-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Entertainment »
- Thama Slows Down But Just 3 Crores Away From Stree 3 And Sikander
‘थामा’ की रफ्तार हुई धीमी, लेकिन बस 3 करोड़ की दूरी पर स्त्री और सिकंदर, जानें तीसरे हफ्ते की कमाई
- Written By: सोनाली झा
Thama Collection: आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना की हॉरर-कॉमेडी ‘थामा’ अब अपने तीसरे हफ्ते में धीमी रफ्तार से आगे बढ़ रही है। तीसरे गुरुवार तक फिल्म का कुल कलेक्शन 126.95 करोड़ रुपये पहुंच गया है।

थामा की तीसरे हफ्ते की कमाई
Thama Box Office Collection: आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना स्टारर हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘थामा’ अब अपने तीसरे हफ्ते में पहुंच चुकी है। शुरुआती दो हफ्तों तक टिकट खिड़की पर शानदार प्रदर्शन करने वाली यह फिल्म अब अपने कलेक्शन में गिरावट झेल रही है। बावजूद इसके, ‘थामा’ बॉक्स ऑफिस पर ‘स्त्री’ और ‘सिकंदर’ जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों को पछाड़ने के बेहद करीब पहुंच गई है।
दिवाली के मौके पर रिलीज हुई इस रोमांटिक हॉरर-कॉमेडी थ्रिलर ने रिलीज के शुरुआती दिनों से ही दर्शकों को खूब हंसाया और डराया। फिल्म के पहले हफ्ते में 108.4 करोड़ रुपये का शानदार बिजनेस किया। दूसरे हफ्ते में, शनिवार को ‘थामा’ की कमाई में 46 फीसदी की उछाल देखने को मिली और इसने 4.4 करोड़ रुपये कमाए। रविवार को मामूली बढ़त के साथ फिल्म ने 4.5 करोड़ रुपये, सोमवार को 1.5 करोड़, मंगलवार को 2.25 करोड़ और बुधवार को 1.9 करोड़ रुपये की कमाई की।
तीसरे हफ्ते की धीमी शुरुआत
अब तीसरे हफ्ते में पहुंचने के बाद ‘थामा’ की कमाई में गिरावट दर्ज की जा रही है। सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने अपने 17वें दिन यानी तीसरे गुरुवार को लगभग 1 करोड़ रुपये का बिजनेस किया। इसके साथ ही फिल्म का कुल घरेलू कलेक्शन 126.95 करोड़ रुपये हो गया है। ‘थामा’ भले ही अब धीमी रफ्तार से चल रही हो, लेकिन यह दो बड़ी फिल्मों ‘स्त्री’ और ‘सिकंदर’ को पछाड़ने से महज 3 करोड़ रुपये दूर है। अगर वीकेंड पर फिल्म की कमाई में हल्की भी बढ़त आती है, तो यह दोनों फिल्मों को पीछे छोड़कर मैडॉक हॉरर यूनिवर्स की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में शामिल हो जाएगी।
सम्बंधित ख़बरें
मुंबई की बारिश ने इस एक्टर को किया मजबूर, कार छोड़ मेट्रो के सफर पर निकला ये सुपरस्टार
सलमान खान की क्रिएटिविटी का खुला राज, ‘दबंग 3’ के डायलॉग्स और वन-लाइनर्स खुद करते थे इम्प्रोवाइज
‘वेलकम टू द जंगल’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, छठे दिन 85 करोड़ के पार पहुंचकर बनाए 6 बड़े रिकॉर्ड
Kriti Sanon Relationship: कृति सेनन ने कबीर बहिया संग शेयर की रोमांटिक तस्वीर, ब्रेकअप की अफवाहों पर लगा विराम
ये भी पढ़ें- Bigg Boss 19 Update: कैप्टेंसी टास्क बना युद्ध का मैदान, अमाल-तान्या के बीच फिर आई दरार
प्रतिस्पर्धा के बावजूद कायम है पकड़
हाल ही में रिलीज हुई ‘बाहुबली: द एपिक’ और अन्य फिल्मों के चलते ‘थामा’ के कलेक्शन पर असर पड़ा है, लेकिन दर्शकों के बीच फिल्म की पकड़ अब भी बनी हुई है। आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना की जोड़ी और फिल्म की कॉमिक स्क्रिप्ट को लेकर फैंस सोशल मीडिया पर तारीफ कर रहे हैं। अगर आने वाले वीकेंड में ऑडियंस का सपोर्ट जारी रहा, तो ‘थामा’ 130 करोड़ क्लब में शामिल हो सकती है और साल 2025 की टॉप 5 हिट फिल्मों में जगह बना सकती है।
Thama slows down but just 3 crores away from stree 3 and sikander
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
आधी रात अफगानिस्तान में जोरदार भूकंप, 5.5 की तीव्रता से हिली धरती; नींद से जाग उठे लोग
Jul 02, 2026 | 08:06 AMRain Update: ठाणे में भारी बारिश से जनजीवन बेहाल, ट्रैफिक जाम और जलभराव के बीच 4 जुलाई तक अलर्ट जारी
Jul 02, 2026 | 08:03 AMNavabharat Nishanebaaz: बागियों को बीजेपी का सहारा, विपक्षी दलों में फूट का नजारा
Jul 02, 2026 | 08:01 AMडिंडौरी में लापरवाही पर प्रशासन सख्त: चार सीएचओ का सात दिन का वेतन रोका, तीन स्वास्थ्यकर्मियों को नोटिस जारी
Jul 02, 2026 | 07:57 AM36 करोड़ खर्च किए फिर भी कई गांवों में जल संकट, वर्धा में 906 उपाययोजनाएं कागजों पर मंजूर
Jul 02, 2026 | 07:55 AMइंदौर में बारिश बनी आफत: सड़कें बनीं तालाब, जल निकासी की व्यवस्था पर खड़े हुए सवाल
Jul 02, 2026 | 07:48 AMGuruvar Upay: विवाह में देरी से हैं परेशान? गुरुवार को करें ये एक काम, जल्द बनेंगे शुभ संयोग
Jul 02, 2026 | 07:48 AMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM














