मनहर उधास ने मुकेश के लिए डब किया था सॉन्ग
Manhar Udhas: मनहर उधास पंकज उधास के बड़े भाई हैं। 13 मई 1943 को उनका जन्म गुजरात में हुआ था। केशु भाई उधास और जीतू बेन उधास के घर जन्मे तीन बेटों में मनहर सबसे बड़े हैं। मनहर उधास की शुरुआती शिक्षा गुजरात में ही हुई। उन्होंने मैकेनिकल इंजीनियरिंग में ग्रेजुएशन कंप्लीट किया और काम की तलाश में मुंबई आ गए। मुंबई आने के बाद उन्हें फिल्मों में गाना गाने का मौका मिल गया। लेकिन उन्हें फिल्म में गाना गाने का मौका कैसे मिला इसके पीछे एक दिलचस्प कहानी है।
मनहर उधास पंकज उधास और निर्मल उधास तीन भाइयों में मनहर सबसे बड़े हैं। मनहर की आवाज में मुकेश की झलक शुरुआती गीतों में मिलती थी। फिल्म अभिमान के गीत में मनहर उधास ने लता मंगेशकर के साथ गाना गया था। गाना था, ‘लूटे कोई मन का नगर. कई दिनों तक लोग समझते रहे कि यह मुकेश की आवाज है, लेकिन बाद में लोगों को पता चला यह कोई नया गायक है, जिसका नाम मनहर उधास है।
ये भी पढ़ें- ऑपरेशन सिंदूर के हीरोज को सलाम, हमे एक जुट रहना होगा, PM Modi के संबोधन पर आमिर खान और सुनील शेट्टी
मनहर उधास लाइमलाइट से दूर रहते थे लेकिन आपको यह जानकर हैरानी होगी कि उन्होंने करीब 450 हिंदी फिल्मों के गीतों में अपनी आवाज दी है। ‘तू कल चला जाएगा’, नाम फिल्म का गाना, ‘गली गली में’, त्रिदेव फिल्म का गाना। ‘जान ओ मेरी जान’, जान फिल्म का गाना। ‘प्यार करने वाले’, हीरो फिल्म का गाना। ‘सौदागर सौदा कर’, सौदागर फिल्म का गाना। ‘देर से आना जल्दी जाना’, खलनायक फिल्म का गाना, इन तमाम फिल्मों में उन्होंने अपनी आवाज दी।
मनहर उधास के बारे में एक किस्सा बहुत मशहूर है, कहा यह जाता है कि जब वह मैकेनिकल इंजीनियरिंग करने के बाद मुंबई में काम की तलाश कर रहे थे, तब उनके एक रिश्तेदार ने उन्हें कल्याण जी आनंद जी से मिलवाया था। वह कल्याण जी आनंद जी के स्टूडियो रिकॉर्डिंग देखने जाया करते थे। एक दिन एक गाने के रिकॉर्डिंग के लिए मुकेश उपलब्ध नहीं थे तब कल्याण जी ने मनहर की आवाज में वो गाना डब करवा लिया, ताकि बाद में उसे आसानी से मुकेश की आवाज में रिकॉर्ड किया जा सके। लेकिन जब मुकेश ने मनहर उधास की आवाज में वह गीत सुना तो उन्होंने कहा कि लड़के की आवाज अच्छी है और उसने गाना भी अच्छा गया है, यही गाना फिल्म में रहने दो, उस गाने के बाद से मनहर उधास की जिंदगी बदल गई।