Aamir Khan से पहले इन सेलेब्स ने रचाईं कई शादियां, जानिए कौन-कौन है लिस्ट में शामिल

Bollywood Celebrities Multiple Marriages: जैसे ही आमिर की तीसरी शादी की तस्वीरें सामने आईं, सोशल मीडिया पर इसे लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। कई फेमस सितारों ने अपनी जिंदगी में एक से ज्यादा बार शादी को मौका दिया है।
Bollywood Celebrities Multiple Marriages
आमिर खान से पहले इन सेलेब्स ने रचाईं कई शादियां (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Updated on
AAMIR KHAN WEDDING
1. मिस्टर परफेक्टनिस्ट के नाम से फेमस आमिर खान की जिंदगी की यह तीसरी शादी है। उन्होंने साल 1986 में रीना दत्ता से पहली शादी की थी। इसके बाद आमिर की जिंदगी में किरण राव की एंट्री हुई। दोनों ने साल 2005 में शादी कर ली। लेकिन अब आमिर खान ने गौरी स्प्रैट के साथ अपनी जिंदगी नई शुरुआत की है।
sanjay dutt (2)
2. संजय दत्त की पर्सनल लाइफ में 3 शादियां की हैं। संजय दत्त ने साल 1987 में एक्ट्रेस ऋचा शर्मा को अपनी हमसफर बनाया था। हालांकि ऋचा की बीमारी के बाद यह रिश्ता टूट गया। इसके बाद संजय दत्त ने साल 1998 में रिया पिल्लई से शादी रचाई। साल 2008 में दोनों का कानूनी तौर पर तलाक हो गया। इसी साल संजय दत्त की जिंदगी में मान्यता दत्त आईं। दोनों ने एक निजी समारोह में शादी की।
kishor kumar 2
3. सुरों के बेताज बादशाह और एक्टर किशोर कुमार 4 शादियां की। साल 1950 में उनकी पहली शादी रूमा गुहा ठाकुरता से हुई थी। यह रिश्ता साल 1958 में टूट गया। इसके बाद साल 1960 में उन्होंने एक्ट्रेस मधुबाला से शादी की। मधुबाला दिल की बीमारी के चलते साल 1969 में उनका निधन हो गया।
kishor kumar
4. मधुबाला के निधन के बाद किशोर दा ने साल 1976 में योगिता बाली से शादी की जो केवल 2 साल चली। आखिरकार साल 1980 में उन्होंने लीना चंदावरकर का हाथ थामा और जीवन के अंतिम क्षण तक उनके साथ रहे।
pawan kalyan
5. साउथ सिनेमा के एक्टर और राजनेता पवन कल्याण ने भी 3 बार शादी की है। उनकी पहली शादी 1997 में नंदिनी से हुई थी, जिससे वे 2008 में अलग हो गए। फिर उन्होंने 2009 में रेनू देसाई से शादी की। यह रिश्ता भी 2012 में खत्म हो गया। इसके बाद उन्होंने 2013 में रूसी मूल की एक्ट्रेस अन्ना लेजनेवा से शादी की।
neelima azeem
6. एक्ट्रेस नीलिमा अजीम ने साल 1975 में फेमस एक्टर पंकज कपूर से पहली शादी की थी। लेकिन साल 1984 में पंकज कपूर से अलग होने के बाद नीलिमा ने साल 1990 में राजेश खट्टर से शादी कर ली। यह रिश्ता भी साल 2001 में खत्म हो गया। इसके बाद साल 2004 में नीलिमा ने रजा अली खान से तीसरी शादी की। लेकिन यह रिश्ता भी लंबे समय तक नहीं टिक सका।

संबंधित खबरें

No stories found.
Navbharat Live
navbharatlive.com