- Hindi News »
- Entertainment »
- Manisha Koirala Nepal Politics Constitution Tradition Opinion
‘संविधान लोगों को न्याय नहीं दिला पाया…’ मनीषा कोइराला ने नेपाल की राजनीति पर किया बड़ा खुलासा
Nepal Politics Democracy: मनीषा कोइराला ने हाल ही में एक पॉडकास्ट में नेपाल की राजनीति, संविधान और समाज पर खुलकर बात की। इस दौरान उन्होंने कहा कि संविधान में राजशाही के लिए भी जगह होनी चाहिए थी।
- Written By: स्नेहा मौर्या

मनीषा कोइराला (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Manisha Koirala Reacted On Nepal Politics: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस और नेपाल की राजनीतिक प्रतिष्ठित परिवार से ताल्लुक रखने वाली मनीषा कोइराला ने हाल ही में एक पॉडकास्ट में नेपाल की राजनीति, संविधान और समाज पर अपनी बेबाक राय रखी। मनीषा के दादा बीपी कोइराला नेपाल के पहले प्रधानमंत्री थे, जबकि उनके पिता प्रकाश कोइराला भी एक राजनीतिक मंत्री रहे। ऐसे परिवेश में पली-बढ़ी मनीषा का राजनीतिक नजरिया गहरी समझ और अनुभव से प्रभावित है।
मनीषा ने कहा कि नेपाल में संविधान पूरी तरह से न्याय सुनिश्चित करने में असफल रहा है। उनका मानना है कि आज के नेता राजनीति की मूल भावना को भूल चुके हैं। उन्होंने बताया कि उनके पिताजी हमेशा कहते थे कि राजनीति जनता की सेवा है और यह एक सपना है जिसे केवल समाज के लिए देखा जाना चाहिए। लेकिन जैसे-जैसे नेताओं को समझौते करने पड़े, उनके सिद्धांत कमजोर पड़ते गए और उनका सपना धुंधला होता गया।
मनीषा कोइराला ने नेपाल की राजनीतिक परिस्थितियों पर जताई चिंता
मनीषा ने नेपाल की वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों पर अपनी चिंता जताई। उन्होंने कहा कि नेपाल में बार-बार सरकारें गिरती हैं क्योंकि नेताओं ने मूल उद्देश्य और जनता के प्रति जिम्मेदारी को secondary बना दिया है। उन्होंने लोकतंत्र की अहमियत को स्वीकार करते हुए कहा कि केवल दिखावटी लोकतंत्र नहीं, बल्कि ऐसा लोकतंत्र होना चाहिए जिसमें संस्थाएं राजनीतिक दखल से मुक्त हों और योग्य लोगों को उनकी क्षमता के आधार पर कार्य करने का अवसर मिले।
सम्बंधित ख़बरें
Prabhas की फिल्म ‘फौजी’ की शूटिंग से पहले बड़ा हादसा, क्रू मेंबर की मौत, 5 घायल, सेट पर पसरा मातम
AC कार छोड़ रिक्शा में निकले Varun Dhawan, वीडियो पोस्ट कर अचानक किया डिलीट, फैंस हुए हैरान
Thalapathy Vijay की गोट का एक सीन हुआ ट्रेंड, चुनावी नतीजों से जुड़कर फैंस बोले- पहले ही लिखी गई थी स्क्रिप्ट
दुबई अटैक के बाद मस्कट में फंसीं Ameesha Patel, सोशल मीडिया पर शेयर किया दर्द, बोलीं- ये जंग कब खत्म होगी
नेपाल के समाज और संस्कृति पर भी मनीषा ने अपने विचार साझा किए। उन्होंने कहा कि नेपाल एक लैंडलॉक देश है, जहां समाज आधुनिक है, लेकिन परंपराओं से गहराई से जुड़ा हुआ भी है। उन्होंने बताया कि नेपाली समाज में धार्मिक और पारंपरिक मूल्य जैसे लाल टीका और मंगलसूत्र आज भी बेहद सम्मानित हैं। मनीषा के अनुसार, अगर आधुनिकता और परंपरा का सही संतुलन बनाया गया होता, तो राजनीतिक और सामाजिक हालात बेहतर हो सकते थे।
ये भी पढ़ें- अक्षय कुमार एक बार फिर मचाएंगे धमाल, Jolly LLB 3 ओपनिंग डे पर तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस के सारे रिकॉर्ड!
नेपाल के राजशाही को लेकर कही ये बात
राजशाही पर मनीषा कोइराला का कहना है कि संविधान में राजा के लिए जगह होनी चाहिए थी क्योंकि अधिकांश नेपाली हिंदू हैं और राजा के प्रति सम्मान अब भी गहरा है। उन्होंने यह भी साझा किया कि शाही महल में हुए नरसंहार के समय वह लंदन में शूटिंग कर रही थीं और खबर सुनकर पूरी तरह टूट गई थीं।
Manisha koirala nepal politics constitution tradition opinion
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
फिर बिगड़े BJP विधायक प्रीतम लोधी के बोल, कांग्रेस पर कहा- इनका काम सिर्फ भौंकना
May 06, 2026 | 08:29 AMपश्चिम बंगाल में भारी बवाल! TMC पार्टी कार्यालयों में की तोड़फोड़, फिर लगाई आग, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ VIDEO
May 06, 2026 | 08:29 AMनागपुर विदर्भ में डीजल संकट, खदानों में थमे ट्रकों के पहिए; उत्पादन और सप्लाई पर असर
May 06, 2026 | 08:28 AMकहीं सुसाइड तो कहीं आपसी टकराव; UP की जेलों में एक साल में 438 मौतें और 19 सुसाइड, RTI में हुआ बड़ा खुलासा
May 06, 2026 | 08:27 AMMaharashtra Cabinet Education: शिक्षा सशक्तिकरण पर जोर, आदिवासी छात्रों और तकनीकी शिक्षा को मिलेगा बड़ा लाभ
May 06, 2026 | 08:22 AMनागपुर मेडिकल में बड़ा खुलासा,आधे मरीजों को नहीं मिलती दवाई; ट्रक भर दवाइयां हुई एक्सपायर
May 06, 2026 | 08:06 AMAshok Kharat Fraud Case: ढोंगी तांत्रिक अशोक खरात केस में नया खुलासा, फर्जी अकाउंट से करोड़ों का खेल
May 06, 2026 | 08:05 AMवीडियो गैलरी

TMC के गुंडे अब पंचर बनाएंगे… बंगाल फतह के बाद सीएम योगी बड़ा बयान, देखें VIDEO
May 05, 2026 | 12:09 PM
ममता बनर्जी के ‘वोट टैंपरिंग’ वाले दावे पर AIMIM प्रवक्ता का बड़ा बयान, विपक्ष को दी आत्म-मंथन की सलाह
May 05, 2026 | 11:52 AM
बंगाल जीत के बाद भावुक हुए कैलाश विजयवर्गीय, बोले- मुझ पर बलात्कार, बच्चों की तस्करी जैसे गंभीर लगाए गए
May 04, 2026 | 04:59 PM
बंगाल में लाठीचार्ज, कहीं खून खराबा तो कहीं चले लात घूसे, काउंटिंग के दौरान BJP-TMC समर्थकों का हंगामा, VIDEO
May 04, 2026 | 03:50 PM
Assam Election 2026: ‘पंजे’ पर भारी पड़ रहा ‘कमल’, रूझानों में बीजेपी आगे, असम में फिर चला हिमंता का जादू
May 04, 2026 | 01:08 PM
West Bengal Elections: बंगाल में कमल खिलेगा! शुरुआती रुझानों में BJP की बढ़त पर क्या बोले राजनेता- VIDEO
May 04, 2026 | 12:01 PM














