-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Entertainment »
- Ek Deewane Ki Deewaniyat Creates A Buzz Baahubali The Epic Earnings Decline
एक दीवाने की दीवानियत ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम, प्रभास की बाहुबली: द एपिक की कमाई घटी
- Written By: सोनाली झा
Box Office पर इस वक्त जबरदस्त टक्कर देखने को मिल रही है। एक ओर प्रभास की मेगा फिल्म बाहुबली: द एपिक है, तो दूसरी तरफ थामा, द ताज स्टोरी और एक दीवाने की दीवानियत जैसी फिल्में दर्शकों को लुभा रही हैं।

एक दीवाने की दीवानियत ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम
Box Office Collection Report: बॉक्स ऑफिस पर इस वक्त तगड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है। एक ओर ‘बाहुबली: द एपिक’ जैसी मेगा फिल्म है तो दूसरी ओर ‘थामा’, ‘द ताज स्टोरी’, ‘मास जथारा’ और ‘एक दीवाने की दीवानियत’ जैसी फिल्में दर्शकों को अपनी ओर खींचने की कोशिश में हैं। गुरुवार यानी 6 नवंबर के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के आंकड़े सामने आ गए हैं, जिनमें सबसे आगे रही ‘एक दीवाने की दीवानियत’, जबकि बाकी फिल्मों की रफ्तार थम सी गई।
प्रभास, राणा दग्गुबाती, अनुष्का शेट्टी और तमन्ना भाटिया स्टारर ‘बाहुबली: द एपिक’ ने शानदार ओपनिंग के बाद अब अपनी रफ्तार खो दी है। यह फिल्म ‘बाहुबली’ सीरीज की दोनों फिल्मों का री-एडिट वर्जन है, जिसने शुरुआत में दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचा। लेकिन वीकडेज में इसकी कमाई में भारी गिरावट आई। सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने गुरुवार को मात्र 1 करोड़ रुपये कमाए। इसी के साथ इसका 7 दिनों का कुल कलेक्शन 30.70 करोड़ रुपये तक पहुंचा है।
द ताज स्टोरी की कमाई सिमटी लाखों में
परेश रावल की फिल्म ‘द ताज स्टोरी’ ने अपने पहले हफ्ते में औसत प्रदर्शन किया। फिल्म ने 7वें दिन सिर्फ 58 लाख रुपये की कमाई की है। इस तरह इसका कुल 7 दिन का नेट कलेक्शन 10.58 करोड़ रुपये हो गया है। दर्शकों ने फिल्म के कंटेंट की तारीफ की है, लेकिन कम प्रमोशन और सीमित स्क्रीन के चलते फिल्म को फायदा नहीं मिल पाया।
सम्बंधित ख़बरें
सलमान खान की क्रिएटिविटी का खुला राज, ‘दबंग 3’ के डायलॉग्स और वन-लाइनर्स खुद करते थे इम्प्रोवाइज
‘वेलकम टू द जंगल’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, छठे दिन 85 करोड़ के पार पहुंचकर बनाए 6 बड़े रिकॉर्ड
Kriti Sanon Relationship: कृति सेनन ने कबीर बहिया संग शेयर की रोमांटिक तस्वीर, ब्रेकअप की अफवाहों पर लगा विराम
Shilpa Shirodkar Reveals: सिर्फ दो मेकअप रूम थे, करिश्मा कपूर के फैसले ने जीत लिया था शिल्पा शिरोडकर का दिल
मास जथारा की चमक फीकी
रवि तेजा और श्री लीला स्टारर फिल्म ‘मास जथारा’ बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाई। शुरुआती दिनों में ठीकठाक कमाई के बाद फिल्म की पकड़ कमजोर हो गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म ने गुरुवार को सिर्फ 50 लाख रुपये का बिजनेस किया। इसके साथ इसकी कुल कमाई 14.22 करोड़ रुपये हो गई है।
थामा की तीसरे हफ्ते में रफ्तार धीमी
आयुष्मान खुराना, रश्मिका मंदाना, नवाजुद्दीन सिद्दीकी और परेश रावल की हॉरर कॉमेडी ‘थामा’ ने शुरुआती दो हफ्तों में जबरदस्त कमाई की थी। लेकिन अब तीसरे हफ्ते में फिल्म की रफ्तार कम पड़ गई है। रिपोर्ट के अनुसार, गुरुवार को फिल्म ने 1 करोड़ रुपये की कमाई की। इसके साथ इसकी कुल 17 दिनों की कमाई 126.95 करोड़ रुपये हो गई है।
एक दीवाने की दीवानियत बनी क्वीन
हर्षवर्धन राणे और सोनम बाजवा की ‘एक दीवाने की दीवानियत’ लगातार तीसरे हफ्ते भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूती से टिके रहना बड़ी उपलब्धि साबित हुई है। फिल्म ने गुरुवार को 1.15 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है, जिससे इसका कुल बिजनेस 71.35 करोड़ रुपये पहुंच गया। इसने ‘थामा’ और ‘बाहुबली: द एपिक’ दोनों को पछाड़ दिया है।
Ek deewane ki deewaniyat creates a buzz baahubali the epic earnings decline
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 02 July 2026: सिंह-कन्या को मिलेगा लाभ, धनु-मकर रहें सतर्क, पढ़ें सभी 12 राशियों का राशिफल
Jul 02, 2026 | 12:08 AMEXCLUSIVE: राजधानी भोपाल में रिहायशी इलाकों के बीच गौस गोदाम, फायर सेफ्टी के नाम पर फेल व्यवस्थाएं- VIDEO
Jul 01, 2026 | 11:49 PMसलमान खान की क्रिएटिविटी का खुला राज, ‘दबंग 3’ के डायलॉग्स और वन-लाइनर्स खुद करते थे इम्प्रोवाइज
Jul 01, 2026 | 11:23 PMJammu & Kashmir: राज्य का दर्जा बहाल करने के लिए विपक्ष को साथ लाएगी नेशनल कॉन्फ्रेंस, सभी पार्टियों को बुलाव
Jul 01, 2026 | 11:14 PMनागपुर में झमाझम बारिश का धमाका: 2 घंटे की मूसलाधार बारिश ने उमस को किया छूमंतर, पारे में भारी गिरावट
Jul 01, 2026 | 11:11 PM‘वेलकम टू द जंगल’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, छठे दिन 85 करोड़ के पार पहुंचकर बनाए 6 बड़े रिकॉर्ड
Jul 01, 2026 | 11:10 PMबुरहानपुर में कीचड़ में बैठे पार्षद: जलभराव के विरोध में ‘जल आंदोलन’, महापौर के खिलाफ जमकर नारेबाजी
Jul 01, 2026 | 11:05 PMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM












