Hindu Mahasabha Protest Agra: उत्तर प्रदेश के आगरा में एक होटल का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद भारी बवाल खड़ा हो गया है। मंटोला थाना क्षेत्र के दरेसी नंबर 2 स्थित एक होटल में हिंदू युवती के साथ विशेष वर्ग के 3-4 युवकों द्वारा कथित तौर पर सामूहिक बलात्कार करने और उसका अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने का गंभीर मामला सामने आया है। अखिल भारत हिंदू महासभा ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा है कि पुलिस ने इस मामले में केवल वीडियो वायरल करने की हल्की धाराओं में केस दर्ज किया, जिससे आरोपी तुरंत जेल से बाहर आ गए।
हिंदू महासभा के कार्यकर्ताओं ने घटना स्थल पर पहुंचकर उग्र प्रदर्शन किया और पुलिस प्रशासन को 48 घंटे का अल्टीमेटम दिया है। उनकी मांग है कि होटल को तुरंत सील किया जाए, आरोपियों पर गैंगरेप की धाराएं लगाई जाएं और पीड़ित युवती को 24 घंटे के अंदर बरामद किया जाए, क्योंकि आशंका जताई जा रही है कि उसकी हत्या की जा सकती है या उसे गायब कर दिया गया है।