Apple का भी ठनका माथा, अमिताभ बच्चन की मोजे ऊपर आईफोन वाली पोस्ट देख चकराए यूजर्स

Amitabh Bachchan Tweet: अमिताभ बच्चन ने सुबह 5 बजे 'मोजे के ऊपर iPhone' वाला एक अजीब ट्वीट किया, जो वायरल हो गया। यूजर्स ने इस पर मजेदार और कुछ विवादित कमेंट्स किए।
Apple का भी ठनका माथा, अमिताभ बच्चन की मोजे ऊपर आईफोन वाली पोस्ट देख चकराए यूजर्स
अमिताभ बच्चन का अजीबोगरीब ट्वीट, 'मोजे के ऊपर iPhone', यूजर्स ने लिए मजे
Published on: 
Updated on: 

StartFragment

Amitabh Bachchan X Post: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पहले ट्विटर) पर अक्सर ऐसे पोस्ट करते हैं जो तुरंत चर्चा का विषय बन जाते हैं। कभी वह अपने पिता हरिवंशराय बच्चन की कविताएं शेयर करते हैं, तो कभी अपने अजीबोगरीब विचारों को साझा करते हैं।

हाल ही में, अमिताभ बच्चन ने मोजे और आईफोन को लेकर एक ऐसा ट्वीट किया है, जिसने सुबह-सुबह लोगों का ध्यान खींचा और उनकी नींद उड़ा दी। यह पोस्ट मेगास्टार ने 19 अक्टूबर की सुबह 5 बजे के आसपास किया है।

तस्वीर के साथ अजीबोगरीब कैप्शन

83 वर्षीय अमिताभ बच्चन ने अपने X अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की, जिसमें वह अपने आईफोन से अपने मोजे पहने हुए पैर की तस्वीर खींच रहे हैं। मोजे के ऊपर उनके फोन की परछाई साफ दिख रही है। इसी दृश्य को देखकर बिग बी को न जाने क्या सूझा और उन्होंने X पर यह मजेदार ट्वीट पोस्ट कर दिया: "T 5536(i)- मोजे के ऊपर iPhone, iPhone के नीचे मोजा। समझ नहीं आवे ओ भैया, हमने क्या खोजा aaaaaa कु कु कु कु कु uuuuu..."

यूजर्स ने लिए जमकर मजे

जैसा कि बिग बी के हर ट्वीट पर होता है, इस बार भी यूजर्स का दिमाग घूम गया। जहां कुछ ने उनके ट्वीट पर मजे लेने शुरू कर दिए, वहीं कुछ ने नकारात्मक कमेंट्स भी किए। एक यूजर ने लिखा, "यही तो असली i-logic है भैया, Apple भी सोच में पड़ गया होगा कि मोजे में सिरी रखूं या सिरी से मोजा बुलवाऊं।" एक और ने कहा, "ऐसी पोस्ट के लिए अपुन सलाम ठोकता है।" 

जया बच्चन को लेकर विवादित कमेंट

ट्वीट पर कुछ यूजर्स ने हद पार करते हुए विवादित कमेंट्स किए। एक यूजर ने तो यह तक कह दिया कि जया बच्चन ने अमिताभ बच्चन को मानसिक रोगी बना दिया है। एक यूजर ने कहा कि जिसकी जया जैसी बीवी हो, उसका मानसिक संतुलन ऐसे ही खराब रहता है। वहीं, कुछ ने इसे अमिताभ की अमीरी दिखाने का तरीका बताया और लिखा, "अमीरी दिखाने का यह कौन सा तरीका है?"

प्रोफेशनल फ्रंट पर बिग बी

प्रोफेशनल फ्रंट की बात करें तो अमिताभ बच्चन इस समय टेलीविजन पर 'कौन बनेगा करोड़पति 17' होस्ट कर रहे हैं। उनकी पिछली फिल्म 'कल्कि 2898 AD' थी, जो 2024 में रिलीज हुई थी। अब वह जल्द ही नितेश तिवारी की महत्वाकांक्षी फिल्म 'रामायण: पार्ट 1' और 'रामायण: पार्ट 2' में नजर आएंगे। खबरों के अनुसार, वह इसमें जटायु का किरदार निभाएंगे और सूत्रधार की भूमिका भी। हालांकि, अभी तक इस बारे में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

EndFragment

Navbharat Live
navbharatlive.com