-
शनि, 11 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Entertainment »
- Thamma Vs Ek Deewane Ki Deewaniyat Box Office Collection Day Wise Report
बॉक्स ऑफिस पर हर्षवर्धन राणे का जलवा बरकरार, ‘थामा’ को पछाड़ 100 करोड़ी क्लब में की धमाकेदार एंट्री
- Written By: स्नेहा मौर्या
Box Office Collection: आयुष्मान खुराना की ‘थामा’ और हर्षवर्धन राणे की ‘एक दीवाने की दीवानियत’ के बीच बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त टक्कर जारी है। ऐसे में चलिए जानते हैं कौन सी फिल्म आगे निकल गई है।

थामा और एक दीवाने की दीवानियत (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Thamma VS Ek Deewane Ki Deewaniyat: बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों जबरदस्त मुकाबला देखने को मिल रहा है। हाल ही में रिलीज हुई फिल्मों ‘हक’ और ‘प्रेडेटर बैडलैंड्स’ से पहले भी दो फिल्में लगातार सिनेमाघरों में धमाल मचा रही हैं — आयुष्मान खुराना की ‘थामा’ और हर्षवर्धन राणे की ‘एक दीवाने की दीवानियत’। दोनों फिल्मों ने दर्शकों को बांधे रखा है, लेकिन अब कलेक्शन के मामले में तस्वीर बदलती नजर आ रही है।
सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, ‘एक दीवाने की दीवानियत’ ने अपने 17वें दिन तक 71.45 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था। वहीं 19वें दिन शाम 7:45 बजे तक इसका कलेक्शन 46 लाख रुपये दर्ज हुआ। इस तरह फिल्म का कुल घरेलू कलेक्शन 71.91 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। फिलहाल ये फाइनल डेटा नहीं है। इसमें काफी बदलाव हो सकता है।
हर्षवर्धन राणे ने वर्ल्डवाइड में बॉक्स ऑफिस पर तोड़ा रिकॉर्ड
वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने 16 दिनों में ही 99.65 करोड़ रुपये की कमाई कर ली थी। आज के घरेलू आंकड़े जोड़ने पर यह फिल्म 100 करोड़ क्लब में शामिल हो गई है। सिर्फ 25 करोड़ रुपये के बजट में बनी यह फिल्म हर्षवर्धन राणे के करियर की पहली सेंचुरी फिल्म बन गई है, जो उनके लिए एक बड़ा माइलस्टोन साबित हुआ है।
सम्बंधित ख़बरें
रामायण का ट्रेलर इस दिन देगा दस्तक, रणबीर कपूर के भगवान श्रीराम अवतार का बढ़ा इंतजार, फैंस में जबरदस्त उत्साह
Jana Nayagan Update: A सर्टिफिकेट मिलने के बाद बढ़ा क्रेज, एडवांस बुकिंग खुलते ही एक घंटे में बिके हजारों टिकट
आकांक्षा रंजन कपूर की संगीत में ‘शावा शावा’ पर झूमे करण जौहर और जाह्नवी कपूर, आलिया भट्ट ने भी लूटी महफिल
Alliance Controversy: डॉली जावेद के सपोर्ट में उतरीं बहन उर्फी जावेद, रीवा किशन को कहा- पिछले जनम में सांप थी
वहीं, दूसरी ओर आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना स्टारर ‘थामा’ ने 17 दिनों में 127.1 करोड़ रुपये का बिजनेस किया। 18वें दिन शाम तक फिल्म का कलेक्शन 42 लाख रुपये पहुंचा, जिससे इसका कुल घरेलू कलेक्शन 127.52 करोड़ रुपये हो गया।
‘एक दीवाने की दीवानियत’ से पीछे रह गई ‘थामा’
‘थामा’ ने शुरुआत में शानदार ओपनिंग ली थी और मजबूत वीकेंड परफॉर्मेंस के दम पर कई दिनों तक शीर्ष पर रही। लेकिन अब धीरे-धीरे इसका कलेक्शन गिरता जा रहा है। हर दिन की कमाई में ‘थामा’ अब ‘एक दीवाने की दीवानियत’ से पीछे रह गई है। आदित्य सरपोतदार के निर्देशन में बनी इस हॉरर-कॉमेडी फिल्म का बजट लगभग 145 करोड़ रुपये है। वर्ल्डवाइड इसने अब तक 176 करोड़ रुपये कमाए हैं, लेकिन बजट के मुकाबले इसे अभी भी “सुपरहिट” का टैग नहीं मिला है।
ये भी पढ़ें- कटरीना कैफ से पहले 2025 में इन बॉलीवुड अभिनेत्रियों के घर गूंजी किलकारियां, बेटे का किया स्वागत
दूसरी तरफ, हर्षवर्धन राणे और सोनम बाजवा की रोमांटिक ड्रामा फिल्म दर्शकों के दिलों में अपनी जगह बना चुकी है। हर दिन की कमाई में ‘दीवानियत’ लगातार ‘थामा’ को पछाड़ रही है। इस तरह बॉक्स ऑफिस की जंग में अब ‘एक दीवाने की दीवानियत’ विजेता बनकर उभर रही है।
Thamma vs ek deewane ki deewaniyat box office collection day wise report
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
राजस्थान प्रेस क्लब चुनाव: कुमार महादेव व्यास चुने गए अध्यक्ष, देखें नई कार्यकारिणी की लिस्ट
Jul 11, 2026 | 09:47 PMPM Modi New Zealand Visit: हाका, कथक और ‘किआ ओरा’ के साथ दिखा भारतीय और माओरी संस्कृति का अनूठा संगम- PHOTOS
Jul 11, 2026 | 09:46 PMNHSRCL Recruitment 2026: भारत की पहली बुलेट ट्रेन परियोजना में 237 टेक्नीशियन पदों पर भर्ती,
Jul 11, 2026 | 09:46 PMमथुरा की कंठी-माला और अलीगढ़ की धातु मूर्तियों को मिला जीआई टैग, नाबार्ड के सहयोग से मिली नई पहचान
Jul 11, 2026 | 09:39 PMमहाराष्ट्र में बिना HSRP नंबर प्लेट वाले 6,718 वाहनों पर हुई कार्रवाई, वसूला गया 8 लाख का जुर्माना
Jul 11, 2026 | 09:37 PMरामायण का ट्रेलर इस दिन देगा दस्तक, रणबीर कपूर के भगवान श्रीराम अवतार का बढ़ा इंतजार, फैंस में जबरदस्त उत्साह
Jul 11, 2026 | 09:37 PMBPSSC Forest Range Officer Vacancy: बिहार में फॉरेस्ट रेंज ऑफिसर के 16 पदों पर भर्ती, आवेदन 16 जुलाई से शुरू
Jul 11, 2026 | 09:33 PMवीडियो गैलरी

सुप्रीम कोर्ट के भीतर वकील बने सिरफिरे ने जजों पर उछाले कागजात, मुख्य न्यायाधीश को दी गाली! देखिए VIDEO
Jul 11, 2026 | 09:31 PM
ईरान पर भड़के डोनाल्ड ट्रंप, कहा- हमारी एक हरकत से नक्शे से मिट जाएगा पूरा देश! देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 09:02 PM
सीलबंद पानी की बोतल में था खतरनाक एसिड, घूंट भरते ही लड़की उगलने लगी खून! देखिए VIDEO
Jul 11, 2026 | 08:44 PM
आगरा में बुलडोजर एक्शन से मची खलबली, प्रशासन ने कईं दुकानों को किया जमींदोज। देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 04:57 PM
फिरोजाबाद में मेयर के सामने सफाईकर्मी का बड़ा खुलासा, ‘डेढ़-दो साल से नहीं मिली तनख्वाह’-VIDEO
Jul 11, 2026 | 01:31 PM
मथुरा में पुलिस को मिली एक सफलता! अपहरण के मामलों में वांछित कुख्यात अपराधी ओमप्रकाश उर्फ भूरा गिरफ्तार-VIDEO
Jul 11, 2026 | 01:05 PM













