-
रवि, 12 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Entertainment »
- Sreeleela Ai Deepfake Police Complaint
खुद की अश्लील AI जेनेरेटेड फोटो देख भड़क उठी श्रीलीला, पुलिस में दर्ज की शिकायत
- Written By: अनिल सिंह
Sreeleela AI Fake Photo: साउथ एक्ट्रेस श्रीलीला ने अपनी अश्लील AI जेनरेटेड तस्वीरों पर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने फैंस से टेक्नोलॉजी के गलत इस्तेमाल को सपोर्ट न करने की गुजारिश की।

'हर लड़की किसी की बेटी होती है': अश्लील AI तस्वीरों पर भड़कीं श्रीलीला
Sreeleela AI Generated Obscene Photo: साउथ सिनेमा की मशहूर और टैलेंटेड एक्ट्रेस श्रीलीला इस समय अपने फर्जी और अश्लील AI जेनरेटेड तस्वीरों के कारण बेहद परेशान हैं। ‘गुंटूर करम’ और ‘पुष्पा 2’ फेम इस एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर इस ‘घटिया बकवास’ के वायरल होने पर गहरा दुख व्यक्त किया है और अपने फैंस के साथ एक भावुक नोट साझा किया है। उन्होंने यह भी जानकारी दी है कि उन्होंने इस गंभीर मामले को लेकर पुलिस में शिकायत दर्ज करा दी है।
पिछले कुछ समय से, आर्टिफ़िशियल इंटेलिजेंस (AI) और डीपफेक टेक्नोलॉजी रश्मिका मंदाना और कीर्ति सुरेश समेत कई सेलेब्स के लिए बड़ी परेशानी का कारण बनी हुई है।
इंस्टाग्राम पर शेयर किया लंबा-चौड़ा नोट
अमेरिका के एक तेलुगू परिवार से आने वाली 24 वर्षीय श्रीलीला ने इंस्टाग्राम पर एक लंबा-चौड़ा नोट शेयर किया। उन्होंने बताया कि AI से बनी उनकी तस्वीरों ने उन्हें कितना परेशान और दुखी किया है। MBBS की पढ़ाई कर चुकीं श्रीलीला ने लिखा कि उन्हें जैसे ही इस मामले का पता चला, उन्होंने बिना देर किए पुलिस में शिकायत दर्ज करा दी।
सम्बंधित ख़बरें
Alia Bhatt Saree Look: ग्रे साड़ी में छाईं आलिया भट्ट, आकांक्षा रंजन कपूर की चूड़ा सेरेमनी का वीडियो हुआ वायरल
‘अलायंस’ में आमने-सामने आए सीमा सजदेह और सोहेल खान, एक्टर ने रिश्ता टूटने की जिम्मेदारी खुद पर ली
Mandakini Photos: पहाड़, प्रकृति और हिमाचली लुक… मंदाकिनी की नई तस्वीरों ने इंटरनेट पर मचाई हलचल
Chai Ki Tapri Song: AI से बने वायरल गाने का खुला राज, आलिया भट्ट और शरवरी वाघ के डांस ने बना दिया सुपरहिट
ये भी पढ़ें- मालती चाहर ने तोड़ी चुप्पी, महिलाओं के पीरियड पेन को लेकर समाज की सोच पर उठाए सवाल
हाथ जोड़कर की गुजारिश
श्रीलीला ने अपने फॉलोअर्स से इस अनैतिक टेक्नोलॉजी को सपोर्ट न करने की अपील की है। उन्होंने लिखा, “मैं हाथ जोड़कर हर सोशल मीडिया यूजर से रिक्वेस्ट करती हूं कि AI से बनी बकवास को सपोर्ट न करें। टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करने और उसका गलत इस्तेमाल करने में फर्क होता है। मेरी राय में टेक्नोलॉजी में तरक्की जिंदगी को आसान बनाने के लिए होती है, न कि उसे मुश्किल बनाने के लिए।”
‘हर लड़की किसी की बेटी, बहन होती है’
एक्ट्रेस ने अपील की है कि हर महिला का एक परिवार होता है और किसी को भी उनकी तस्वीरों को मॉर्फ (Morphed) करने का हक नहीं है। श्रीलीला ने लिखा, “हर लड़की किसी की बेटी, पोती, बहन, दोस्त या कलीग होती है… हम एक ऐसी इंडस्ट्री का हिस्सा बनना चाहते हैं जो खुशी फैलाए, इस भरोसे के साथ कि हम एक सुरक्षित माहौल में हैं।”
उन्होंने कहा कि वह व्यस्त शेड्यूल के कारण ऑनलाइन हो रही चीजों के बारे में नहीं जानती थीं, और उन्होंने शुभचिंतकों का शुक्रिया अदा किया जिन्होंने यह बात उनके नोटिस में लाई। श्रीलीला ने आखिर में फैंस से इज्जत और गरिमा के साथ उनका साथ देने की रिक्वेस्ट की।
पुलिस अब संभालेगी मामला
श्रीलीला ने कहा है कि “अब प्रशासन इस मामले को आगे संभालेगी।” वर्कफ्रंट: श्रीलीला जल्द ही अनुराग बसु की फिल्म में कार्तिक आर्यन के साथ बॉलीवुड में डेब्यू करेंगी। तेलुगू में उनके पास पवन कल्याण के साथ ‘उस्ताद भगत सिंह’ और तमिल में शिवकार्तिकेयन के साथ ‘परशक्ति’ जैसी बड़ी फ़िल्में हैं।
Sreeleela ai deepfake police complaint
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
ज्ञानवापी मामले में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा कदम, एक मेज पर बैठेंगे हिंदू-मुस्लिम पक्ष! बातचीत से समझौते की अपील
Jul 12, 2026 | 06:33 PMससुराल की प्रताड़ना से तंग आकर विवाहिता ने दी जान, सबूत न मिट जाएं इसलिए हाथ-पैर पर मेहंदी से लिखा सुसाइड नोट
Jul 12, 2026 | 06:32 PMइंदौर में बोले मुख्यमंत्री मोहन यादव- ‘पेड़ भी करते हैं तपस्या’, पौधारोपण अभियान को जनआंदोलन बनाने का की अपील
Jul 12, 2026 | 06:27 PMAlia Bhatt Saree Look: ग्रे साड़ी में छाईं आलिया भट्ट, आकांक्षा रंजन कपूर की चूड़ा सेरेमनी का वीडियो हुआ वायरल
Jul 12, 2026 | 06:23 PMईरान ने जारी की हिट लिस्ट… निशाने पर दुनिया के 11 सबसे बड़े नेता, पहले नंबर पर नहीं है ट्रंप का नाम, हड़कंप
Jul 12, 2026 | 06:22 PMकनाडा में रहने वाली बेटी को भारत से मां-पापा ने भेजा आमरस और थेपलों का 20 किलो का पार्सल, भावुक वीडियो वायल
Jul 12, 2026 | 06:19 PMNEET UG 2026 Result: 20 जुलाई तक आ सकता है नीट री-एग्जाम का रिजल्ट, ऐसे कर पाएंगे चेक
Jul 12, 2026 | 06:16 PMवीडियो गैलरी

नाना पटवारी पर लगे ड्रग्स के गंभीर आरोपों पर महिला मित्र ने खोले राज़! देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 05:12 PM
रिवार्ड ट्रिप का खौफनाक अंत! आखिर वियतनाम में कैसे डूबी भारतीयों से भरी नाव? सच उड़ा देगा होश, देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 04:35 PM
दतिया उपचुनाव में कांग्रेस ने दो बार के विधायक घनश्याम तिवारी को दिया टिकट; उम्मीदवारी के बाद क्या बोले- VIDEO
Jul 12, 2026 | 02:44 PM
सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में हो जांच! राम मंदिर मामले में सचिन पायलट ने BJP को घेरा, नेशनल हेराल्ड से की तुलना
Jul 12, 2026 | 02:43 PM
इंदौर में पत्नी की बेरहमी से हत्या, बेटी को झूठ बोलकर फरार हुआ आरोपी पति-VIDEO
Jul 12, 2026 | 02:02 PM
उज्जैन के उत्कृष्ट विद्यालय में बवाल, इंटर्न शिक्षिका पर अभद्रता और शिक्षक पर छात्रों से मारपीट का आरोप-VIDEO
Jul 12, 2026 | 01:20 PM













