The 50 Reality Show: पहले दिन बाहर हुए वंशज सिंह, ये 5 सितारे बने कप्तान, शो में दिखा हाई-वोल्टेज ड्रामा

The 50 Show Elimination: नए रियलिटी शो ‘द 50’ के पहले ही एपिसोड में जबरदस्त ड्रामा देखने को मिला। 10 कप्तानों की घोषणा के साथ टास्क शुरू हुआ और मुकाबले के बाद वंशज सिंह पहले दिन ही शो से बाहर हो गए।
the 50 first episode vanshaj singh eliminated captains list
नए रियलिटी शो द 50 (फोटो- सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

The 50 Reality Show Competition: कलर्स टीवी का नया रियलिटी शो ‘द 50’ दर्शकों के बीच शानदार एंट्री के साथ शुरू हो चुका है। रविवार, 1 फरवरी को ऑनएयर हुए इस शो के पहले ही एपिसोड ने जबरदस्त रोमांच, रणनीति और हाई-वोल्टेज ड्रामे से सभी का ध्यान खींच लिया। 50 कंटेस्टेंट्स के साथ शुरू हुए इस अनोखे शो का फॉर्मेट दर्शकों के लिए बिल्कुल नया और दिलचस्प साबित हुआ।

पहले एपिसोड में ही शो की असली झलक देखने को मिली, जहां ताकत के साथ-साथ दिमाग और टीमवर्क की भी कड़ी परीक्षा हुई। शुरुआत में 10 कंटेस्टेंट्स को कप्तान चुना गया, जिनमें रजत दलाल, मिस्टर फैजू, प्रिंस नरुला, मोनालिसा, रिद्धि डोगरा, शिव ठाकरे, निक्की तंबोली, कृष्णा श्रॉफ, करण पटेल और उर्वशी ढोलकिया शामिल रहे। सभी कप्तानों को अपनी-अपनी टीम बनाने का मौका मिला और हर कप्तान ने 5-5 सदस्यों की टीम चुनी।

प्रिंस नरुला और मोनालिसा की टीम

टीम गठन के बाद शो में एक और दिलचस्प ट्विस्ट देखने को मिला। टीमों को रेड और ब्लू कार्ड दिए गए, जिसमें ब्लू कार्ड पाने वाली टीम को यह खास अधिकार मिला कि वह अपनी पसंद की विरोधी टीम को चुनौती दे सके। इसी के साथ मुकाबलों की शुरुआत हो गई। पहले दिन ही शो में कई जबरदस्त टक्कर देखने को मिली। रजत दलाल की टीम का सामना मिस्टर फैजू की टीम से हुआ, वहीं प्रिंस नरुला और मोनालिसा की टीमें आमने-सामने रहीं।

निक्की तंबोली-कृष्णा श्रॉफ के बीच मुकाबला

शिव ठाकरे ने रिद्धि डोगरा की टीम को चुनौती दी, जबकि निक्की तंबोली और कृष्णा श्रॉफ के बीच भी कड़ा मुकाबला देखने को मिला। इसके अलावा करण पटेल और उर्वशी ढोलकिया की टीमों की भिड़ंत ने शो में भरपूर ड्रामा पैदा कर दिया। शो में एंटरटेनमेंट का लेवल और बढ़ाने पहुंचे म्यूजिक आइकॉन हिमेश रेशमिया। उनकी सरप्राइज एंट्री और परफॉर्मेंस ने माहौल को और भी खास बना दिया। गाने के बाद तुरंत टास्क शुरू कर दिए गए, जिससे शो की रफ्तार बनी रही।

द 50 का पहला एलिमिनेशन

टास्क के अंत में शिव ठाकरे, प्रिंस नरुला, करण पटेल, कृष्णा श्रॉफ और मिस्टर फैजू की टीमें विजेता बनीं। हालांकि जीत के साथ ही एक बड़ा फैसला भी लेना था। विजेता कप्तानों ने आपसी सहमति से वंशज सिंह को शो से एलिमिनेट करने का निर्णय लिया। इसी के साथ ‘द 50’ का पहला एलिमिनेशन हुआ। पहले ही एपिसोड से साफ है कि ‘द 50’ आने वाले दिनों में दर्शकों को जबरदस्त ड्रामा, रणनीति और रोमांच से भरपूर एंटरटेनमेंट देने वाला है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com