आखिर क्यों 2 महीने तक सोशल मीडिया से दूर रही सुमोना चक्रवती, पहली बार बयां किया दर्द

Sumona Chakravarti: अभिनेत्री सुमोना चक्रवर्ती ने एंडोमेट्रियोसिस की सर्जरी के बाद अपनी हेल्थ को लेकर बड़ा अपडेट साझा किया है। सुमोना ने गर्भाशय से जुड़ी एक गंभीर बीमारी होने की जानकारी साझा की है।
Sumona Chakravarti Health Update
सुमोना चक्रवर्ती (सौ. डिजाइन फोटो )
Published on: 
Updated on: 

Sumona Chakravarti Health Update: कपिल शर्मा के साथ काम करके हर घर में पहचान बनाने वाली सुमोना ने हाल ही में अपने बारे में अहम जानकारी दी है। लगभग पिछले 2 महीनों से सोशल मीडिया से गायब सुमोना ने फिर से वापसी कर ली है। सोशल मीडिया पर वापसी के बाद एक्ट्रेस ने बेहद चौंकाने वाला खुलासा किया है।

दरअसल कपिल शर्मा शो से पहचान बनाने वाली सुमोना ने जानकारी देते हुए बताया है कि वो बीते कुछ समय से एंडोमेट्रियोसिस नाम की बीमारी से जूझ रही थीं, लेकिन अब वो धीरे-धीरे रिकवरी कर रही है। एक्ट्रेस ने ये भी जानकारी दी है कि उन्होंने एंडोमेट्रियोसिस से जुड़ी सर्जरी करवा ली है।

सोशल मीडिया पर छलका दर्द

सुमोना चक्रवर्ती ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक भावुक पोस्ट लिखा है। इस पोस्ट में एक्ट्रेस ने अपनी तबीयत की वर्तमान स्थिति के बारे में जानकारी दी और कहा कि वो तेजी से रिकवरी कर रही है।

सुमोना ने लिखा कि दोबारा लोगों से जुड़कर वे बहुत खुश हैं और अच्छा महसूस कर रही हैं। पिछले 2 महीनों से उन्होंने सबसे दूरी बना ली थी और सोशल मीडिया से भी पूरी तरह गायब हो गई थी। सुमोना ने जानकारी दी कि 4 मई को, मेरे एंडोमेट्रियोसिस को निकालने के लिए मेरी सर्जरी हुई, जो बदकिस्मती से बहुत बढ़ गया था, जबकि मैं सालों से इसे मैनेज करने की कोशिश कर रही थी। मुझे लगता है कि आखिरकार मेरे लिए इसे अलविदा कहने का समय आ गया था।

सुमोना ने अपनी पोस्ट में आगे लिखा कि पिछले दो महीने मैंने फिजिकली और मेंटली ठीक होने में बिताए हैं। और आज, मैं ईमानदारी से कह सकती हूँ कि मैं ठीक हूँ। असल में, बहुत ठीक हूँ। मेरी डॉक्टर और उनकी टीम मेरे लिए किसी फरिश्ते से कम नहीं हैं। मुझे ठीक करने के लिए, मेरा ख्याल रखने के लिए, और यह समझने के लिए कि मैं किस दौर से गुज़र रही थी, जब कोई और सच में नहीं समझ सकता था। मैं हमेशा उनकी शुक्रगुजार रहूँगी।

क्या है एंडोमेट्रियोसिस बीमारी?

स्टेज 4 एंडोमेट्रियोसिस की इस बीमारी का सबसे गंभीर और उन्नत चरण है, जिसमें गर्भाशय के अंदर पाए जाने वाले ऊतक पेल्विक क्षेत्र (अंडाशय, आंत और मूत्राशय) के बाहर व्यापक रूप से फैल जाते हैं। इसमें बड़े "चॉकलेट सिस्ट" और गंभीर निशान (स्कार टिश्यू) बनते हैं जो अंगों को आपस में चिपका देते हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com