सामंथा रुथ प्रभु के शादी की पहली तस्वीर, एक्ट्रेस ने खुद जारी की वेडिंग फोटो

Samantha Ruth Prabhu Wedding: सामंथा रुथ प्रभु ने 01 दिसंबर को डायरेक्टर राज निदिमोरू से दूसरी शादी कर ली है। एक्ट्रेस ने खुद लाल साड़ी में अपनी वेडिंग फोटोज शेयर कीं।
सामंथा रुथ प्रभु के शादी की पहली तस्वीर, एक्ट्रेस ने खुद जारी की वेडिंग फोटो
सामंथा रुथ प्रभु ने बॉयफ्रेंड राज निदिमोरू संग रचाई दूसरी शादी, लाल साड़ी में दुल्हन बनकर शेयर की वेडिंग की पहली तस्वीरें
Published on: 
Updated on: 

Samantha Ruth Prabhu Wedding Photo: साउथ की सुपरस्टार अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु ने आखिरकार 'द फैमिली मैन' फेम डायरेक्टर राज निदिमोरू के साथ दूसरी शादी कर ली है। पिछले कुछ दिनों से मीडिया में चल रही अफवाहों को खत्म करते हुए, सामंथा ने खुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर दूल्हे राजा राज निदिमोरू के साथ शादी की खूबसूरत और पहली तस्वीरें साझा की हैं। नागा चैतन्य से तलाक के करीब चार साल बाद, एक्ट्रेस ने आज, 01 दिसंबर को अपनी जिंदगी का एक नया अध्याय शुरू किया है।

सामंथा ने राज निदिमोरू संग एक निजी सेरेमनी में शादी रचाई। उन्होंने इंस्टाग्राम पर फोटोज शेयर करते हुए आज की तारीख (01 दिसंबर) को कैप्शन में लिखा है, जिससे यह शादी आधिकारिक तौर पर कन्फर्म हो गई है। फोटोज में सामंथा चटख लाल रंग की साड़ी में दुल्हन बनी नज़र आ रही हैं, जबकि राज पारंपरिक लिबास में हैं।

रीति-रिवाज से मंदिर में संपन्न हुआ विवाह

साझा की गईं तस्वीरों में कपल को शादी की रस्में पूरी करते हुए देखा जा सकता है, जिससे पता चलता है कि यह विवाह पूरी तरह से रीति-रिवाज के साथ मंदिर में संपन्न हुआ है। एक तस्वीर में अग्नि जलती हुई दिखाई दे रही है, जिसे साक्षी मानकर दोनों ने एक-दूसरे का हाथ थामा और सात फेरे लिए। एक अन्य तस्वीर में राज अपनी दुल्हन सामंथा को अंगूठी पहनाते हुए नजर आ रहे हैं। हालाँकि, विवाह की फोटोज को ब्लर रखा गया है, ताकि निजी पलों की गोपनीयता बनी रहे।

लाल साड़ी और गजरे में बला की खूबसूरत दुल्हन

अपने खास मौके पर सामंथा ने ट्रेडिशनल लुक चुना। उन्होंने चटक लाल रंग की साड़ी पहनी, जिसके साथ उन्होंने गोल्ड ज्वैलरी से अपने लुक को कम्प्लीट किया। बालों में गजरा लगाए सामंथा बला की खूबसूरत दुल्हन लग रही थीं। कपल की इन तस्वीरों पर फैंस और सेलेब्स दोनों ने ही भर-भरकर बधाई दी है।

दोनों की है यह दूसरी शादी

सामंथा की निजी जिंदगी की बात करें तो उनकी पहली शादी साल 2017 में एक्टर नागा चैतन्य से हुई थी, लेकिन 2021 में उनका तलाक हो गया। बाद में नागा चैतन्य ने बीते वर्ष एक्ट्रेस शोभिता धुलिपाला संग शादी रचाई। वहीं, डायरेक्टर राज निदिमोरू की भी यह दूसरी शादी है। दोनों की इस नई शुरुआत पर फैंस ने उन्हें ढेर सारा प्यार और शुभकामनाएं दी हैं।

Navbharat Live
navbharatlive.com