-
बुध, 24 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Health »
- How Disposable Cups Are Harmful To Health
डिस्पोजेबल कप में चाय-कॉफी पीते हों, तो इस ख़बर को पढ़ लें, तुरंत छोड़ देंगे वैसे कप
- Written By: सीमा कुमारी
Health Tips: डिस्पोजेबल यानी पेपर कप में चाय, कॉफी पीना सेहत के लिए सही नहीं हैं। एक स्टडी में पाया गया कि 15 मिनट पेपर कप में गरम पेय रखने से हजारों माइक्रोप्लास्टिक कण निकलते हैं।

डिस्पोजेबल कप स्वास्थ्य के लिए कैसे नुकसान पहुंचाते हैं (सौ.सोशल मीडिया)
Disposable Cups and Cancer: भागदौड़ भरी जिंदगी में लोगों को स्वास्थ्य के प्रति अधिक सजग रहने की जरूरत है। लेकिन, मौजूदा समय में लोगों का लाइफस्टाइल पूरी तरह बदल गया है। अब स्टील या कांच के गिलास और बर्तनों की जगह डिस्पोजेबल कप ने ले ली है। पानी, चाय, कॉफी या अन्य पेय पदार्थों के लिए अब डिस्पोजेबल कप का ही प्रयोग किया जा रहा है।
कार्यालयों से लेकर बड़े रेस्टोरेंट तक इन कपों का उपयोग हो रहा है। लेकिन, क्या आप जानते हैं कि डिस्पोजेबल कप का इस्तेमाल स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक हो सकता है। ऐसे में आइए जानते है डिस्पोजेबल कप स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक हो सकता है।
डिस्पोजेबल कप स्वास्थ्य के लिए कैसे नुकसान पहुंचाते हैं जानिए:
हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, डिस्पोजेबल कप स्वास्थ्य के लिए बेहद नुकसानदायक हो सकता हैं। दरअसल सामान्य पेपर कप में पानी या कोई भी तरल लंबे समय तक टिक नहीं सकता।
सम्बंधित ख़बरें
मॉनसून में खो गई है चेहरे की चमक? घर पर बनाएं खीरा-ग्रीन टी का ये इंस्टेंट टोनर, स्किन दिखेगी फ्रेश और ग्लोइंग
BMC सदन में जोरदार हंगामा: सांताक्रूज के अस्पताल में 2 साल से काम कर रहा था फर्जी डॉक्टर, विपक्ष के तीखे सवाल
Hydration Signs: क्या आप पी रहे हैं पर्याप्त पानी? ये 6 संकेत बताएंगे शरीर में डिहाइड्रेशन के लक्षण
क्या डांट-फटकार बना रही है बच्चों को और ज्यादा जिद्दी? जानिए प्यार से उन्हें समझदार बनाने के आसान तरीके
इस वजह से इन्हें अंदर से एक पतली प्लास्टिक की परत से कोट किया जाता है। जिसे माइक्रोप्लास्टिक कहा जाता है। जब इनमें चाय या कॉफी जैसे गरम पेय डाले जाते हैं तो यह बहुत छोटे-छोटे प्लास्टिक कण निकलकर ड्रिंक में घुलने लगते हैं।
क्या कहती है रिसर्च में स्टडी
हाल ही में आईआईटी खड़गपुर की एक स्टडी में सामने आया है कि अगर पेपर कप में सिर्फ 15 मिनट तक गरम तरल रखा जाए तो इसमें से 20,000 से 25,000 तक माइक्रोप्लास्टिक कण निकलते हैं।
थायराइड और कैंसर का कारण भी डिस्पोजेबल कप
एक्सपर्ट्स का कहना है कि अगर कोई व्यक्ति दिन में तीन बार भी ऐसे कप में चाय या कॉफी पीता है तो उसके शरीर में 75,000 तक न दिखने वाले प्लास्टिक कण जा सकते हैं। लंबे समय तक यह कण शरीर में जमा होकर हार्मोनल असंतुलन थायराइड और यहां तक की कैंसर जैसी बीमारियों का कारण बन सकते हैं।
किन लोगों के लिए ज्यादा खतरनाक
हेल्थ एक्सपर्ट्स मानते हैं कि स्मोकिंग और शराब का सेवन करने वाले लोगों के लिए डिस्पोजेबल कप का इस्तेमाल और ज्यादा खतरनाक है। क्योंकि इनके शरीर पर प्लास्टिक और केमिकल का असर जल्दी पड़ सकता हैं।
ये भी पढ़ें- हिडन हंगर’ और ‘मालन्यूट्रिशन’ जैसी बीमारियों को दूर करेगा पोषक आहार, जानिए हेल्थ एक्सपर्ट से
कुल्लड़ का करें उपयोग
हमें चाय पीने के लिए प्लास्टिक या पेपर के कप के स्थान पर मिट्टी के कुल्हड़ों का उपयोग करना चाहिए। मिट्टी के कुल्हड़ों में ऐसे कई तत्व होते हैं जो हमारी हड्डियों के लिए लाभकारी हैं। इसके अलावा, ये हमें विभिन्न बीमारियों से भी सुरक्षा प्रदान करते हैं।
How disposable cups are harmful to health
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
मुंबई में झोपड़पट्टी पुनर्विकास को मिलेगी रफ्तार, 18 नए क्लस्टर प्रोजेक्ट्स का प्रस्ताव तैयार
Jun 24, 2026 | 01:18 PMगर्मी के टॉर्चर से तड़पा यूरोप: फ्रांस में बत्ती गुल, कई यूरोपीय देशों में ‘रेड हीट वेव’ का इमरजेंसी अलर्ट
Jun 24, 2026 | 01:17 PMViral Video: 11 हजार वोल्ट के हाईटेंशन पोल पर चढ़ गया युवक, बिजली विभाग में मचा हड़कंप; जानें क्या है मामला
Jun 24, 2026 | 01:10 PMअमरावती में बिना हेलमेट चालकों पर कार्रवाई शुरू, पहले दिन 5 हजार लोगों को दी समझाइश
Jun 24, 2026 | 01:08 PMसीहोर जिला जेल में कैदी की संदिग्ध परिस्थिति में मौत, इलाज में लापरवाही का आरोप, जेल प्रबंधन पर उठे सवाल
Jun 24, 2026 | 01:02 PMबीड विलास घुले हत्याकांड: 9 घंटे पुलिस स्टेशन के सामने रखा शव, CM फडणवीस ने आधी रात किया फोन, जानें पूरा मामला
Jun 24, 2026 | 01:01 PMनागपुर में जरूरतमंदों को मिलेगा खुद का घर! म्हाडा शुरू कर रहा मेगा हाउसिंग प्रोजेक्ट
Jun 24, 2026 | 12:57 PMवीडियो गैलरी

अतीक की बेनामी संपत्तियों पर प्रयागराज पुलिस का बड़ा प्रहार, 5 बड़े अफसरों की SIT गठित- VIDEO
Jun 23, 2026 | 11:21 PM
पापा बचा लो, यहां आग लग गई है…पिता से बेटे की अंतिम पुकार, लखनऊ अग्निकांड की रुला देने वाली कहानी- VIDEO
Jun 23, 2026 | 09:05 PM
लखनऊ अग्निकांड के बाद हरकत में आया प्रशासन, कानपुर के 22 कोचिंग सेंटरों पर हुई कार्रवाई; देखें- VIDEO
Jun 23, 2026 | 09:01 PM
अगले साल आनी थी बारात, अब उठी अर्थी, लखनऊ अग्निकांड में नीलेश-अनामिका की प्रेम कहानी का दर्दनाक अंत- VIDEO
Jun 23, 2026 | 08:24 PM
अपना देश संभालो… गंज शहिदा मस्जिद विवाद पर भड़के अफजाल अंसारी, पाकिस्तान को दी कड़ी नसीहत; देखें VIDEO
Jun 23, 2026 | 08:09 PM
ईरान को कौन देगा 300 अरब डॉलर? खाड़ी देशों की बढ़ी टेंशन, ‘चंदा’ मांगने जा रहे डोनाल्ड ट्रंप के दूत!
Jun 23, 2026 | 05:56 PM














