-
रवि, 9 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Entertainment »
- Madhur Bhandarkar The Wives Movie Bollywood Scandal Truth Revealed
ग्लैमर के पीछे छुपे राज खोलेंगे मधुर भंडारकर, सामने आएंगे बॉलीवुड वाइफ्स के सच
- Written By: स्नेहा मौर्या
मधुर भंडाकर उन डायरेक्टर्स की लिस्ट में शुमार है, जिन्होंने अक्सर फिल्म इंडस्ट्री की सच्चाई से पर्दा उठाया है, ऐसे में अब हाल ही में उन्होंने अपनी अपकमिंग फिल्म 'द वाइव्स' का ऐलान किया है।

द वाइव्स फिल्म (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Madhur Bhandarkar: बॉलीवुड की चकाचौंध भरी दुनिया जितनी बाहर से चमकदार दिखती है, अंदर से उतनी ही रहस्यमयी और उलझी हुई होती है। स्टार्स की पत्नियों की जिंदगी भी इससे अलग नहीं है। सोशल मीडिया पर उनके लक्जरी लाइफस्टाइल, महंगे वेकेशन्स और डिजाइनर आउटफिट्स लोगों को काफी अट्रैक्टिव करते हैं। मगर पर्दे के पीछे क्या चल रहा है, ये शायद ही कोई जानता हो।
दरअसल, करण जौहर की नेटफ्लिक्स सीरीज ‘फैब्यूलस लाइव्स ऑफ बॉलीवुड वाइव्स’ ने इस ग्लैमरस दुनिया की एक झलक जरूर दिखाई, लेकिन उनके जीवन के गहरे और छिपे हुए पहलुओं को कभी किसी ने पर्दे पर नहीं दिखाया।
मधुर भंडारकर इंडस्ट्री के पीछे रहस्य का खोलेंगे राज
ऐसे में अब नेशनल अवॉर्ड विनर डायरेक्टर मधुर भंडारकर इस अधूरी कहानी को पूरा करने जा रहे हैं और इंडस्ट्री के पीछे छिपे रिश्तों के उतार-चढ़ाव, एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर्स, पर्सनल स्कैंडल्स और हाई-प्रोफाइल गॉसिप।
सम्बंधित ख़बरें
मिर्जापुर द मूवी के नए पोस्टर्स ने बढ़ाया बज, ट्रेलर से पहले कालीन, मुन्ना और गुड्डू की दमदार वापसी
Disha Patani Fitness Secrets: जिम में सिर्फ कार्डियो नहीं, ये वर्कआउट बनाता है एक्ट्रेस को फिट और स्ट्रॉन्ग
Spider Man: Brand New Day: 10वें दिन टॉम हॉलैंड की फिल्म ने मचाया तहलका, 376 करोड़ के पार नेट कलेक्शन
KBC 18 Promo: चौथी शादी कब करेंगे? गौरी स्प्रैट संग तीसरी शादी पर आमिर खान की खिंचाई, यूजर्स ने किए कमेंट्स
इसके पहले मधुर ‘फैशन’, ‘पेज 3’ और ‘कैलेंडर गर्ल्स’ जैसी सच्चाई से भरी फिल्मों से अपनी अलग पहचान बना चुके हैं, लेकिन अब अपनी अगली फिल्म ‘द वाइव्स’ के जरिए फिर से एक बार बॉलीवुड की दुनिया का वो चेहरा दिखाने वाले हैं, जो अक्सर छिपा दिया जाता है।
फिल्म के पहले लुक को ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। पोस्टर के साथ उन्होंने लिखा, “गॉसिप, स्कैंडल और छुपे हुए राज… मधुर भंडारकर की अगली फिल्म ‘द वाइव्स’ की शूटिंग शुरू हो चुकी है। यह फिल्म स्टार वाइव्स की उस जिंदगी के रहस्य खोलेगी, जिनके बारे में आम जनता को कोई अंदाजा नहीं है।”
‘द वाइव्स’ में ये सितारे आएंगे नजर
‘द वाइव्स’ में कई टैलेंटेड कलाकार नजर आने वाले हैं। सोनाली कुलकर्णी, मौनी रॉय, रेजिना कसांड्रा, राहुल भट्ट, सौरभ सचदेव, अर्जुन बाजवा और फ्रेडी दारूवाला इस फिल्म में मुख्य भूमिकाओं में दिखाई देंगे।
ये भी पढ़ें-सावन से पहले शिव की भक्ति में डूबे अरविंद अकेला, ‘दिल बम बम बोले’ गाना रिलीज
आपको बता दें, फिल्म की कहानी सिर्फ ग्लैमर तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि ये उन महिलाओं की भावनाओं, संघर्ष और हकीकत को सामने लाएगी, जो अक्सर कैमरों के पीछे छिप जाती हैं। अफेयर, रिश्तों की कड़वाहट, सोशल इमेज का दबाव और एक परफेक्ट वाइफ बनने की मजबूरी… ये सब ‘द वाइव्स’ में दिखाया जाएगा।
अब देखना दिलचस्प होगा कि मधुर भंडारकर एक बार फिर अपनी रियलिस्टिक अप्रोच से दर्शकों को किस हद तक झकझोर पाते हैं। ‘द वाइव्स’ न केवल ग्लैमर का आईना होगी, बल्कि इसके पीछे छिपे दर्द और सच्चाई की एक कड़वी दास्तान भी सामने लाएगी।
Madhur bhandarkar the wives movie bollywood scandal truth revealed
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
अब मेरे पास कोई रास्ता नहीं बचा, प्रयागराज में छात्र की बात सुन राहुल गांधी ने सरकार पर साधा निशाना
Aug 09, 2026 | 04:55 PMफिर होगी तेल-गैस की किल्लत! इजरायल के इस फैसले से पूरी दुनिया में मचा हड़कंप, ईरान पर होने वाला है बड़ा हमला?
Aug 09, 2026 | 04:54 PMउज्जैन में शिप्रा आरती को लेकर घमासान: पंडा समिति का विरोध, रामघाट पर एक घंटे किया जल सत्याग्रह
Aug 09, 2026 | 04:50 PMचंद्रपुर मनपा में कोरम को लेकर सियासी खींचतान, धानोरकर गुट पड़ा अलग-थलग, नए गठजोड़ की चर्चा तेज
Aug 09, 2026 | 04:34 PMनशेड़ी सिपाही की दबंगई कैमरे में कैद! दुकान में घुसकर मांगे ₹5000, VIDEO वायरल होते ही मचा हड़कंप
Aug 09, 2026 | 04:33 PMवाराणसी में तीन लोगों पर जानलेवा हमला; साड़ी कारीगर की पत्थर से कूंचकर हत्या और दो घायल, जांच में जुटी पुलिस
Aug 09, 2026 | 04:25 PMमिर्जापुर द मूवी के नए पोस्टर्स ने बढ़ाया बज, ट्रेलर से पहले कालीन, मुन्ना और गुड्डू की दमदार वापसी
Aug 09, 2026 | 04:22 PMवीडियो गैलरी

JPSC-JSSC छात्रों के आंदोलन में पहुंचे पीयूष मिश्रा, बोले- युवाओं को नजरअंदाज करना सौतेला व्यवहार! देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 10:53 PM
ना मशीन, ना मोटर…अचानक कुएं उठने लगीं समुद्र जैसी लहरें! वैज्ञानिक वजह जानकर हैरान रह जाएंगे आप-VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:54 PM
Exclusive: बलूचिस्तान ने किया ‘रिपब्लिक ऑफ बलूचिस्तान’ का ऐलान! 11 अगस्त को पाकिस्तान में मचेगा गदर- VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:45 PM
यूनिवर्सिटी से मीडिया तक RSS के प्रचारक, प्रयागराज में गरजे राहुल गांधी, सरकार पर बोला तीखा हमला; देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:34 PM
15 दिन से भूख हड़ताल पर देवेंद्र नाथ महतो! उग्र हुआ JPSC-JSSC छात्रों का आंदोलन, देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:06 PM
सोनीपत वीडियो कॉल अंतिम संस्कार में सबसे बड़ा मोड़! वृद्धाश्रम के संचालक ने खोला 5100 रुपये का असली राज- VIDEO
Aug 07, 2026 | 10:47 PM













