-
बुध, 5 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Viral »
- In Motihari The Woman Climbed A 180 Feet High Mobile Tower And Performed High Voltage Drama
‘जान दे दूंगी पर…’ बहू ने मोबाइल टॉवर पर चढ़कर काटा गदर, बिहार से आया हाई वोल्टेज ड्रामा का VIDEO
- Written By: पूजा सिंह
Bihar news: मोतिहारी में एक विवाहिता का हाई वोल्टेज ड्रामा देख लोगों के पसीने छूट गए। यहां एक महिला 180 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़कर कहने लगी जान दे दूंगी लेकिन...

महिला ने टावर पर चढ़कर किया हाई वोल्टेज ड्रामा (सौजन्य सोशल मीडिया)
Married Woman Staged A High-Voltage Drama: बिहार के मोतीहारी में एक अजीबो-गरीब वाकया सामने आया जब एक विवाहिता अचानक गांव के बीचों-बीच बने 180 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ गई। महिला ने वहां पहुंचकर जोर-जोर से चिल्लाते हुए कहने लगी कि, ‘मैं ससुराल नहीं जाउंगी’। साथ ही आत्महत्या करने की धमकी देने लगी। महिला का हाई वोल्टेज ड्रामा देख आसपास लोगों की भीड़ जमा हो गई और घंटों तक पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल रहा। लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी।
मिली जानकारी के मुताबिक मोबाइल टावर पर चढ़ने वाली महिला पेश से शिक्षिका है और 10 दिन पहले ही एक बच्चे को जन्म दिया है। बताया जा रहा है कि, एक साल पहले महिला की शादी हिंदू रीति-रिवाज के साथ बड़े ही धूमधाम से की गई थी। शादी के बाद से ही वह मायके में रह रही थी और ससुराल जाने से लगातार इनकार कर रही थी। जिसके बाद परिवार और समाज के लोगों की ओर से महिला पर ससुराल जाने का दबाव बनाया जा रहा था। महिला को आज ससुराल जाना था, लेकिन अचानक टावर पर चढ़कर हंगामा करने लगी।
ससुराल न जाने की जिद पर अड़ी रही महिला
मोबाइल टावर पर चढ़ी महिला बार-बार हां से कूदने की धमकी दे रही थी। महिला कि इस हरकत को देख परिवार वालों के पसीने छूट गए। वहीं पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। लोगों ने महिला को काफी समझाने की कोशिश की। लेकिन महिला लगातार ससुराल न जाने की जिद पर अड़ी रही।
सम्बंधित ख़बरें
मुहर्रम में कार्रवाई तो कांवड़ यात्रा में छूट क्यों? वर्दी की निष्पक्षता पर उठे सवाल, देखें VIDEO
स्पीड से आ रही थी ट्रेन, अचानक सामने आ गया शेरों का झुंड और फिर जो हुआ…VIDEO सोशल मीडिया पर हे रहा वायरल
CJP की मीटिंग से मची सियासी खलबली! पहली ही बैठक में तय हुआ अभिजीत दिपके का बड़ा प्लान, देखें VIDEO
हिला देने वाला खुलासा! भाई वीरेंद्र ने झारखंड विरोध प्रदर्शन और पार्टी के भीतर खोल दिए सारे राज, देखें VIDEO
लोगों में दहशत का माहौल
बताया जा रहा है कि, जैसे ही महिला टावर पर चढ़ी, गांव वालों की भीड़ इकट्ठा हो गई। कोई उसे समझा रहा था तो कोई पुलिस को फोन कर रहा था। महिला बार-बार यही कहती रही ‘मैं ससुराल नहीं जाऊंगी, चाहे कुछ भी हो जाए।’
पुलिस की बढ़ी मुसीबत
मामले की सूचना मिलते ही हरसिद्धि थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने काफी समझाने बुझाने कि कोशिश की। घंटों की मशक्कत और सुरक्षा देने का आश्वासन देने के बाद आखिरकार महिला को सुरक्षित नीचे उतारा गया।
वीडियो यहां हैं👇 pic.twitter.com/yZinGX5M68 — Kumar Ranjan (@_Kumar_Ranjan_) September 6, 2025
जांच में जुटी पुलिस
टावर से नीचे उतारने के बाद पुलिस ने महिला को अस्पताल में भर्ती कराया। फिलहाल उसकी स्थिति सामान्य बताई जा रही है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। साथ ही महिला के परिजनों से पूछताछ भी कर रही है।
मामले को लेकर हुई थी पंचायत
महिला लगातार ससुराल न जाने की जिद पर अड़ी थी। जिसे लेकर महिला परिजन और समाज के लोग लगातार दबाव बना रहे थे। बताया जा रहा है कि इस मामले को लेकर पंचायत भी हुई थी, लेकिन कोई हल नहीं निकला। नहीं विशेषज्ञों का कहना है कि यह मामला मानसिक तनाव और पारिवारिक विवाद से जुड़ा हो सकता है।
ये भी पढ़ें : प्रसाद में छिपा है सुख-समृद्धि का राज! 35 लाख में नीलाम हुआ बालापुर का लड्डू, बना एक नया एक रिकॉर्ड
चर्चा का विषय बना मामला
यह घटना गांव और आस-पास के इलाके में चर्चा का बड़ा विषय बन गई है। लोग इसे ससुराल-पारिवारिक विवाद का चरम रूप बता रहे हैं। वहीं, महिला के इस ड्रामे ने सोशल मीडिया पर भी लोगों का ध्यान खींच लिया।
In motihari the woman climbed a 180 feet high mobile tower and performed high voltage drama
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
सिर्फ 2 अखरोट बदल सकते हैं आपकी सेहत! जानिए कब, कैसे और किस तरीके से खाने पर मिलता है सबसे ज़्यादा फायदा
Aug 05, 2026 | 09:16 PMलॉकअप 2 का विनर बना ये सोशल मीडिया स्टार, शिवांगी जोशी को हराकर श्रेया कालरा ने जीती ट्रॉफी और 1 करोड़ रुपये
Aug 05, 2026 | 09:13 PMमुहर्रम में कार्रवाई तो कांवड़ यात्रा में छूट क्यों? वर्दी की निष्पक्षता पर उठे सवाल, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:01 PMविभाग वापस लिए जाने के बाद भी ‘आनंद’ में लखन पटेल, पहली बार तोड़ी चुप्पी; राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं तेज
Aug 05, 2026 | 08:54 PMआम जनता को एक और झटका! हर LPG सिलेंडर पर देना होगा टैक्स, समझिए क्या है पूरा मामला
Aug 05, 2026 | 08:54 PMबाज़ार जैसा Crispy Honey Chilli Potato घर पर बनाना है बस अपनाएं ये एक आसान ट्रिक, हर बाइट होगी सुपर क्रंची
Aug 05, 2026 | 08:45 PMRussian Drone फैक्टरी के सीईओ व्लादिमीर तकाचुक पर जानलेवा हमला, मर्सिडीज कार में विस्फोट
Aug 05, 2026 | 08:45 PMवीडियो गैलरी

CJP की मीटिंग से मची सियासी खलबली! पहली ही बैठक में तय हुआ अभिजीत दिपके का बड़ा प्लान, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:53 PM
हिला देने वाला खुलासा! भाई वीरेंद्र ने झारखंड विरोध प्रदर्शन और पार्टी के भीतर खोल दिए सारे राज, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:16 PM
थलपति विजय सरकार का पहला बजट पेश, छात्रों और महिलाओं के लिए बड़ी घोषणाएं
Aug 05, 2026 | 02:22 PM
सनातन पर विवाद के बाद अब त्रिशा-विजय टिप्पणी में फंसे उदयनिधि स्टालिन, पुलिस ने उठाया; देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 10:40 PM
कौन हैं JPSC आंदोलन के सोनम वांगचुक? मां को खोया, 11 FIR दर्ज हुए फिर भी नहीं झुके, देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:51 PM
दतिया में BJP की हार के बाद मचा हड़कंप! अपनों के धोखे और भीतरघात से उड़े नेताओं के होश! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:48 PM











