोशनी तेज़ कर देंगी ठंड के मौसम की ये सब्जियां, तो देर किस बात की, पढ़िए और शुरू कर दीजिए

How to Increase Eyesight:सर्दियों के मौसम की शुरुआत हो गई है इस मौसम में कई तरह की सब्जियां बाजार में मिलती है जो आपकी आंखों की रोशनी बढ़ाने में मदद कर सकती हैं। आइए जान लें आखिर कौन सी सब्जियां हैं?
आंखों की रोशनी तेज़ कर देंगी ठंड के मौसम की ये सब्जियां, तो देर किस बात की, पढ़िए और शुरू कर दीजिए
आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए सर्दियों में क्या खाना चाहिए (सौ.सोशल मीडिया)
Updated on

Winter Superfoods For Eyesight: सर्दियों का मौसम चल रहा है। जहां यह मौसम दिल और दिमाग को सुकून देता है, वहीं सेहत से जुड़ी कई परेशानियां भी लेकर आता है। खासतौर पर, आंखों से जुड़ी समस्या। सर्दियों में हवा में नमी कम होने के कारण आंखों में सूखापन होने लगती है।

ठंडी हवा और हीटर के कारण यह समस्या और बढ़ सकती है। ऐसे में अपनी आंखों की रोशनी का ख्याल रखना बहुत जरूरी है और सर्दियां इसके लिए सबसे सही समय हो सकता है।

एक्सपर्ट्स बताते हैं कि, सर्दियां न केवल ठंडक और सुकून लेकर आती हैं, बल्कि यह सेहत के लिए फायदेमंद कई पोषक तत्वों से भरपूर फूड्स भी लेकर आती है। खासतौर पर आंखों की रोशनी को बनाए रखने और बेहतर बनाने के लिए सर्दियों के कुछ फूड्स बेहद उपयोगी साबित हो सकते हैं। ऐसे में आइए जानते हैं वे कौन-कौन सी चीजें हैं जो सर्दियों में आपकी आंखों की सेहत के लिए फायदेमंद हो सकती हैं।

आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए सर्दियों में क्या खाना चाहिए:

गाजर का करें सेवन

आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए गाजर का सेवन करना बड़ा फायदेमंद होता है। ये तो आप सभी जानते हैं। आयुर्वेद में गाजर को आंखों के लिए सबसे अच्छा भोजन माना जाता है। इसमें भरपूर मात्रा में विटामिन A और बीटा-कैरोटीन पाया जाता है जो रेटिना की सेहत को बनाए रखने में मदद करता है। सर्दियों में गाजर का सेवन किसी भी तरह कर सकते हैं।

अमरूद का करें सेवन

आपको जानकारी के लिए बता दें,आंखों की रोशनी के लिए सिर्फ गाजर ही फायदेमंद नहीं होता है, बल्कि सर्दियों में मिलने वाला अमरूद भी बड़ा फायदेमंद होता है। इसमें मौजूद विटामिन C भी आंखों की रोशनी के लिए बढ़िया होता है। इसलिए इस मौसम में गाजर के साथ अमरूद का भी सेवन खूब करें।

ब्रोकली और शिमला मिर्च का सेवन

एक्सपर्ट्स का कहना है कि, आंखों की रोशनी के लिए ब्रोकली और रंग-बिरंगी शिमला मिर्च भी किसी से कम नहीं है। इसमें विटामिन C और बीटा-कैरोटीन होता है, जो आंखों को तेज रोशनी में काम करने की क्षमता को बढ़ाते हैं और उम्र बढ़ने के साथ होने वाली समस्याओं को रोकने में मदद करता है।

हरी पत्तेदार सब्जियों का सेवन

आंखों की रोशनी के लिए हरी पत्तेदार सब्जियों का सेवन भी बड़ा फायदेमंद बताया जाता है। इसलिए हेल्थ एक्सपर्ट्स हरी पत्तेदार सब्जियां खाने की सलाह देते हैं। हरी पत्तेदार सब्जियों में ल्यूटिन और जेक्सैंथिन नामक एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं, जो आंखों को धूप और हानिकारक किरणों से बचाने में मदद करते हैं। साथ ही, इनमें मौजूद आयरन और विटामिन C आंखों के लिए फायदेमंद होते हैं।

टमाटर का सेवन

टमाटर का सेवन भी आंखों की रोशनी के लिए बढ़िया मानी जाती है। टमाटर में मिलने वाले पोषक तत्व लाइकोपीन और विटामिन सी आंखों के लेंस को सुरक्षित रखते हैं और मोतियाबिंद जैसी समस्याओं के जोखिम को कम करते हैं। सर्दियों में टमाटर का सूप, सलाद या सब्जियों में इसका उपयोग करना फायदेमंद हो सकता है।

बादाम और अखरोट

सूखे मेवे जैसे बादाम और अखरोट में ओमेगा-3 फैटी एसिड और विटामिन ई होता है, जो आंखों की झिल्ली को हेल्दी रखने में मदद करता है। सर्दियों में इनका नियमित सेवन आंखों की रोशनी को बढ़ाने में सहायक होता है।

संतरा और नींबू

संतरा, मौसमी और नींबू जैसे खट्टे फल विटामिन सी से भरपूर होते हैं। यह आंखों के लिए जरूरी रक्त वाहिकाओं को मजबूत करने और आंखों को संक्रमण से बचाने का काम करते हैं।

Navbharat Live
navbharatlive.com