- Hindi News »
- Entertainment »
- Sunjay Kapur Property Dispute Karisma Kapoor Children Rights
‘मुझे कुछ नहीं चाहिए, सिर्फ बच्चों…’ संजय कपूर की संपत्ति विवाद में करिश्मा कपूर का बड़ा बयान!
Sunjay Kapur Property Controversy: संजय कपूर की 30,000 करोड़ी संपत्ति विवाद में नया मोड़ आया है। करिश्मा कपूर के वकील ने दावा किया है कि एक्ट्रेस को कुछ नहीं चाहिए, उनका फोकस सिर्फ बच्चों पर है।
- Written By: स्नेहा मौर्या

करिश्मा कपूर (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Karishma Kapoor Lawyer Statement: बिजनेसमैन संजय कपूर की मौत के बाद उनकी करीब 30,000 करोड़ रुपये की संपत्ति को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। लेकिन अब चल रहे हाई-प्रोफाइल प्रॉपर्टी विवाद में एक नया मोड़ आया है। मामले की सुनवाई के दौरान करिश्मा कपूर की ओर से यह स्पष्ट किया गया कि उनका उद्देश्य केवल उनके दोनों बच्चों को उनका कानूनी हक दिलाना है और उनके लिए खुद कुछ नहीं चाहिए।
दरअसल, सुनवाई के दौरान संजय कपूर की तीसरी पत्नी प्रिया सचदेव के वकील ने दावा किया था कि करिश्मा के बच्चों के लिए पहले से ही 1,900 करोड़ रुपये वसीयत में सुरक्षित रखे गए हैं। लेकिन करिश्मा के वकील महेश जेठमलानी ने कोर्ट में इस बात पर सवाल उठाया कि अगर वसीयत सच में मौजूद है तो अब तक उसका खुलासा क्यों नहीं किया गया। उन्होंने यह भी कहा कि बच्चों तक सीधे संपत्ति की पहुंच नहीं है और सारा नियंत्रण प्रिया के पास है।
करिश्मा कपूर वकील ने दिया बड़ा दावा
महेश जेठमलानी ने कोर्ट में कहा, “करिश्मा कपूर को अपने लिए कुछ भी नहीं चाहिए। उनका मकसद केवल यही है कि उनके बच्चों को वही अधिकार मिलें जो संजय कपूर ने ट्रस्ट डीड और वसीयत में तय किए थे। यह सवाल उठता है कि पूरी संपत्ति केवल प्रिया सचदेव के पास क्यों जाए? बाकी वारिसों संजय कपूर की मां, दोनों बच्चे और प्रिया सबको बराबर का हिस्सा मिलना चाहिए।”
सम्बंधित ख़बरें
‘धुरंधर’ के जमील जमाली Rakesh Bedi अब नोरा फतेही संग लगाएंगे ठुमके, BTS वीडियो ने बढ़ाया फैंस का एक्साइटमेंट
‘तुम्बाड 2’ में कैमियो नहीं, फिनाले की जान बनेंगी Alia Bhatt, कहानी को देंगी चौंकाने वाला मोड़
25 लाख ठगी और जातिवादी टिप्पणी के आरोपों में फंसे Palash Muchhal, स्मृति मंधाना के दोस्त ने दर्ज कराई FIR
Raja Shivaji Collection: ‘राजा शिवाजी’ का बॉक्स ऑफिस पर दबदबा कायम, 50 करोड़ क्लब से बस कुछ कदम दूर
इस दिन होगी पहली सुनवाई
आपको बता दें, कोर्ट ने प्रिया सचदेव को आदेश दिया है कि वे संजय कपूर की सभी संपत्तियों का पूरा विवरण पेश करें। इसके साथ ही मामला अगले सुनवाई सत्र के लिए 9 अक्टूबर को फिर से तय किया गया है। इस सुनवाई से यह स्पष्ट होगा कि बच्चों को उनका हक मिलेगा या नहीं और ट्रस्ट डीड की शर्तें किस तरह लागू होती हैं।
ये भी पढ़ें- शादी के बाद लौटना… गीता बसरा ने ‘मेहर’ से इंडस्ट्री में वापसी पर की बात, बताया कैसा रहा अनुभव
फैंस को फैसले का इंतजार
फिलहाल इस हाई-प्रोफाइल संपत्ति विवाद ने बॉलीवुड में सुर्खियां बटोरी हैं। मीडिया और फैंस इस बात पर नजर रखे हुए हैं कि संपत्ति और वसीयत को लेकर क्या फैसला आता है। करिश्मा कपूर का बच्चों के हक की ओर रुख ने उन्हें दर्शकों और फैंस के बीच फिर से सम्मान दिलाया है।
Sunjay kapur property dispute karisma kapoor children rights
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
बुरहानपुर में उद्योगपतियों से मिले सीएम मोहन यादव, कहा- हर परिस्थिति में व्यापारियों के साथ है सरकार
May 06, 2026 | 02:56 PMनागपुर सहित महाराष्ट्र में आपूर्ति विभाग के ज्यादातर पद खाली, गरीबों तक अनाज पहुंचने में संकट
May 06, 2026 | 02:56 PMममता बनर्जी का फैसला सही, इस्तीफा देने की जरूरत नहीं’, संजय राउत ने उद्धव ठाकरे मामले का दिया हवाला
May 06, 2026 | 02:55 PMBhandara-Gondia MP: सांसद डॉ. प्रशांत पडोले के 2 साल बेमिसाल; संसद में 100% उपस्थिति और विकास कार्यों की झड़ी
May 06, 2026 | 02:46 PMनसरापुर कांड में बड़ा अपडेट, आरोपी को आधी रात गांव ले गई पुणे पुलिस और फिर…
May 06, 2026 | 02:45 PMनागपुर में अवैध निर्माण पर ढिलाई, एमआरटीपी नोटिस के बाद भी कार्रवाई नहीं, HC ने मांगा जवाब
May 06, 2026 | 02:41 PMसुवेंदु नहीं तो कौन? बंगाल में बीजेपी खेलेगी ‘सरप्राइज कार्ड’, सीएम फेस पर सस्पेंस! समझिए शाह के दौरे के मायने
May 06, 2026 | 02:39 PMवीडियो गैलरी

जबलपुर के सबसे बड़े फ्लाईओवर से गिरा कंक्रीट, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ VIDEO तो जागा PWD
May 06, 2026 | 02:25 PM
100 सीटों पर जबरदस्ती दिलाई जीत…उज्जैन से पप्पू यादव ने चुनाव आयोग पर लगया गंभीर आरोप, देखें VIDEO
May 06, 2026 | 01:37 PM
चुनाव हारी नहीं हूं, जबरन हराया गया है…EC और BJP पर ममता ने लगाए गंभीर आरोप, देखें VIDEO
May 06, 2026 | 01:08 PM
TMC के गुंडे अब पंचर बनाएंगे… बंगाल फतह के बाद सीएम योगी बड़ा बयान, देखें VIDEO
May 05, 2026 | 12:09 PM
ममता बनर्जी के ‘वोट टैंपरिंग’ वाले दावे पर AIMIM प्रवक्ता का बड़ा बयान, विपक्ष को दी आत्म-मंथन की सलाह
May 05, 2026 | 11:52 AM
बंगाल जीत के बाद भावुक हुए कैलाश विजयवर्गीय, बोले- मुझ पर बलात्कार, बच्चों की तस्करी जैसे गंभीर लगाए गए
May 04, 2026 | 04:59 PM














