-
सोम, 13 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Entertainment »
- Ramayana Trailer Update Ram Sita First Meeting Scene
Ramayana: ‘रामायण’ में पहली बार ऐसे मिलेंगे राम-सीता, ट्रेलर से पहले वायरल हुआ सबसे खास सीन
- Written By: अपूर्वा नायक
Ramayana Movie: नितेश तिवारी की मेगा बजट फिल्म 'रामायण' को लेकर नया अपडेट सामने आया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, रणबीर कपूर और साई पल्लवी के राम-सीता मिलन का खास सीन आगामी ट्रेलर में दिखाया जा सकता है।

रामायण ट्रेलर (सौ. डिजाइन फोटो )
Ramayana Trailer Update: रणबीर कपूर स्टारर नितेश तिवारी की रामायण का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। नितेश तिवारी की इस मल्टी स्टारर फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम और साईं पल्लवी मां सीता का रोल निभाने वाले हैं। इंटरनेट पर ये फिल्म हमेशा चर्चा का विषय बनी रहती है।
हाल ही में इस फिल्म के ट्रेलर को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। सूत्रों के अनुसार इस फिल्म में भगवान राम और मां सीता की पहली मुलाकात बेहद ही खास होने वाली है। इस सीन को देखकर सभी दर्शक भावुक हो जाएगे ऐसा कयास लगाया जा रहा है।
शिव मंदिर में होगी भगवान राम और मां सीता की मुलाकात
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इससे जुड़ा एक पोस्ट सामने आया है। इस पोस्ट के अनुसार, फिल्म में भगवान राम और मां सीता की मुलाकात मिथिला के एक शिव मंदिर में होते हुए दिखाया जाएगा। साथ ही इस क्षण में बैकग्राउंड में जिमर और रहमान का संस्कृत में बनाया हुआ गाना प्ले होगा।
सम्बंधित ख़बरें
Aamir Khan Wedding: आमिर खान की तीसरी शादी पर बोले शेखर सुमन, राजनीतिक गठबंधन और ट्रिपल इंजन से की तुलना
रोहित चंदेल पर लगे आरोपों के बाद बंटी राय, मदिराक्षी मुंडले बोलीं- दोनों तरफ की बात सुननी चाहिए
S Janaki Death: राजकीय सम्मान के साथ दी गई एस जानकी को अंतिम विदाई, नम आंखों से फैंस ने कहा अलविदा
प्रियंका चोपड़ा ने लंदन वेकेशन से शेयर की फैमिली टाइम की झलक, बेटी मालती संग क्यूट मोमेंट्स हुए वायरल
EXCLUSIVE: Lord Ram & Maa Sita will meet in a Shiva temple in Mithila in #Ramayana movie; a groundbreaking Sanskrit song (no Hindi, pure Sanskrit) composed by Zimmer & Rahman to play in the background The scene will feature Lord Ram and Maa Sita glancing at each other, with a… pic.twitter.com/LqImsZROmB — Redding Cream (@redding_cream_t) July 5, 2026
पोस्ट में आगे कहा गया है कि इस सीन में भगवान राम और मां सीता की नजरें एक दूसरे से मिलेगी और उनके बीच एक शिव लिंग होगा। ये सीन जुलाई के ट्रेलर में देखने मिलेगा। हालांकि इन दावों की सच्चाई की पुष्टि करना काफी मुश्किल है, लेकिन इसके कारण फैंस में इस मूवी को लेकर क्रेज और एक्साइटमेंट जरूर बढ़ गया है।
रामायण ट्रेलर रिलीज डेट
नितेश तिवारी ने अभी तक इस फिल्म के ट्रेलर लॉन्च को लेकर किसी भी प्रकार की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। लेकिन हां मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, रामायण का ट्रेलर इस महीने लॉन्च होने की संभावना है। ये भी चर्चा है कि इस ट्रेलर को जुलाई के महीने में किसी स्पेशल इवेंट पर रिलीज किया जा सकता है।
ये भी पढ़ें :- आखिर क्यों 2 महीने तक सोशल मीडिया से दूर रही सुमोना चक्रवती, पहली बार बयां किया दर्द
इंटरनेशनल लेवल पर भी लॉन्च की खबरें तेज
जानकारी के अनुसार, इस महीने के आखिर में डायरेक्टर नितेश तिवारी और नमित अपनी टीम रणबीर, साईं पल्लवी और यश के साथ अमेरिका भी जा सकते हैं। अमेरिका में सैन डिएगो कॉमिक-कॉन में रामायण को ग्रैंड लेवल पर लॉन्च किया जा सकता है। ऐसा लग रहा है कि मेकर्स ने इस फिल्म को इंटरनेशनल लेवल पर लॉन्च करने के लिए अपनी कमर कस ली है।
Ramayana trailer update ram sita first meeting scene
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: सोमवार को किस्मत देगी साथ या होगी बर्बाद? पढ़ें मेष से मीन तक का राशिफल
Jul 13, 2026 | 12:10 AMकंडक्टर ने मंत्री को नहीं पहचाना! छुट्टे पैसे न होने पर परिवहन मंत्री को बस से उतरने को कहा, देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 11:07 PMAamir Khan Wedding: आमिर खान की तीसरी शादी पर बोले शेखर सुमन, राजनीतिक गठबंधन और ट्रिपल इंजन से की तुलना
Jul 12, 2026 | 11:06 PMTaj Hotel Bomb Threat: दाऊद ने रखा ताज में बम! आधी रात को आए कॉल से मुंबई में हड़कंप, जांच में निकला…
Jul 12, 2026 | 10:57 PMWeather Update: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट तो उत्तराखंड में भूस्खलन का खतरा, देखें IMD का ताजा अपडेट
Jul 12, 2026 | 10:56 PMहोर्मुज स्ट्रेट को लेकर बढ़ा तनाव, US बोला- समुद्री आवाजाही सामान्य; ईरान ने जहाजों को दी चेतावनी
Jul 12, 2026 | 10:56 PMजर्मनी से लौटी बेटी ने पहली सैलरी से मां को दिए दो गोल्ड सेट, इमोशनल सरप्राइज देख छलक पड़े आंसू
Jul 12, 2026 | 10:49 PMवीडियो गैलरी

आगरा में छापे से मचा हड़कंप! 13 मेडिकल फर्मों पर FSDA का शिकंजा, करोड़ों की नकली दवाइयां ज़ब्त, देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 10:16 PM
कागज नहीं…जिस्म पर मेहंदी से लिख गई दर्द की आखिरी दास्तां, छिंदवाड़ा की प्रीति का रुला देने वाला VIDEO वायरल
Jul 12, 2026 | 09:16 PM
आपकी बहुत याद आएगी दीदी, लेडी सिंघम तनुश्री के दिल्ली जाते ही रो पड़ीं कश्मीर की बेटियां; देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 08:48 PM
आगरा कैंट पर RPF की सरेआम गुंडई! डिप्टी स्टेशन सुपरिटेंडेंट को हाथ-पैर पकड़कर घसीटा; VIDEO वायरल
Jul 12, 2026 | 08:25 PM
अचानक मालामाल! ई-रिक्शा चालक के बैंक खाते में आए 7 अरब से ज्यादा रुपये, देखकर उड़ गए होश, देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 08:23 PM
नाना पटवारी पर लगे ड्रग्स के गंभीर आरोपों पर महिला मित्र ने खोले राज़! देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 05:12 PM













