YRKKH Update: मायरा से बिछड़ने का दर्द, वाणी बनी सहारा, लीप के बाद बदले अभिरा के हालात

YRKKH Twist: ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में 8 साल का बड़ा लीप आने वाला है। मायरा से बिछड़ने के बाद अभिरा की जिंदगी पूरी तरह बदल जाएगी। वह वाणी के साथ संघर्ष भरी जिंदगी जीती नजर आएगी।
Yeh Rishta Kya Kehlata hai spoiler 8 years leap abhira life change
ये रिश्ता क्या कहलाता है अपडेट (फोटो- सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler: टीवी का पॉपुलर शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ एक बार फिर दर्शकों को चौंकाने के लिए तैयार है। मौजूदा ट्रैक में जहां अरमान और अभिरा के रिश्ते में कड़वाहट और गलतफहमियों ने जगह बना ली थी, वहीं अब मेकर्स कहानी में 8 साल का बड़ा लीप लाने जा रहे हैं। इस लीप के बाद शो की पूरी दिशा और किरदारों की जिंदगी बदली हुई नजर आएगी।

अब तक आपने देखा कि वाणी की जान पर खतरा मंडराने लगा था और अभिरा अपनी बेटी मायरा की बजाय वाणी को बचाने में लग जाती है। अरमान को इस सच्चाई का पता नहीं चल पाता और वह अभिरा को गलत समझ बैठता है। इसी गलतफहमी के चलते मायरा भी अभिरा को घर से निकाल देती है। इस दर्दनाक मोड़ के बाद कहानी में 8 साल का लीप आ जाएगा।

अभिरा को सताएगी मायरा की याद

लीप के बाद अभिरा एक बिल्कुल नई जिंदगी जीती हुई नजर आएगी। वह मेहर को लेकर शहर से दूर कहीं और बस जाती है। शो में दिखाया जाएगा कि अभिरा अब एक गैराज में काम करती है और सीमित साधनों में अपनी जिंदगी चला रही है। वाणी उसकी जिंदगी का सबसे बड़ा सहारा बन चुकी है। वाणी उसे ‘मां’ कहकर बुलाती है और दोनों मां-बेटी जैसे रिश्ते में साथ रहती हैं। हालांकि, हर खुशी के पल में अभिरा को अपनी असली बेटी मायरा की याद सताती रहती है।

पढ़ाई को लेकर परेशान होगी वाणी

कहानी में आगे दिखाया जाएगा कि वाणी पढ़ाई को लेकर काफी परेशान रहती है। आर्थिक तंगी के चलते उसकी इच्छाएं अधूरी रह जाती हैं। ऐसे में अभिरा उसे समझाती है कि हालात चाहे जैसे भी हों, वह उसकी हर जिम्मेदारी निभाएगी। इसी दौरान एक शादी का ट्रैक आएगा, जहां अभिरा समाज की रूढ़ियों के खिलाफ खड़ी नजर आएगी और एक दुल्हन को पढ़ाई का हक दिलाने की कोशिश करेगी।

लीप के बाद अरमान की होगी धांसू एंट्री

दूसरी ओर, लीप के बाद अरमान की भी धांसू एंट्री होगी। अरमान अब मेहर के साथ नजर आएगा और उसका अंदाज पहले से काफी बदला हुआ होगा। सवाल यह है कि क्या अरमान को कभी अभिरा की सच्चाई पता चलेगी? क्या 8 साल बाद दोनों की राहें फिर टकराएंगी? कुल मिलाकर, लीप के बाद ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में इमोशन, संघर्ष और समाज से लड़ती अभिरा की कहानी दर्शकों को एक नया रोमांच देने वाली है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com