मालेगांव मेयर चुनाव में दिलचस्प मोड़, ‘इस्लाम’-सपा बहुमत के करीब, कांग्रेस के 3 वोट बनेंगे गेमचेंजर

Malegaon Mayor Election: मालेगांव नगर निगम में मेयर चुनाव से पहले सियासी घमासान तेज है। ISLAM-SP गठबंधन बहुमत से सिर्फ 3 वोट दूर है। 7 फरवरी को मतदान तय करेगा सत्ता का फैसला।
Malegaon Municipal Corporation Mayor Election
मालेगांव महानगरपालिका (सोर्स: सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Malegaon Mayor Election Political Equation: महाराष्ट्र के नासिक जिले की सबसे चर्चित नगर पालिकाओं में से एक, मालेगांव नगर निगम (MMC) में सियासी हलचल अपने चरम पर है। महापौर (मेयर) और उप-महापौर पदों के चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया संपन्न हो चुकी है, जिसने स्थानीय राजनीति के समीकरणों को दिलचस्प बना दिया है। आगामी 7 फरवरी को होने वाले इस मतदान में तय होगा कि शहर की सत्ता की कमान किसके हाथ में होगी।

महापौर के लिए तीन प्रत्याशी मैदान में

चुनावी मैदान में दिग्गजों ने ताल ठोक दी है। महापौर पद के लिए तीन पार्षदों ने अपना नामांकन दाखिल किया है, वहीं उप-महापौर पद के लिए पांच उम्मीदवारों के बीच मुकाबला है। नामांकन के बाद अब जोड़-तोड़ की राजनीति शुरू हो गई है, क्योंकि किसी भी एक पार्टी के पास पूर्ण बहुमत का आंकड़ा नहीं है।

दलीय स्थिति और गठबंधन की गणित

84 सदस्यीय मालेगांव नगर निगम में हालिया चुनाव परिणामों ने सबको चौंका दिया था। यहां की दलीय स्थिति कुछ इस प्रकार है:

  • इस्लाम पार्टी (ISLAM): 35 सीटें (सबसे बड़ी पार्टी)
  • AIMIM: 21 सीटें
  • शिवसेना (शिंदे गुट): 18 सीटें
  • समाजवादी पार्टी (SP): 05 सीटें
  • कांग्रेस: 03 सीटें
  • भाजपा: 02 सीटें

बहुमत के लिए 'मालेगांव सेक्युलर फ्रंट' तैयार

सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी 'इंडियन सेक्युलर लार्जेस्ट एसेंबली ऑफ महाराष्ट्र' (ISLAM) ने समाजवादी पार्टी के साथ हाथ मिलाया है। इस गठबंधन को 'मालेगांव सेक्युलर फ्रंट' का नाम दिया गया है। वर्तमान में इस फ्रंट के पास कुल 40 सीटें (35 + 5) हैं। 84 सदस्यों वाले सदन में बहुमत साबित करने के लिए 43 वोटों की आवश्यकता है।

ऐसे में गठबंधन को केवल 3 और सदस्यों के समर्थन की जरूरत है। अब सबकी निगाहें कांग्रेस के 3 पार्षदों और अन्य छोटे दलों पर टिकी हैं। क्या विपक्षी दल एकजुट होकर खेल बिगाड़ेंगे या 'इस्लाम' पार्टी का मेयर बनना तय है, यह 7 फरवरी की शाम तक साफ हो जाएगा।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com