-
बुध, 5 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- Hcba Nagpur Election Abhay Sambare Elected President
HCBA Election: अभय सांबरे बने अध्यक्ष, नागपुर हाई कोर्ट बार एसोसिएशन के नतीजे घोषित, देखें लिस्ट
- Written By: प्रिया जैस
Bombay High Court Nagpur Bench: नागपुर हाई कोर्ट बार एसोसिएशन चुनाव संपन्न। अभय सांबरे अध्यक्ष चुने गए। उपाध्यक्ष, सचिव व कार्यकारिणी के नतीजे घोषित।

हाई कोर्ट बार एसोसिएशन के चुनाव (सौजन्य-सोशल मीडिया)
Nagpur High Court Bar Association: बंबई उच्च न्यायालय की नागपुर खंडपीठ में हाई कोर्ट बार एसोसिएशन (एचसीबीए) की कार्यकारिणी के चुनाव शुक्रवार को संपन्न हुए। मतदान के बाद देर रात चुनाव आयोजन समिति ने अंतिम नतीजे घोषित किए। चुनाव में अभय सांबरे अध्यक्ष पद पर चुने गए।
उपाध्यक्ष पद की 2 सीटों के लिए मतदान हुआ। पुरुष वर्ग से गणेश खानजोडे उपाध्यक्ष बने, जबकि महिला वर्ग से स्मिता देशपांडे चुनी गईं।
नवनिर्वाचित पदाधिकारी
| पद | नाम |
|---|---|
| अध्यक्ष | अभय सांबरे |
| उपाध्यक्ष (पुरुष) | गणेश खानजोडे |
| उपाध्यक्ष (महिला) | स्मिता देशपांडे |
| सचिव | एस.आर. भोंगाडे |
| कोषाध्यक्ष | आर.आर. इनामदार तिवारी |
| सहसचिव | पी.के. मोहता |
| ग्रंथपाल प्रभारी | एस.के. फलटनकर |
कार्यकारी सदस्यों के चुनाव में 17 उम्मीदवार मैदान में थे जिनमें से 6 विजयी हुए। विजयी सदस्यों में एमएम जोशी, टीए मिर्ज़ा ताबिश, केएन जैन, आरके केवले, एचवी ढगे और एड. वीपी इंगले, आईडी ठाकरे, एसडी गुप्ता और बीएस नेहा अग्रवाल विजयी हुईं।
सम्बंधित ख़बरें
विधानसभा चुनाव के 10 साल बाद जीत पर लगा ग्रहण, सुप्रीम कोर्ट ने मद्रास हाई कोर्ट के फैसले पर क्यों लगाई रोक?
लाउडस्पीकर और डीजे के शोर पर नकेल, अब एक क्लिक पर होगी शिकायत! जल्द शुरू होगा पॉल्यूशन फ्री नागपुर पोर्टल
रिटायरमेंट इंक्रीमेंट पर हाई कोर्ट का फैसला: मनपा अधिकारियों की लापरवाही पर जताई नाराजगी, जांच के निर्देश
नागपुर मनपा आयुक्त को हाई कोर्ट से बड़ी राहत: आदेश के अनुपालन के बाद अवमानना याचिका का निपटारा!
चुनाव प्रक्रिया को संपन्न कराने में प्रकाश मेघे, भानुदास कुलकर्णी, अरुण पाटिल, देऊल पाठक, संग्राम शिरपूरकर, निखिल पाध्ये, वैशाली खेडकर और मुग्धा चांदुरकर ने महत्वपूर्ण योगदान दिया।
यह भी पढ़ें – 2 दिन पहले ही हो गया पेपर, नागपुर यूनिवर्सिटी की घोर लापरवाही, हजारों छात्रों पर पड़ी भारी
यंत्रणा से किसानों के अधिकारों का होगा शोषण
नागपुर में किसान अपनी उपज का माल डेमोक्रेटिक तरीके से बेचने के लिए महाराष्ट्र सरकार ने कृषि उत्पन्न बाजार समिति (एपीएमसी) एक्ट लागू किया है परंतु युति सरकार ने ‘राष्ट्रीय नामांकित बाजार’ समिति एक्ट विधानसभा में मंजूर किया है।
इससे जो एपीएमसी अच्छी तरह से डेवलप हो चुकी हैं, उसे पणन मंत्री और सरकार द्वारा नियुक्त किए गए 6 प्रतिनिधि मैनेज करेंगे। यह किसानों के लिए ठीक नहीं है। मुंबई एपीएमसी के उपसभापति हुकुमचंद आमधरे के अनुसार यह एक ऐसी यंत्रणा है जो डेमोक्रेसी और किसानों के अधिकारों का फायदा उठाने के लिए बनाई जा रही है।
इसे मुंबई व नागपुर हाई कोर्ट ने स्टे दिया है। अभी न्याय बाकी है। वहीं सुप्रीम कोर्ट ने भी महाराष्ट्र सरकार की अपील खारिज की है। बावजूद इसके महाराष्ट्र सरकार द्वारा ऐसा बिल पास करना कंटेम्प्ट ऑफ कोर्ट होगा। सरकार को ऐसा करते हुए गलत फैसले नहीं लेना चाहिए।
Hcba nagpur election abhay sambare elected president
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Graveyard Dating: क्या है Gen Z का नया रिलेशनशिप ट्रेंड? आखिर क्यों कब्रिस्तान में डेट पर जा रहे हैं युवा
Aug 05, 2026 | 12:12 PMविठुराया ने भर दी धुले एसटी की खाली तिजोरी! 9 दिनों में कमाए रिकॉर्ड 2.58 करोड़ रुपए
Aug 05, 2026 | 12:11 PMCCMP-BHMS डॉक्टरों के रजिस्ट्रेशन का विरोध, महाराष्ट्र में 50,000 डॉक्टरों की 24 घंटे की हड़ताल, OPD ठप
Aug 05, 2026 | 12:08 PMसांपों की जान बचाते-बचाते चली गई सर्प मित्र की जान, कोबरा के डसने से अमन गोहिया का निधन
Aug 05, 2026 | 12:04 PMसावन में वृंदावन पहुंचे हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी, परिवार संग ठाकुर बांके बिहारी के किए दर्शन
Aug 05, 2026 | 11:56 AMगुमशुदा गृहमंत्री! संजय राउत का बड़ा दावा, बोले- लापता गृहमंत्री अमित शाह की तलाश में दर्ज कराएंगे FIR
Aug 05, 2026 | 11:52 AMCCMP रजिस्ट्रेशन के विरोध में IMA का आंदोलन, वर्धा में 24 घंटे हॉस्पिटल और सोनोग्राफी केंद्र रहे बंद
Aug 05, 2026 | 11:45 AMवीडियो गैलरी

सनातन पर विवाद के बाद अब त्रिशा-विजय टिप्पणी में फंसे उदयनिधि स्टालिन, पुलिस ने उठाया; देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 10:40 PM
कौन हैं JPSC आंदोलन के सोनम वांगचुक? मां को खोया, 11 FIR दर्ज हुए फिर भी नहीं झुके, देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:51 PM
दतिया में BJP की हार के बाद मचा हड़कंप! अपनों के धोखे और भीतरघात से उड़े नेताओं के होश! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:48 PM
PK की जीत के बाद BJP ऑफिस में वीणा मानवी का फोन, लड्डू बांटने की बात वायरल! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 07:33 PM
POK में बगावत! ट्रंप-ईरान संकट को लेकर क्या बोले मेजर जनरल राजन कोचर? Exclusive Interview
Aug 04, 2026 | 03:17 PM
NEET आंदोलन से चमके CJP के अभिजीत दीपके पर संकट, पढ़ाई के खर्च पर उठे सवाल! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 03:13 PM














