International Kissing Day 2026: मुगल-ए-आजम से आज तक, बॉलीवुड के 7 सबसे यादगार ऑन-स्क्रीन किसिंग सीन

Bollywood Iconic Kissing Scenes: अपने इमोशन को किसिंग के जरिए जाहिर करने के लिए दुनिया भर में 6 जुलाई को 'इंटरनेशनल किसिंग डे' मनाया जाता है। यूनाइटेड किंगडम से शुरु हुए इस दिन को आज दुनिया भर में मनाया जाता है। आइए, बॉलीवुड के 10 सबसे यादगार ऑन-स्क्रीन किस पर एक नजर डालते हैं।
International kissing day 2026 bollywood iconic kissing scenes
किसिंग डे (फोटो.सोशल मीडिया)
Updated on
Kabir Singh
कबीर सिंह (2019)– शाहिद कपूर और कियारा आडवाणी पर फिल्माई गई यह फिल्म कबीर और प्रीति के रिश्ते पर बनी है। उनका रिश्ता बहुत गहरा, इमोशनल और विवादों से भरा है। उनके रोमांटिक पलों में जुनून, दीवानगी और टकराव साफ दिखता है, जिससे यह बॉलीवुड की सबसे ज्यादा चर्चा में रहने वाली लव स्टोरीज़ में से एक बन गई है।
Ram Leela
गोलियों की रासलीला राम-लीला (2013)– रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण स्टारर राम और लीला की प्रेम कहानी परिवारों की दुश्मनी और हिंसा के बीच आगे बढ़ती है। एक नाटकीय और सिनेमाई माहौल में उनकी जबरदस्त रोमांटिक केमिस्ट्री दर्शकों को इमोशनल और फुल ऑन सिनेमाई अनुभव देती है।
Aashiqui
आशिकी 2 (2013)- राहुल और आरोही की प्रेम कहानी में जुनून, शोहरत और इमोशन का मेल है। उनके रोमांटिक दृश्यों में गहरी संवेदनशीलता और तीव्रता झलकती है, जो दबाव के बीच प्यार के उतार-चढ़ाव को बखूबी दर्शाती है।
jab We Met
जब वी मेट (2007)- आदित्य और गीत का रिश्ता ट्रेन के सफर के दौरान अचानक शुरू होता है और धीरे-धीरे प्यार और इमोशनल अटैचमेंट में बदल जाता है। उनकी नेचुरल केमिस्ट्री और दिल को छू लेने वाले रोमांटिक पल मासूमियत और इमोशन से भरपूर होते हैं।
DDLJ
दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे (1995)- राज (शाहरुख खान) और सिमरन (काजोल) की रोमांटिक कहानी यूरोप की यात्रा के दौरान धीरे-धीरे आगे बढ़ती है और भारत पहुंच जाती है। उनके बीच की केमिस्ट्री इमोशनल जुड़ाव, हल्के-फुल्के रोमांस और प्यार के इजहार से बनती है, जो इसे बॉलीवुड की सबसे यादगार लव स्टोरीज़ में से एक बनाती है।
Bobby
बॉबी (1973)- यह एक टीनएज लव स्टोरी थी। ऋषि कपूर और डिंपल कपाड़िया की इस टीनएज लव स्टोरी ने उस दौर में बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया था और यह आज भी दर्शकों की पसंदीदा है। इसके गाने आज भी प्यार के इजहार के लिए इस्तेमाल किए जाते हैं।
Mughal-e-azam
मुगल-ए-आजम (1960)- भारतीय सिनेमा में रोमांटिक कहानियों के सबसे शुरुआती और यादगार फिल्मों में से एक, यह फिल्म राजकुमार सलीम (दिलीप कुमार) और अनारकली (मधुबाला) के बीच गहरे प्रेम को दिखाती है। उनकी नज़दीकी और रोमांस काफी मशहूर हुई।

संबंधित खबरें

No stories found.
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com