Alpha Vs Welcome To The Jungle: आलिया भट्ट या अक्षय कुमार किसने मारी वीकेंड पर बाजी?, जानें पूरा कलेक्शन

Alpha VS Welcome To The Jungle BO Collection: आलिया भट्ट की 'अल्फा' और अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' के बीच बॉक्स ऑफिस पर दिलचस्प मुकाबला जारी है। वीकेंड पर दोनो फिल्में छायी रही।
Alpha Vs Welcome To The Jungle Box Office Collection
अल्फा Vs वेलकम टू द जंगल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन (सौ. डिजाइन फोटो )
Published on
Updated on

Alpha Vs Welcome To The Jungle Box Office Collection On Weekend: बड़े पर्दे पर इस समय दो फिल्मों का जादू छाया हुआ है। जहां एक ओर अक्षय कुमार की फिल्म वेलकम टू द जंगल खड़ी है, तो दूसरी ओर आलिया भट्ट की अल्फा।

इन दोनों ही फिल्मों का जॉनर एक दूसरे से पूरी तरह अलग है। एक ओर आलिया भट्ट की फिल्म अल्फा वूमेन सेंट्रिक एक्शन-थ्रिलर है, तो वहीं अक्षय कुमार की वेलकम टू द जंगल एक मल्टीस्टारर कॉमेडी फ्रेंचाइजी फिल्म है। 26 जून को रिलीज हुई वेलकम टू द जंगल पहले ही 100 करोड़ क्लब में शामिल हो चुकी है, तो वहीं अल्फा अभी भी स्ट्रगल करती हुई नजर आ रही है।

अल्फा का वीकेंड कलेक्शन

यशराज फिल्मस की आलिया भट्ट, शरवरी जोशी और बॉबी देओल स्टारर फिल्म अल्फा को दर्शकों और क्रिटिक्स से काफी शानदार रिस्पॉन्स मिला है। इस फिल्म के एक्शन सीन ने लोगों को दीवाना बना दिया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म ने पहले 3 दिनों में बॉक्स ऑफिस पर अपनी जगह बनायी है और साथ ही मिला जुला स्कोर भी हासिल किया है। हालांकि रविवार के दिन यानी फिल्म रिलीज के तीसरे ही दिन फिल्म के कलेक्शन में बेहतरीन उछाल देखने के लिए मिला है। फिल्म ने तीसरे दिन 13.25 करोड़ रुपये की कमाई की है।

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन (डे वाइज) कमाई (करोड़ रुपये)
पहला दिन (शुक्रवार) 9.25
दूसरा दिन (शनिवार) 11.50
तीसरा दिन (रविवार) 13.25
कुल वीकेंड कलेक्शन 34.00

वेलकम टू द जंगल का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

अक्षय कुमार की मल्टीस्टारर कॉमेडी फिल्म वेलकम टू द जंगल ने दूसरे हफ्ते में भी अपना जादू बरकरार रखा है। दूसरे हफ्ते भी लोगों में इस फिल्म का क्रेज देखने के लिए मिला है। अहमद खान ने इस फिल्म के लिए अक्षय कुमार के साथ सुनील शेट्टी, रवीना टंडन, दिशा पाटनी, अरशद वारसी और जैकी श्रॉफ जैसे दिग्गज कलाकारों को कास्ट किया है। फिल्म ने रिलीज के 10 वें दिन लगभग 9.75 करोड़ की कमाई की है, जिससे फिल्म का टोटल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 114.90 करोड़ तक पहुंच गया है।

दिन कमाई
पेड प्रीव्यू 3.75 करोड़ रुपये
डे 1 15.25 करोड़ रुपये
डे 2 20.00 करोड़ रुपये
डे 3 24.75 करोड़ रुपये
डे 4 8.50 करोड़ रुपये
डे 5 9.25 करोड़ रुपये
डे 6 6.15 करोड़ रुपये
डे 7 5.50 करोड़ रुपये
डे 8 4.50 करोड़ रुपये
डे 9 7.50 करोड़ रुपये
डे 10 9.75 करोड़ रुपये
फिल्म की कुल कमाई 114.90 करोड़ रुपये
Navbharat Live
navbharatlive.com