ऑस्ट्रेलियाई टीम 8 साल बाद करेगी साउथ अफ्रीका का दौरा, जानें कितने वनडे और टेस्ट मैचों की होगी सीरीज

Australia set to tour South Africa: ऑस्ट्रेलिया सितंबर-अक्टूबर 2026 में साउथ अफ्रीका दौरे पर, तीन वनडे और तीन टेस्ट मैच खेलेगी। 2018 के बॉल टैंपरिंग विवाद के बाद यह टीम 8 साल बाद वापसी कर रही है।
Australia set to tour South Africa in September
ऑस्ट्रेलिया बनाम साउथ अफ्रीका (फोटो-सोशल मीडिया)
Updated on

Australia set to tour South Africa in September: ऑस्ट्रेलिया की टीम इस साल सितंबर-अक्टूबर में साउथ अफ्रीका का दौरा करेगी। ऑस्ट्रेलियाई टीम यह दौरा 8 साल बाद करने जा रही है। इस दौरे पर ऑस्ट्रेलियाई टीम तीन मैचों की वनडे सीरीज के साथ तीन मैचों की टेस्ट सीरीज खेलेगी। 2018 के बाद पहली बार ऑस्ट्रेलिया की टीम साउथ अफ्रीका का दौरा करेगी।

2018 के दौरे के दौरान ही बॉल टैंपरिंग का मामला सामने आया था। मौजूदा ऑस्ट्रेलियाई टीम के कई सदस्य, जो 2018 के टूरिंग ग्रुप का हिस्सा थे। इनमें कप्तान पैट कमिंस, स्टीव स्मिथ, मिचेल स्टार्क, नाथन लियोन और जोश हेजलवुड शामिल हैं। डेविड वार्नर, जिन पर स्मिथ के साथ 2018 की घटना में शामिल होने के लिए 12 महीने का बैन लगा था, इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायर हो चुके हैं। हालांकि, कैमरून बैनक्रॉफ्ट, जिन पर 9 महीने का सस्पेंशन लगा था, उनके खेलने की संभावना नहीं है।

साउथ अफ्रीका ने 2026-27 का शेड्यूल किया जारी

क्रिकेट साउथ अफ्रीका ने 2026-27 सीजन के लिए अपना इंटरनेशनल शेड्यूल जारी किया है। ऑस्ट्रेलिया का यह टूर सितंबर में तीन मुकाबलों की वनडे सीरीज से शुरू होगा। इस सीरीज का पहला मैच 24 सितंबर को डरबन में खेला जाएगा। इसके बाद 27 सितंबर को जोहान्सबर्ग दूसरे मैच की मेजबानी करेगा। सीरीज का अंतिम मुकाबला 30 सितंबर को पोटचेफस्ट्रूम में आयोजित होगा।

वनडे सीरीज का शेड्यूल

मैच संख्या तारीख स्थान/स्टेडियम शहर
1 24 सितंबर किंग्समीड स्टेडियम डरबन
2 27 सितंबर वांडरर्स स्टेडियम जोहान्सबर्ग
3 30 सितंबर जेबी मार्क्स ओवल पोटचेफस्ट्रूम

पोटचेफस्ट्रूम में एक वार्म-अप मैच भी इस टूर का हिस्सा है। ऑस्ट्रेलिया के साउथ अफ्रीका जाने से पहले पड़ोसी देश जिम्बाब्वे में लिमिटेड ओवर के मैच खेलने की भी उम्मीद है। इसके बाद डरबन में 9-13 अक्टूबर के बीच टेस्ट सीरीज का पहला मैच आयोजित होगा। दूसरा मुकाबला 18-22 अक्टूबर को गकेबरहा में खेला जाएगा। सीरीज का तीसरा मैच 27-31 अक्टूबर के बीच केपटाउन में होगा।

टेस्ट सीरीज शेड्यूल

मैच संख्या तारीख स्थान/स्टेडियम शहर
1 9-13 अक्टूबर किंग्समीड स्टेडियम डरबन
2 18-22 अक्टूबर सेंट जॉर्ज पार्क गकेबरहा
3 27-31 अक्टूबर न्यूलैंड्स क्रिकेट ग्राउंड केपटाउन

साउथ अफ्रीका जाने से पहले, ऑस्ट्रेलिया अगस्त में उत्तरी ऑस्ट्रेलिया में बांग्लादेश की मेजबानी करेगा, जिससे उनका व्यस्त कैलेंडर पूरा हो जाएगा और यह सभी फॉर्मेट में उनकी काबिलियत को परखेगा। ऑस्ट्रेलिया इस दौरान वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के साथ वर्ल्ड कप की तैयारी में भी जुट गया है।

Navbharat Live
navbharatlive.com