नेपाल में Gen Z का हिंसक प्रदर्शन देख मनीषा कोइराला का छलका दर्द, इमोशल पोस्ट शेयर कर किया सपोर्ट

Manisha Koirala Post: नेपाल में जेन-जी प्रोटेस्ट की वजह से पूरा माहौल बिगड़ रहा है। बॉलीवुड एक्ट्रेस मनीषा कोइराला ने जेन-जी का समर्थन करते हुए इमोशनल पोस्ट शेयर कर इसे काला दिन बताया है।
Manisha Koirala
मनीषा कोइराला (फोटो-सोर्स, सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Manisha Koirala Reacts Nepal Gen-Z Protest: नेपाल इस समय एक बड़ी राजनीतिक और सामाजिक संकट से गुजर रहा है। देश भर में Gen Z युवाओं का प्रदर्शन हिंसक रूप ले चुका है, जिससे हालात बिगड़ते जा रहे हैं। विरोध प्रदर्शन की वजह से नेपाली सरकार ने फेसबुक और इंस्टाग्राम सहित कई सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर प्रतिबंध लगा दिया है। इसके बाद सैकड़ों युवा सड़कों पर उतर आए हैं। भीड़ ने तोड़फोड़ और आगजनी शुरू कर दी, जिससे पूरी स्थिति तनावपूर्ण हो गई है।

इस हिंसक प्रदर्शन को लेकर हर तरफ चिंता और तनाव का माहौल है। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि उनका उद्देश्य भ्रष्टाचार और अन्याय के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद करना है। लेकिन सुरक्षाबलों की प्रतिक्रिया ने मामले को और गंभीर बना दिया है। गोलीबारी में कम से कम 19 लोगों की मौत हो चुकी है और 300 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। स्थिति को काबू में करने के लिए काठमांडू समेत अन्य प्रमुख शहरों में कर्फ्यू भी लगा दिया गया है। नेपाल में भारतीय नागरिकों को विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है और अधिकारियों की ओर से जारी निर्देशों का पालन करने को कहा गया है।

नेपाल में हो रही हिंसा पर मनीषा कोइराला का पोस्ट

इस बीच, बॉलीवुड अभिनेत्री मनीषा कोइराला ने भी इस दुखद घटना पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। मनीषा, जिनका जन्म काठमांडू में हुआ था और जिनके पिता एवं दादा नेपाल की राजनीति में सक्रिय रहे हैं, ने सोशल मीडिया पर एक बेहद इमोशनल पोस्ट शेयर किया। उन्होंने एक खून से लथपथ जूते की फोटो साझा की, जो सीधे तौर पर हिंसा की भयावहता को बयां करती है। इस तस्वीर के साथ उन्होंने लिखा, "जब जनताको आवाज, भ्रष्टाचारविरुद्धको आक्रोश र न्यायको मागलाई गोलीले जवाफ दिइयो। यानी आज नेपाल के लिए एक काला दिन है - जब लोगों की आवाज, भ्रष्टाचार के खिलाफ, आक्रोश और न्याय की मांग का जवाब गोलियों से दिया गया।"

एक्ट्रेस की सराहना कर रहे हैं लोग

मनीषा कोइराला ने अपने इमोशनल शब्दों के जरिए इस घटना की निंदा की और लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि लोकतांत्रिक प्रक्रिया के तहत अपनी मांग को शांतिपूर्ण तरीके से व्यक्त करना हर नागरिक का अधिकार होना चाहिए। हालांकि, मनीषा का यह पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस के बीच गहरा असर छोड़ रहा है। देश-विदेश से लोग मनीषा के इस साहसिक कदम की सराहना कर रहे हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com