-
शुक्र, 3 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Entertainment »
- Samantha Ruth Prabhu Movie Maa Inti Bangaram First Look Know Trailer Date
साड़ी में दिखा सामंथा का खतरनाक अवतार, ‘मां इनति बंगारम’ का फर्स्ट लुक देख फैंस हुए एक्साइटेड
- Written By: स्नेहा मौर्या
Maa Inti Bangaram Poster: सामंथा रुथ प्रभु की अपकमिंग तेलुगु फिल्म ‘मां इनति बंगारम’ का पहला लुक सामने आ गया है, जिसमें साड़ी में उनका दमदार एक्शन अवतार दिख रहा है।

तेलुगु फिल्म 'मां इनति बंगारम' (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Samantha First Look From Maa Inti Bangaram Out: साउथ सिनेमा की सुपरस्टार सामंथा रुथ प्रभु एक बार फिर बड़े पर्दे पर धमाकेदार वापसी करने के लिए तैयार हैं। वह जल्द ही एक्शन और ड्रामा से भरपूर अपनी नई तेलुगु फिल्म ‘मां इनति बंगारम’ लेकर आ रही हैं। मेकर्स ने हाल ही में फिल्म से सामंथा का पहला लुक रिलीज किया है, जिसे देखकर फैंस की एक्साइटमेंट सातवें आसमान पर पहुंच गई है।
इस फिल्म को खास इसलिए भी माना जा रहा है क्योंकि इसे सामंथा के करीबी और मशहूर फिल्ममेकर राज निदिमोरु प्रोड्यूस कर रहे हैं, जबकि निर्देशन की कमान नंदिनी रेड्डी ने संभाली है। दमदार टीम और यूनिक कॉन्सेप्ट के चलते फिल्म पहले से ही चर्चा में बनी हुई है।
सामंथा की फिल्म से पहला लुक हुआ आउट
फिल्म के फर्स्ट लुक में सामंथा का बिल्कुल अलग अंदाज देखने को मिल रहा है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर यह पोस्टर शेयर किया, जो कुछ ही मिनटों में वायरल हो गया। तस्वीर में सामंथा साड़ी पहने एक बस में खड़ी नजर आ रही हैं। उनके चेहरे पर गुस्सा और आंखों में तीखापन साफ झलक रहा है। यह लुक इस बात का इशारा करता है कि फिल्म में उनका किरदार सिर्फ ग्लैमरस नहीं, बल्कि बेहद मजबूत और एक्शन से भरपूर होने वाला है। फैंस उनके इस अवतार की जमकर तारीफ कर रहे हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Welcome To The Jungle: अक्षय की वेलकम टू द जंगल की होगी अल्फा से सीधी टक्कर, क्या होगा BO कलेक्शन पर सीधा असर
रणबीर की रामायण से पहले बड़े पर्दे पर भौकाल मचाएंगे सुपरस्टार रजनीकांत, सामने आ गई जेलर 2 की रिलीज डेट
Aamir Khan: 61 साल की उम्र में फिर से दूल्हा बनेगें आमिर, मीडिया के सामने आकर तोड़ी चुप्पी
सरोज खान ने तीन साल की उम्र में शुरू किया काम, बैकग्राउंड डांसर से बनीं करोड़ों दिलों की पसंदीदा कोरियोग्राफर
पहले लुक के साथ ही सामंथा रुथ प्रभु ने फिल्म के ट्रेलर की रिलीज डेट का भी ऐलान कर दिया है। ‘मां इनति बंगारम’ का ट्रेलर 9 जनवरी 2026 को सुबह 10 बजे रिलीज किया जाएगा। माना जा रहा है कि ट्रेलर में फिल्म की कहानी, एक्शन सीक्वेंस और सामंथा के किरदार की गहराई की झलक देखने को मिलेगी। इसी वजह से दर्शक बेसब्री से ट्रेलर का इंतजार कर रहे हैं।
ये भी पढ़ें- गम को पीछे छोड़ काम पर वापसी, धर्मेंद्र के निधन के बाद पहली बार मुस्कुराती दिखीं हेमा मालिनी
‘मां इनति बंगारम’ के साथ इस सीरीज में नजर आएंगी एक्ट्रेस
फिल्मों के अलावा सामंथा ओटीटी की दुनिया में भी लगातार एक्टिव हैं। ‘मां इनति बंगारम’ के साथ-साथ उनकी अपकमिंग वेब सीरीज ‘रक्त ब्रह्मांड’ को लेकर भी जबरदस्त बज बना हुआ है। यह सीरीज थ्रिल, ड्रामा और एक्शन का दमदार कॉम्बिनेशन होने वाली है।
इस तरह साल 2026 सामंथा रुथ प्रभु के करियर के लिए बेहद खास रहने वाला है। बड़े पर्दे और डिजिटल प्लेटफॉर्म दोनों पर वह अपने स्ट्रॉन्ग और पावरफुल किरदारों से फैंस को रोमांच और सस्पेंस का भरपूर डोज देने के लिए पूरी तरह तैयार नजर आ रही हैं।
Samantha ruth prabhu movie maa inti bangaram first look know trailer date
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Amarnath Yatra: बारिश के बाद फिर शुरू हुई अमरनाथ यात्रा, भारी सुरक्षा इंतजाम के बीच 4822 श्रद्धालु रवाना VIDEO
Jul 03, 2026 | 09:16 AMठाणे में भारी बारिश का कहर: गड्ढे में डूबने से किशोर और करंट लगने से किशोरी की मौत; शनिवार को रेड अलर्ट
Jul 03, 2026 | 09:08 AMWelcome To The Jungle: अक्षय की वेलकम टू द जंगल की होगी अल्फा से सीधी टक्कर, क्या होगा BO कलेक्शन पर सीधा असर
Jul 03, 2026 | 09:05 AMइंदौर को नए रेलवे स्टेशन के लिए करना होगा इंतजार, सिंहस्थ-2028 के बाद शुरू होगा बड़ा काम
Jul 03, 2026 | 09:00 AMइंजरी टाइम का हाईवोल्टेज ड्रामा, क्रोएशिया को हराकर अंतिम 16 में पहुंचा पुर्तगाल, रोनाल्डो ने किया कमाल
Jul 03, 2026 | 08:57 AMमौत को मात! वेनेजुएला में 2200 मौतों के बीच 8 दिन बाद मलबे से जिंदा निकला शख्स; जानें कैसे हुआ ये ‘चमत्कार’
Jul 03, 2026 | 08:51 AMपहली ही बारिश में धंसा दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे! NHAI ने प्रोजेक्ट मैनेजर समेत कई अफसरों को किया सस्पेंड
Jul 03, 2026 | 08:45 AMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM













