पंजाब ही नहीं पंजाब सरकार पर भी बाढ़ का संकट! चन्नी ने AAP की अंदरुनी कलह से उठाया पर्दा

Punjab news: बाढ़ से जूझ रहे पंजाब का आज भूपेश बघेल ने दौरा किया। इस दौरान बाढ़ का कारण उन्होंने राज्य और केंद्र सरकार की नाकामी को बताया। वहीं चन्नी ने कहा पंजाब सरकार बीमार हो गई है।
पंजाब ही नहीं पंजाब सरकार पर भी बाढ़ का संकट! चन्नी ने AAP की अंदरुनी कलह से उठाया पर्दा
भगवंत मान, चरणजीत सिंह चन्नी (फोटो-सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Bhupesh Baghel on Pujab Flood: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भूपेश बघेल ने शनिवार को कहा कि पंजाब में आई विनाशकारी बाढ़ राज्य और केंद्र सरकार की “नाकामी” की वजह से आई है, जिसका खामियाजा पूरे प्रदेश को भुगतना पड़ रहा है। बघेल ने अमृतसर में बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया और पीड़ित क्षेत्रों के लिए राहत सामग्री से भरे ट्रकों को रवाना किया।

बघेल के साथ पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग, पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी, अमृतसर से सांसद गुरजीत सिंह औजला और पार्टी के अन्य नेता मौजूद थे। अमृतसर में मीडिया से बातचीत में पंजाब मामलों के कांग्रेस प्रभारी बघेल ने आरोप लगाया कि राज्य प्रशासन फसलों को हुए नुकसान, जान-माल और पशुधन की हानि की कोई जानकारी उपलब्ध नहीं करा रहा है।

'पंजाब की बाढ़ पर पीए मोदी मौन'

छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि राज्य सरकार की ओर से बाढ़ प्रभावित इलाकों में कोई राहत सामग्री नहीं पहुंचाई जा रही है। उन्होंने कहा कि राज्य और केंद्र सरकार इतनी असंवेदनशील कैसे हो सकती है? प्रधानमंत्री की ओर से बाढ़ प्रभावित इलाकों पर एक ट्वीट तक नहीं किया गया। पंजाब के लोगों को उनके हाल पर छोड़ दिया गया है। भूपेश बघेल ने कहा कि कांग्रेस के विधायक, सांसद और कार्यकर्ता प्रभावित लोगों को राहत सामग्री उपलब्ध कराने में लगे हुए हैं।

चन्नी बोले- सरकार ही अस्पताल में भर्ती है

इस बीच, पूर्व मुख्यमंत्री और सांसद चरणजीत सिंह चन्नी ने आम आदमी पार्टी (आप) सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि यह “बीमार और अस्पताल में भर्ती” है। उन्होंने कहा, “बीमार मुख्यमंत्री नहीं हैं। बीमार आम आदमी पार्टी की सरकार और खुद ‘आप' है, जो अस्पताल में भर्ती है। चन्नी ने यह भी दावा किया कि पंजाब सरकार ने बाढ़ पर कैबिनेट बैठक अपने “आंतरिक मतभेद” के कारण टाल दी। मुख्यमंत्री भगवंत मान को शुक्रवार शाम थकान और दिल की धड़कन धीमी होने की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया। शुक्रवार को ही पंजाब मंत्रिमंडल की बैठक मुख्यमंत्री के बीमार पड़ने के बाद टाल दी गई।-एजेंसी इनपुट के साथ

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com