India AI Impact Summit 2026 के नाम पर बड़ा फ्रॉड, अगर मिला रिफंड वाला मैसेज तो तुरंत संभल जाएं

Refund Fraud: देश में डिजिटल इवेंट्स और टेक समिट्स की बढ़ती लोकप्रियता के बीच अब साइबर ठग भी सक्रिय हो गए हैं। India AI Impact Summit 2026 से जुड़े प्रतिभागियों को निशाना बनाकर जा रहा है।
major fraud in the name of India AI Impact Summit 2026. If you receive a refund message be careful immediately
AI Impact Scam (Source. X)
Published on
Updated on

Phishing Scam Alert: देश में डिजिटल इवेंट्स और टेक समिट्स की बढ़ती लोकप्रियता के बीच अब साइबर ठग भी सक्रिय हो गए हैं। हाल ही में आयोजित India AI Impact Summit 2026 से जुड़े प्रतिभागियों को निशाना बनाकर एक बड़ा फ़िशिंग स्कैम सामने आया है। आयोजकों की ओर से जारी चेतावनी के मुताबिक, कुछ अज्ञात लोग SMS और WhatsApp के जरिए फर्जी संदेश भेजकर लोगों से संवेदनशील जानकारी मांग रहे हैं।

कैसे काम कर रहा है यह फ्रॉड?

स्कैमर्स ऐसे मैसेज भेज रहे हैं जिनमें दावा किया जा रहा है कि इवेंट से जुड़ा कोई “रिफंड” लंबित है। रिफंड प्रोसेस करने के नाम पर लोगों से एक लिंक पर क्लिक करने को कहा जा रहा है। इस लिंक के जरिए उनसे मांगी जा रही है:

  • पूरा कार्ड नंबर
  • WhatsApp नंबर या अन्य निजी संपर्क विवरण

ये संदेश पूरी तरह फर्जी हैं और इवेंट आयोजकों द्वारा अधिकृत नहीं हैं।

आयोजकों की साफ चेतावनी

आयोजन से जुड़े अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि इस तरह के किसी भी मैसेज पर भरोसा न करें। सभी अपडेट केवल आधिकारिक चैनलों के माध्यम से ही साझा किए जाते हैं। उन्होंने प्रतिभागियों से अपील की है कि वे अनजान नंबरों से आने वाले किसी भी “रिफंड” संदेश से सावधान रहें और अपनी बैंकिंग या निजी जानकारी किसी भी अनवेरिफाइड स्रोत के साथ साझा न करें।

अगर ऐसा मैसेज मिले तो क्या करें?

यदि आपके पास भी इस तरह का कोई संदेश आता है, तो तुरंत ये कदम उठाएं:

  • मैसेज में दिए गए किसी भी लिंक पर क्लिक न करें।
  • अपना कार्ड नंबर, OTP या निजी जानकारी किसी को भी न दें।
  • संदिग्ध मैसेज को तुरंत डिलीट करें।
  • भेजने वाले नंबर को ब्लॉक कर दें।

पहले ही जानकारी शेयर कर दी है? तुरंत उठाएं ये कदम

अगर गलती से आपने किसी संदिग्ध लिंक पर क्लिक कर दिया है या अपनी जानकारी साझा कर दी है, तो देर न करें। तुरंत अपने बैंक से संपर्क करें और अपने खाते को सुरक्षित करने के लिए जरूरी कदम उठाएं। साइबर अपराधी अक्सर ऐसे बड़े इवेंट्स का फायदा उठाकर लोगों को भ्रमित करते हैं। इसलिए डिजिटल सतर्कता ही आपकी सबसे बड़ी सुरक्षा है।

क्यों बढ़ रहे हैं ऐसे साइबर हमले?

टेक्नोलॉजी और डिजिटल पेमेंट के विस्तार के साथ-साथ साइबर फ्रॉड के मामले भी तेजी से बढ़े हैं। खासकर बड़े आयोजनों और लोकप्रिय इवेंट्स के नाम का इस्तेमाल कर लोगों को झांसे में लेना अब आम रणनीति बन गई है। डिजिटल दुनिया में सुरक्षित रहने के लिए सतर्कता बेहद जरूरी है। याद रखें, कोई भी अधिकृत संस्था कभी भी SMS या WhatsApp पर आपके पूरे कार्ड नंबर या निजी विवरण नहीं मांगती।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com