मुंबई: राखी सावंत को ड्रामा क्वीन कहा जाता है, सोशल मीडिया पर उनकी अतरंगी हरकतें उनके चाहने वालों को काफी पसंद आती है। लेकिन फिलहाल ड्रामा क्वीन भारत में नहीं है उन्होंने अपना जन्मदिन दुबई में मनाया है और दुबई से उनके जन्मदिन का वीडियो वायरल हो रहा है। इंडिया में धमा चौकड़ी मचाने वाली राखी सावंत दुबई में शांत रहती हैं, लेकिन इंडिया में उनके प्रशंसक उनकी कमी महसूस कर रहे हैं। जन्मदिन के मौके पर उनके बिग बॉस के साथी शिव ठाकरे और विशाल कोटियन उनसे मिलने दुबई पहुंचे।
राखी सावंत काफी समय से दुबई में रह रही हैं। दरअसल कोर्ट की तरफ से उन्हें सरेंडर करने के लिए समन भेजा गया है, लेकिन वह गिरफ्तारी के डर से भारत वापस नहीं आ रही हैं। उनका कहना है कि उन्हें भारत के कानून पर भरोसा है, लेकिन फिर भी वह लौट कर भारत नहीं आ रही हैं। दरअसल भारत आने पर उनकी गिरफ्तारी हो सकती है, आदिल दुर्रानी के वीडियो लीक करने के मामले में उनके खिलाफी तगड़ी शिकायत की गई है।
ये भी पढ़ें- ‘भगवा वस्त्र’ जलाने वाले सीन पर भड़की करनी सेना, अतुल गर्ग की फिल्म ‘चोला’ के ट्रेलर पर हुआ बवाल
साल 2022 में राखी सावंत ने दावा किया था कि उन्होंने आदिल दुर्रानी से निकाह कर लिया है। शादी की पुष्टि भी की गई। लेकिन कुछ महीने के बाद आदिल पर घरेलू हिंसा का आरोप लगाते हुए राखी सावंत ने उनके खिलाफ शिकायत दर्ज की। राखी की शिकायत पर आदिल दुर्रानी गिरफ्तार हो गए, लेकिन जब वह जमानत पर रिहा हुए तो उन्होंने राखी सावंत पर उनके निजी वीडियो लीक करने का आरोप लगाया। आदिल की शिकायत में राखी सावंत पर धारा 500 के तहत और धारा 34 के तहत अपराध के इरादे से अश्लील वीडियो पब्लिश करने का आरोप लगा है। राखी सावंत की इस मामले में गिरफ्तारी हो सकती है। इसलिए राखी सावंत अब भारत लौटकर नहीं आ रही हैं।