-
बुध, 5 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Entertainment »
- Kbc 17 Diljit Dosanjh Amitabh Bachchan Fans Reaction Video Viral
KBC 17: दिलजीत दोसांझ की धमाकेदार एंट्री, अमिताभ के पैर छूते ही झूमे फैंस, बोले- ‘आप पर गर्व है’
- Written By: स्नेहा मौर्या
Amitabh Bachchan KBC 17: अमिताभ बच्चन के शो केबीसी 17 में हाल ही में दिलजीत दोसांझ बतौर गेस्ट के रूप में पहुंचे। उन्होंने उनके पैर भी छुए। जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

दिलजीत दोसांझ, अमिताभ बच्चन (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Diljit Dosanjh Amitabh Bachchan Viral Video: टीवी का पॉपुलर शो ‘कौन बनेगा करोड़पति 17’ दर्शकों का हमेशा से फेवरेट रहा है। इस शो में आम प्रतियोगियों के साथ-साथ कई बॉलीवुड और साउथ स्टार्स भी गेस्ट के रूप में आते रहते हैं। हाल ही में पंजाबी सिनेमा के सुपरस्टार दिलजीत दोसांझ ने इस शो में धमाकेदार एंट्री ली, जिसने फैंस का दिल जीत लिया।
दरअसल, मेकर्स ने दिलजीत का एक वीडियो भी शेयर किया, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि दिलजीत गाना गाते हुए स्टाइलिश एंट्री लेते हैं और सीधे अमिताभ बच्चन के पास जाकर उनके पैर छूते हैं। इस पर बिग बी ने दिलजीत को खुले दिल से गले लगाया और उनका स्वागत किया। दोनों स्टार्स के बीच की बॉन्डिंग देख फैंस खुशी से झूम उठे।
दिलजीत का वायरल वीडियो देख फैंस ने की तारीफ
वीडियो के कमेंट सेक्शन में फैंस ने दिलजीत की जमकर तारीफ की। एक यूजर ने लिखा, “ये वो क्रॉसओवर एपिसोड है जिसकी हमें जरूरत थी।” वहीं, एक और ने कहा, “पंजाबी आ गए ओए!” कुछ ने लिखा, “दिलजीत ने पंजाबी पहचान को ग्लोबल स्तर पर गर्व से पेश किया।” और कई फैंस ने दिलजीत को सीधे “पाजी आप पर गर्व है” भी कहा।
सम्बंधित ख़बरें
लॉकअप 2 जीतते ही मालामाल हुईं श्रेया कालरा, ट्रॉफी के साथ घर ले गईं पूरे 1 करोड़ रुपये, जानें कितना मिला इनाम
लॉकअप 2 का विनर बना ये सोशल मीडिया स्टार, शिवांगी जोशी को हराकर श्रेया कालरा ने जीती ट्रॉफी और 1 करोड़ रुपये
‘लॉकअप 2’ का ग्रैंड फिनाले शुरू, कौन जीतेगा 1 करोड़ की ट्रॉफी, टॉप-5 कंटेस्टेंट्स के बीच कांटे की टक्कर
‘बंटवारा 1947’ के प्रमोशन के लिए KBC 18 पहुंचेंगे सनी देओल-आमिर खान, अमिताभ बच्चन के शो को लेकर आई बड़ी अपडेट
वर्कफ्रंट की बात करें तो दिलजीत दोसांझ इन दिनों सनी देओल स्टारर फिल्म ‘बॉर्डर 2’ को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है और इसमें वरुण धवन और अहान शेट्टी भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म की रिलीज जनवरी 2026 में होने की संभावना है और फैंस इसे लेकर बेहद उत्साहित हैं।
ये भी पढ़ें- जाह्नवी कपूर को लेकर इतने प्रोटेक्टिव क्यों हैं करण जौहर? टॉक शो में कर दिया बड़ा खुलासा
सिंगर का नया म्यूजिक एल्बम ‘कुफर’ हुआ रिलीज
इसके अलावा, दिलजीत ने हाल ही में अपना नया म्यूजिक एल्बम ‘कुफर’ रिलीज किया है, जिसे फैंस की तरफ से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। पंजाबी म्यूजिक और दिलजीत की आवाज ने इस एल्बम को खास बनाया है। केबीसी 17 में दिलजीत की यह एंट्री न केवल उनके फैंस के लिए खास रही, बल्कि यह एपिसोड दर्शकों को बॉलीवुड और पंजाबी सिनेमा के सुपरस्टार की अनोखी बॉन्डिंग का अनुभव भी देता है। अमिताभ बच्चन और दिलजीत की कैमिस्ट्री ने शो को और यादगार बना दिया है और सोशल मीडिया पर फैंस इसे खूब पसंद कर रहे हैं।
Kbc 17 diljit dosanjh amitabh bachchan fans reaction video viral
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
फिर महंगा होगा मोबाइल रीचार्ज! एयरटेल ने दिए टैरिफ हाइक के संकेत, जानिए कितना बढ़ेगा आपकी जेब पर बोझ
Aug 05, 2026 | 11:07 PMForeign Media पर पाकिस्तान ने लगाई नई पाबंदी, PoK की सच्चाई छुपाने की नापाक कोशिश जारी
Aug 05, 2026 | 11:05 PMरीवा में सूने मकान पर चोरों का बड़ा धावा; ताला तोड़कर 5-6 लाख के जेवर और नकदी ले उड़े बदमाश
Aug 05, 2026 | 11:05 PMलॉकअप 2 जीतते ही मालामाल हुईं श्रेया कालरा, ट्रॉफी के साथ घर ले गईं पूरे 1 करोड़ रुपये, जानें कितना मिला इनाम
Aug 05, 2026 | 10:59 PMबेलपत्र नहीं… इस शिव मंदिर में भोलेनाथ को चढ़ता है जिंदा केकड़ा, आखिर क्या है सदियों पुरानी रहस्यमयी परंपरा
Aug 05, 2026 | 10:47 PMबिना जुर्म जेल में बिताए 22 साल…सुप्रीम कोर्ट ने जताई कड़ी आपत्ति, ओडिशा हाई कोर्ट को लगाई फटकार
Aug 05, 2026 | 10:46 PMमुंबई में Gen Z और Gen Alpha के साथ कल सीधा संवाद करेंगे RSS प्रमुख मोहन भागवत; NMACC में तैयारी पूरी
Aug 05, 2026 | 10:45 PMवीडियो गैलरी

पिछड़ों को कभी नहीं मिला हक…राज्यसभा में संजय सिंह का यह धमाकेदार भाषण सुन उड़ जाएंगे होश! देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 10:01 PM
मेरी 10 साल की बेटी को भी नहीं छोड़ा…BJP विधायक विनोद सिंह पर महिला ने लगाया रेप के प्रयास का आरोप- VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:57 PM
मुहर्रम में कार्रवाई तो कांवड़ यात्रा में छूट क्यों? वर्दी की निष्पक्षता पर उठे सवाल, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:01 PM
CJP की मीटिंग से मची सियासी खलबली! पहली ही बैठक में तय हुआ अभिजीत दिपके का बड़ा प्लान, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:53 PM
हिला देने वाला खुलासा! भाई वीरेंद्र ने झारखंड विरोध प्रदर्शन और पार्टी के भीतर खोल दिए सारे राज, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:16 PM
थलपति विजय सरकार का पहला बजट पेश, छात्रों और महिलाओं के लिए बड़ी घोषणाएं
Aug 05, 2026 | 02:22 PM













