Valentine's Day पर अपने पार्टनर को दें ये गिफ्ट्स, प्यार तो बढ़ेगा ही सुख-समृद्धि भी आएगी!

Heartfelt Gifts: यह वैलेंटाइन डे अपने पार्टनर को खास महसूस कराने का मौका है। ऐसे गिफ्ट्स चुनें जो सिर्फ प्यार बढ़ाएं ही नहीं बल्कि सुख-समृद्धि और खुशहाली भी लाएं।
Valentine's Day Partner Gifts
वैलेंटाइन डे स्पेशल गिफ्ट्स (सौ.सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Valentine's Day Partner Gifts:प्यार का इजहार करने के लिए 14 फरवरी को दुनियाभर में वैलेंटाइन डे मनाया जाता है। इस दिन कपल्स अपने प्यार को जाहिर करने के लिए गिफ्ट्स और सरप्राइज देते हैं, वास्तु विशेषज्ञ के अनुसार, वैलेंटाइन डे पर दिया गया उपहार सिर्फ एक तोहफा नहीं होता, बल्कि वह आपके प्यार, विश्वास और भावनाओं का प्रतीक होता है।

अगर आप चाहते हैं कि आपके रिश्ते में प्रेम के साथ-साथ सुख-समृद्धि भी बनी रहे, तो इस वैलेंटाइन डे अपने साथी को ये खास उपहार दे सकते हैं-

वैलेंटाइन डे अपने साथी को क्या खास उपहार दे

  • राधा-कृष्ण की मूर्ति या चित्र

वास्तु विशेषज्ञ का कहना है कि, अगर आप चाहते हैं कि आपके रिश्ते में प्रेम के साथ-साथ सुख-समृद्धि भी बनी रहे, तो इस वैलेंटाइन डे अपने साथी यानी पत्नी को राधा-कृष्ण की मूर्ति या तस्वीर दे सकते है। क्योंकि, राधा-कृष्ण प्रेम के आदर्श रूप माने जाते हैं। उनके चित्र या मूर्ति को उपहार में देने से रिश्ते में मधुरता और विश्वास बढ़ता है। यह प्रेमियों के बीच अटूट प्रेम बनाए रखने में सहायक होता है।

  • चांदी का सिक्का या आभूषण

राधा-कृष्ण की मूर्ति के अलावा, आप जीवन साथी को चांदी का सिक्का या इससे बने आभूषण भी दें सकते है। चांदी को चंद्रमा का प्रतीक माना जाता है, जो शीतलता और प्रेम को बढ़ाता है और यह रिश्ते को लंबे समय तक खुशहाल बनाए रखता है।

  • लाल गुलाब और व्हाइट लिली

वैलेंटाइन डे अपने साथी यानी पत्नी को लाल गुलाब और व्हाइट लिली फूल भी दें सकते है। फूल प्रेम और सौंदर्य का प्रतीक होते हैं। लाल गुलाब अटूट प्रेम और जुनून को दर्शाते हैं, जबकि व्हाइट लिली पवित्रता और सच्चे प्यार का प्रतीक मानी जाती है। अपने साथी को इन फूलों का गुलदस्ता देना रिश्ते में मधुरता और स्नेह को बढ़ाता है।

  • दिल के आकार का चॉकलेट बॉक्स

लाल गुलाब और व्हाइट लिली फूल के अलावा, आप अपने पार्टनर को चॉकलेट बॉक्स भी दें सकते है। चॉकलेट मिठास और प्रेम का प्रतीक मानी जाती है। खासतौर पर दिल के आकार में उपलब्ध चॉकलेट बॉक्स अपने साथी को उपहार में देना रिश्ते में प्यार और अपनापन बढ़ाता है। यह वैलेंटाइन डे का सबसे लोकप्रिय और शुभ उपहार भी माना जाता है।

  • लव बर्ड्स की मूर्ति या शोपीस

वास्तु शास्त्र में लव बर्ड्स को प्रेम और एकता का प्रतीक माना गया है। इनकी मूर्ति या शोपीस उपहार में देने से संबंधों में विश्वास और निकटता बनी रहती है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com