- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- T20 World Cup 2026 Pakistan Former Umpire Rab Nawaz Passes Away Pcb Mourns
T20 वर्ल्ड कप के बीच शोक में डूबा पाकिस्तान, पूर्व खिलाड़ी का हुआ निधन, PCB ने की पुष्टि
Rab Nawaz Death News: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सुपर 8 मुकाबलों के बीच क्रिकेट जगत से दुखद खबर आई है। पाकिस्तान में पूर्व खिलाड़ी का निधन हो गया, जिस पर पीसीबी ने बयान जारी कर शोक जताया है।
- Written By: संजय बिष्ट

पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी का हुआ निधन
Former Pakistan player and umpire Rab Nawaz Passes Away: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के बीच क्रिकेट जगत से एक दुखद खबर सामने आई है। भारत और श्रीलंका में चल रहे इस टूर्नामेंट के दौरान पाकिस्तान के 85 वर्षीय पूर्व खिलाड़ी और इंटरनेशनल अंपायर रब नवाज का निधन हो गया। उनके निधन से पाकिस्तान क्रिकेट में शोक की लहर है।
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने जताया शोक
रब नवाज के निधन की जानकारी पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने आधिकारिक बयान जारी कर दी। बोर्ड ने उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए उनके योगदान को याद किया। पीसीबी ने लिखा कि “आज पूर्व इंटरनेशनल अंपायर रब नवाज के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया. वे 85 वर्ष के थे और लंबे समय से बीमार थे. नवाज एक दाएं हाथ के बल्लेबाज और दाएं हाथ के ऑफ-स्पिन गेंदबाज थे. उन्होंने 1982 से 1984 तक दो प्रथम श्रेणी मैच खेले और दो वनडे मैचों में अंपायरिंग की. दिवंगत आत्मा को शाश्वत शांति मिले और सर्वशक्तिमान ईश्वर परिवार और प्रियजनों को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति और सांत्वना प्रदान करें”
1940 में लाहौर में हुआ था जन्म
रब नवाज का जन्म 17 अक्टूबर 1940 को लाहौर में हुआ था। 85 वर्ष की आयु में उन्होंने अंतिम सांस ली। वह लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे थे। घरेलू क्रिकेट में उन्होंने सीमित अवसर पाए, लेकिन खेल से उनका जुड़ाव लंबे समय तक बना रहा। उन्होंने दो प्रथम श्रेणी मुकाबले खेले, जिनमें कुल 26 रन बनाए। उनका बल्लेबाजी औसत 8.66 रहा। गेंदबाजी में उन्हें कोई सफलता नहीं मिली। हालांकि खिलाड़ी के रूप में उनका करियर छोटा रहा, लेकिन अंपायरिंग के जरिए उन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई।
सम्बंधित ख़बरें
‘बांग्लादेशी कप्तान ने गलत किया’, पाकिस्तानी खिलाड़ी के सपोर्ट में उतरे भारत के पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद कैफ
BAN vs PAK: ‘पाकिस्तान कभी ऐसा नहीं करता’, रन आउट विवाद के बाद सलमान आगा का पहला बयान आया सामने
BAN vs PAK: ‘इसलिए मैंने स्टंप्स पर थ्रो किया,’ सलमान आगा को रन आउट करने के बाद मेहदी हसन ने दी प्रतिक्रिया
BAN vs PAK: मैदान पर हुआ बड़ा हादसा, हुसैन तलत को स्ट्रेचर से लेकर जाना पड़ा बाहर; PCB ने चोट पर दिया अपडेट
ये भी पढ़ें: गजबे है…इधर हार्दिक पांड्या हुए आउट, उधर नई नवेली गर्लफ्रैंड महिका शर्मा ने बजा डाली ताली, शुरू हुई ट्रोलिंग
इंटरनेशनल अंपायर के रूप में सफर
रब नवाज ने 29 मार्च 1982 को पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेले गए वनडे मुकाबले में पहली बार अंपायरिंग की। इसके बाद 1984 में पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच खेले गए वनडे मैच में उन्होंने अपने अंतरराष्ट्रीय अंपायरिंग करियर का आखिरी मुकाबला संभाला। वह कुल दो वनडे मैचों में अंपायर की भूमिका निभा सके। भले ही उनका अंतरराष्ट्रीय करियर लंबा नहीं रहा, लेकिन क्रिकेट के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को हमेशा याद किया जाएगा। टी20 वर्ल्ड कप के रोमांच के बीच आई इस खबर ने क्रिकेट जगत को भावुक कर दिया है। रब नवाज का योगदान और उनका शांत स्वभाव हमेशा याद रखा जाएगा।
T20 world cup 2026 pakistan former umpire rab nawaz passes away pcb mourns
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
वर्धा में ‘बुलडोजर’ गर्जा! इतवारा में मटन मार्केट का रास्ता रोकने वाली इमारतें हुई जमींदोज
Mar 14, 2026 | 01:52 PM15 साल बाद नवी मुंबई मेट्रो-2 प्रोजेक्ट को हरी झंडी, 5,575 करोड़ रुपये से बनेगी नई लाइन
Mar 14, 2026 | 01:47 PM‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ में बड़ा ट्विस्ट, करण-नंदिनी की लड़ाई से टूटी समायरा, बालकनी से कूदने की कोशिश
Mar 14, 2026 | 01:47 PMवर्धा: गैस संकट से स्कूलों की मध्यान्ह भोजन योजना पर संकट, शिक्षकों ने मांगा सरकार से मार्गदर्शन
Mar 14, 2026 | 01:45 PMतरुण हत्याकांड से दहला दिल्ली: VHP-बजरंग दल का ‘प्रचंड’ प्रदर्शन, विनोद बंसल की पुलिस को दो टूक चेतावनी
Mar 14, 2026 | 01:44 PMइस्तीफा दीजिए या तबादला करवा लीजिए, संभल के डीएम-एसपी को हाई कोर्ट की फटकार, नमाज से जुड़ा है मामला
Mar 14, 2026 | 01:44 PMPM Kisan 22nd Installment Out: 9.3 करोड़ किसानों के खाते में आए 2000 रुपये, ऐसे चेक करें अपना स्टेट्स
Mar 14, 2026 | 01:43 PMवीडियो गैलरी

ट्रेन में मां-बेटी का हाई वोल्टेज ड्रामा! सीट के लिए यात्री को पीटा, फिर स्टेशन पर परिवार बुलाकर रुकवाई ट्रेन
Mar 13, 2026 | 09:48 PM
पेट्रोलियम मंत्री पर राहुल गांधी के संगीन आरोप, एपस्टीन फाइल और जॉर्ज सोरोस का जिक्र कर सरकार को घेरा- VIDEO
Mar 13, 2026 | 09:28 PM
हैदराबाद में पोस्टर पॉलिटिक्स, माधवी लता ने फाड़े ओवैसी की इफ्तार पार्टी के बैनर; शुरू हुआ घमासान- VIDEO
Mar 13, 2026 | 09:22 PM
जंग के बीच क्यों चर्चा में है ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’? जानें दुनिया की इस लाइफलाइन का पूरा इतिहास- VIDEO
Mar 13, 2026 | 09:16 PM
UP में ब्राह्मण Vs ठाकुर! हालिया विवाद पर खुलकर बोले अविमुक्तेश्वरानंद, सीएम योगी पर भी साधा निशाना- VIDEO
Mar 13, 2026 | 09:11 PM
संसद में बिगड़े सपा सांसद के बोल, लोकसभा में दे रहे थे भाषण, अचानक गुस्से में देने लगे गाली
Mar 13, 2026 | 01:47 PM














