-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Entertainment »
- Bollywood Actresses Baby Boy 2025 Katrina Parineeti Ileana
कटरीना कैफ से पहले 2025 में इन बॉलीवुड अभिनेत्रियों के घर गूंजी किलकारियां, बेटे का किया स्वागत
- Written By: अनिल सिंह
कटरीना कैफ से पहले 2025 में परिणीति चोपड़ा, इलियाना डिक्रूज और सना खान ने बेबी बॉय को जन्म दिया। जानें किन अभिनेत्रियों ने घर में किया नन्हे मेहमान का स्वागत।

कटरीना से पहले 2025 में इन अभिनेत्रियों ने दिया बेबी बॉय को जन्म
Actress Becomes Mom in 2025: बॉलीवुड के पावर कपल कटरीना कैफ और विक्की कौशल के घर नन्हे मेहमान के आगमन से पूरी इंडस्ट्री में ख़ुशी की लहर दौड़ गई है। शुक्रवार को इंस्टाग्राम पर दोनों ने साझा किया कि उनके घर बेबी बॉय का जन्म हुआ है। फैंस और सहकर्मी लगातार इस कपल को बधाई दे रहे हैं। कटरीना-विक्की के इस ख़ुशी के पल ने साल 2025 को बॉलीवुड के लिए ‘बेबी बॉय’ वाला साल बना दिया है।
दरअसल, कटरीना से पहले भी कई बॉलीवुड और उससे जुड़ी अभिनेत्रियाँ इस साल माँ बनी हैं और उन्होंने अपने बेटे का धूमधाम से स्वागत किया है। यह सिलसिला साल की शुरुआत से ही जारी है, जब बॉलीवुड से दूर जा चुकी एक पूर्व अभिनेत्री ने दूसरे बेटे को जन्म दिया।
सम्बंधित ख़बरें
सलमान खान की क्रिएटिविटी का खुला राज, ‘दबंग 3’ के डायलॉग्स और वन-लाइनर्स खुद करते थे इम्प्रोवाइज
‘वेलकम टू द जंगल’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, छठे दिन 85 करोड़ के पार पहुंचकर बनाए 6 बड़े रिकॉर्ड
Kriti Sanon Relationship: कृति सेनन ने कबीर बहिया संग शेयर की रोमांटिक तस्वीर, ब्रेकअप की अफवाहों पर लगा विराम
Shilpa Shirodkar Reveals: सिर्फ दो मेकअप रूम थे, करिश्मा कपूर के फैसले ने जीत लिया था शिल्पा शिरोडकर का दिल
परिणीति चोपड़ा: ‘हमारा नन्हा मेहमान’
सबसे पहले बात करें अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा की, जिन्होंने 19 अक्टूबर 2025 को अपने बेटे के जन्म की ख़ुशी फैंस के साथ साझा की। परिणीति और उनके पति, राजनेता राघव चड्ढा ने इंस्टाग्राम पर भावुक पोस्ट किया। उन्होंने लिखा, “आखिरकार वह आ गया। हमारा नन्हा मेहमान और हमें सचमुच पहले की जिंदगी याद नहीं आ रही। बाहें भरी हुई हैं, और हमारा दिल और भी भरा हुआ है। पहले हम सिर्फ एक-दूसरे के लिए थे, अब हमारे पास सब कुछ है।”
ये भी पढ़ें- एक्ट्रेस अदा शर्मा की शादी को लेकर संत ने की बड़ी भविष्यवाणी! बताई ‘दूल्हे’ की पहचान
इलियाना डिक्रूज: दूसरी बार बना ‘कीनु राफे डोलन’ परिवार
अभिनेत्री इलियाना डिक्रूज ने इस साल 19 जून 2025 को दूसरी बार मातृत्व का अनुभव किया। इलियाना और उनके पति माइकल डोलन ने इंस्टाग्राम पर अपने बेटे के दुनिया में आने की खबर साझा की और उसका नाम कीनु राफे डोलन रखा। यह इलियाना का दूसरा बेटा है। इससे पहले, उन्होंने 2023 में अपने पहले बेटे कोआ फीनिक्स डोलन का स्वागत किया था। इलियाना ने इस ख़ुशी को फैंस के साथ बड़ी गर्मजोशी से साझा किया।
सना खान: दूसरे बेटे का किया स्वागत
पूर्व बॉलीवुड अभिनेत्री और ‘बिग बॉस’ की कंटेस्टेंट रह चुकीं सना खान ने भी इस साल 5 जनवरी 2025 को अपने पति मुफ्ती अनस के साथ अपने दूसरे बेटे सैयद हसन जमील का स्वागत किया। सना ने अक्टूबर 2020 में फिल्म इंडस्ट्री छोड़ने की घोषणा की थी और 21 नवंबर 2020 को अनस सईद से शादी कर ली थी। 2023 में उन्होंने अपने पहले बेटे सैयद तारिक जमील को जन्म दिया था। सना खान ने सोशल मीडिया पर ख़ुशी ज़ाहिर करते हुए लिखा कि अल्लाह ताला ने हर चीज़ मुकद्दर में लिखी है और वक्त आने पर अता करता है, तो झोलियाँ खुशियों से भर जाती हैं।
Bollywood actresses baby boy 2025 katrina parineeti ileana
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Jio का बड़ा AI धमाका, अब सिर्फ Hey Jio बोलते ही बनेगी कॉल की Summary, अलग ऐप डाउनलोड करने की जरूरत नहीं
Jul 02, 2026 | 06:23 AMBirthday Horoscope 02 July 2026: 2 जुलाई को जन्मे लोगों के लिए कैसा रहेगा आने वाला साल? जानें वार्षिक भविष्यफल
Jul 02, 2026 | 06:05 AMMaharashtra Weather: आज पूरे राज्य में सक्रिय होगा मानसून, घर से निकलने से पहले जानें मौसम का मिजाज
Jul 02, 2026 | 05:55 AMजून में कार बाजार में बंपर उछाल, Maruti नंबर-1, Tata निकली Mahindra से आगे, Hyundai को लगा बड़ा झटका
Jul 02, 2026 | 04:09 AMAaj Ka Rashifal 02 July 2026: सिंह-कन्या को मिलेगा लाभ, धनु-मकर रहें सतर्क, पढ़ें सभी 12 राशियों का राशिफल
Jul 02, 2026 | 12:08 AMEXCLUSIVE: राजधानी भोपाल में रिहायशी इलाकों के बीच गौस गोदाम, फायर सेफ्टी के नाम पर फेल व्यवस्थाएं- VIDEO
Jul 01, 2026 | 11:49 PMसलमान खान की क्रिएटिविटी का खुला राज, ‘दबंग 3’ के डायलॉग्स और वन-लाइनर्स खुद करते थे इम्प्रोवाइज
Jul 01, 2026 | 11:23 PMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM













