- Hindi News »
- Entertainment »
- Mac Mohan Birthday Special Sholay Fame Sambha Was The Uncle Of Raveena Tondon
पिता ब्रिटिश आर्मी में कर्नल, बहन रवीना टंडन की मां, एक्टर नहीं बनना चाहते थे शोले के सांभा
Mac Mohan Birth Anniversary: शोले के सांभा एक्टर नहीं क्रिकेटर बनने के लिए मुंबई आए थे, उनके पिता ब्रिटिश आर्मी में कर्नल थे, तो बहन रवीना टंडन की मां, मैक मोहन की जयंती पर जानते हैं उनसे जुड़े कुछ अनसुने किस्से।
- Written By: अनिल सिंह

Mac Mohan Birthday Special: फिल्म शोले में सांभा का किरदार निभाने वाले बॉलीवुड एक्टर मैक मोहन का जन्म 24 अप्रैल 1938 को कराची में हुआ था। उनके पिता ब्रिटिश आर्मी में कर्नल थे। सन 1940 में उनके पिता का ट्रांसफर कराची से लखनऊ हो गया था। ऐसे में मैकमोहन की शुरुआती पढ़ाई लखनऊ में हुई। उन्हें क्रिकेट खेलने का शौक बचपन से था और वह बड़े होकर क्रिकेटर बनना चाहते थे। मुंबई में क्रिकेट की अच्छी ट्रेनिंग दी जाती है, इसलिए वह साल 1952 मुंबई आ गए। मुंबई आने के बाद में पैसों की जरूरत थी, तो उन्होंने दोस्त के कहने पर नाटक में काम करना शुरू कर दिया। वहां से उन्हें कुछ पैसे मिल जाया करते थे, लेकिन उनका पार्ट टाइम काम उनका पेशा बन जाएगा, उन्हें यह पता नहीं था। शौकत कैफी के नाटक से उन्होंने अपने करियर की शुरुआत कर ली थी।
नाटक में एक्ट करते-करते उन्हें फिल्म का ऑफर मिला, 1961 में आई फिल्म जंगली में उन्होंने एक छोटी सी भूमिका निभाई, जिसे लोगों ने काफी पसंद किया। 1964 में आई देशभक्ति फिल्म हकीकत में उन्होंने रामस्वरूप के छोटे भाई का किरदार निभाया और यहां से उन्हें शोहरत मिलने लगी। 1975 में आई फिल्म शोले ने उनकी किस्मत बदल दी वह सांभा के किरदार से बेहद लोकप्रिय हो गए, उनका असल नाम मैक मोहन पीछे छूट गया वह सांभा के नाम से पहचाने जाने लगे।
ये भी पढ़ें- Jolly LLB 2 से Article 370 तक, बॉलीवुड की इन फिल्मों में दिखा है जम्मू कश्मीर का आतंकवाद
सम्बंधित ख़बरें
‘धुरंधर’ के बाद जॉम्बी थ्रिलर ‘प्रलय’ से एक्सपेरिमेंट करेंगे रणवीर सिंह, फैंस में बढ़ी एक्साइटमेंट
लाइव परफॉर्मेंस के बीच अचानक स्टेज पर पहुंचा युवक, डर के मारे परफॉर्मेंस छोड़कर भागीं सुनंदा शर्मा
शूटिंग के बीच लीक हुआ प्रभास की फिल्म का कंटेंट, टीम ने दी चेतावनी, बोले- कार्रवाई होगी
50 रुपये से शुरू हुआ सफर, ‘अनुपमा’ ने बदल दी किस्मत, आज करोड़ों की मालकिन हैं रूपाली गांगुली
मैक मोहन के बारे में लोग कम ही जानते हैं कि उनकी बहन वीना टंडन रवीना टंडन की मां है। रवीना के पिता का नाम रवि टंडन है और रवीना का नाम माता-पिता दोनों के नाम को मिलाकर रवीना रखा गया था। ऐसे में जिन्हें अब तक यह लगता रहा कि रवीना टंडन का कोई फिल्मी बैकग्राउंड नहीं था, वो सच नहीं था, उनका भी फिल्म में कनेक्शन था। उनके मामा बॉलीवुड के विलेन थे। मैक मोहन की बात करें तो उन्हें सिगरेट पीने की बुरी आदत थी। वह चेन स्मोकर हुआ करते थे और उनकी इसी आदत ने उनकी जान ले ली। 46 साल के फिल्मी करियर में उन्होंने करीब 174 फिल्मों में काम किया। 2010 में रिलीज हुई फिल्म ‘अतिथि तुम कब जाओगे’ उनकी आखिरी फिल्म साबित हुई और 72 साल की उम्र में उनकी मौत फेफड़ों में ट्यूमर की वजह से हुई। बॉलीवुड के अलावा उन्होंने भोजपुरी सिनेमा में भी काम किया था, भोजपुरी फिल्म निरहुआ रिक्शावाला में वो अहम किरदार में नजर आए थे।
Mac mohan birthday special sholay fame sambha was the uncle of raveena tondon
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
RTE Admission 2026-27: ठाणे में 6 अप्रैल को ऑनलाइन लॉटरी, छात्रों का होगा चयन
Apr 05, 2026 | 10:53 AMभीषण गोलीबारी के बीच अमेरिका का कारनामा, F-15E विमान के दूसरे पायलट का किया रेस्क्यू, ट्रंप ने जताई खुशी
Apr 05, 2026 | 10:53 AMThane में President Cup India 2026 का भव्य समापन आज, संजय दत्त-सुनील शेट्टी होंगे शामिल
Apr 05, 2026 | 10:35 AMविक्रेताओं के पुनर्वास पर हाईकोर्ट सख्त, 9 अप्रैल को बैठक के आदेश; 15 अप्रैल को अगली सुनवाई
Apr 05, 2026 | 10:21 AM‘धुरंधर’ के बाद जॉम्बी थ्रिलर ‘प्रलय’ से एक्सपेरिमेंट करेंगे रणवीर सिंह, फैंस में बढ़ी एक्साइटमेंट
Apr 05, 2026 | 10:14 AMचंद्रपुर में बॉयफ्रेंड ने लिव-इन पार्टनर को उतारा मौत के घाट, फिर गढ़ी सुसाइड की कहानी, 20 दिन बाद खुला राज
Apr 05, 2026 | 10:07 AMWestern Railway पर 15 लोकल कोच का विस्तार, भीड़ कम करने की तैयारी तेज
Apr 05, 2026 | 10:07 AMवीडियो गैलरी

शर्मनाक! पटना स्टेशन पर नॉर्थ-ईस्ट की लड़कियों को कहा ‘चाइनीज’ और ‘मोमो’, महिला की बदतमीजी का VIDEO वायरल
Apr 04, 2026 | 10:36 PM
इंदौर में ‘गर्ल गैंग’ का तांडव! तमाशबीन बनी रही भीड़; युवती को घेरकर बेरहमी से पीटा, VIDEO हुआ वायरल।
Apr 04, 2026 | 10:23 PM
Saharanpur के मदरसा में ‘तालिबानी’ सजा! मासूम को डंडों से बेरहमी से पीटा, VIDEO देख दहल जाएगा दिल
Apr 04, 2026 | 10:13 PM
मस्जिद के वजू खाने की छत पर चढ़कर लहराया भगवा, शोभा यात्रा के दौरान तुगलकाबाद में मचा बवाल
Apr 03, 2026 | 10:27 PM
AAP में छिड़ा गृहयुद्ध! आतिशी ने राघव चड्ढा को घेरा, बोलीं- क्या आप मोदी से डरकर लंदन भाग गए थे- VIDEO
Apr 03, 2026 | 10:24 PM
दिल्ली AIIMS में VIP कल्चर! 3 साल से धक्के खा रही महिला का वीडियो वायरल, बोली- यह गरीबों के लिए नहीं
Apr 03, 2026 | 10:20 PM













