पेट्रोल-डीजल के नए दाम जारी, कच्चा तेल सस्ता होने पर भी नहीं घट रहे रेट; सरकार का बड़ा खुलासा, देखें VIDEO

Crude Oil Impact On Petrol Price: 5 जुलाई को तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल की नई कीमतें जारी कर दी हैं। कच्चा तेल सस्ता होने के बावजूद भारत में कीमतें नहीं घटने पर मंत्री ने जवाब दिया है।

Petrol Diesel Price Today Updates: देश की तेल कंपनियों ने 5 जुलाई को पेट्रोल और डीजल की नई कीमतें जारी कर दी हैं। राहत की बात यह है कि तेल कंपनियों ने आज भी ईंधन की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है और दरें स्थिर बनी हुई हैं। हालांकि, अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें कम होने के बावजूद भारत में पेट्रोल-डीजल सस्ता न होने पर केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने स्थिति साफ की है। उन्होंने बताया कि सरकारी तेल कंपनियां अभी भी उस महंगे कच्चे तेल का इस्तेमाल कर रही हैं जिसे पश्चिम एशिया में तनाव के दौरान खरीदा गया था।

इसके अलावा, इंडियन ऑयल, बीपीसीएल और एचपीसीएल जैसी कंपनियों पर लगभग 18,000 करोड़ रुपये के पुराने घाटे का वित्तीय बोझ है, जिसकी भरपाई होना बाकी है। दिल्ली में पेट्रोल ₹102.12 और डीजल ₹95.20 प्रति लीटर है, जबकि मुंबई में पेट्रोल ₹111.21 प्रति लीटर पर बिक रहा है।

संबंधित खबरें

No stories found.
Navbharat Live
navbharatlive.com