KSBKBT 2 Twist: तुलसी की किस्मत चमकी, नॉयना की सारी चालें हुईं फेल, 10 लाख साड़ियों ने पलट दी कहानी

KSBKBT 2 Update: ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ में बड़ा ट्विस्ट आने वाला है। तुलसी को 10 लाख साड़ियों का ऑर्डर मिलेगा और वह रातोंरात अमीर बन जाएगी। नॉयना और रणविजय की साजिश नाकाम होगी।
Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi Spoiler Tulsi Business Success Noyna Rannvijay Plot
क्योंकि सास भी कभी बहू थी स्पॉइलर (फोटो- सोशल मीडिया)
Updated on

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi Spoiler: पॉपुलर टीवी सीरियल ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ में इन दिनों जबरदस्त ट्विस्ट और ड्रामा देखने को मिल रहा है। कहानी एक बार फिर तुलसी के इर्द-गिर्द घूम रही है, जो अपने दम पर न सिर्फ खुद को बल्कि अपने परिवार को भी संभालने की कोशिश कर रही है। आने वाले एपिसोड्स में दर्शकों को देखने को मिलेगा कि तुलसी की किस्मत करवट लेगी और नॉयना की साजिशें उसी पर भारी पड़ जाएंगी।

अब तक आपने देखा कि तुलसी को 10 लाख साड़ियां बनाने का बड़ा ऑर्डर मिला है। यह ऑर्डर उसकी जिंदगी बदलने वाला साबित होने वाला है। तुलसी दिन-रात मेहनत कर इस ऑर्डर को पूरा करने में जुट जाएगी। इस काम में परी, अजय, अंगद और वृंदा उसका पूरा साथ देंगे। पूरा परिवार एकजुट होकर तुलसी के बिजनेस को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की कोशिश करेगा।

तुलसी की तरक्की से बौखलाएगी नॉयना

वहीं, तुलसी की तरक्की देखकर नॉयना बुरी तरह बौखला जाएगी। उसे यह बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगा कि तुलसी इतनी जल्दी आगे बढ़ जाए। इसी जलन में नॉयना रणविजय से हाथ मिला लेगी और तुलसी के काम को नुकसान पहुंचाने की साजिश रचेगी। लेकिन इस बार भी उनकी हर चाल नाकाम साबित होगी, क्योंकि अजय समय रहते तुलसी को बचा लेगा और नॉयना-रणविजय का प्लान फेल हो जाएगा।

तुलसी की बनाई साड़ियों की होगी डिमांड

कहानी में आगे दिखाया जाएगा कि बाजार में तुलसी की बनाई साड़ियों की जबरदस्त डिमांड होगी। मिनटों में 10 लाख साड़ियां बिक जाएंगी और तुलसी रातों-रात मालामाल हो जाएगी। यह सफलता नॉयना के लिए किसी बड़े झटके से कम नहीं होगी। इसी बीच कहानी में एक और बड़ा मोड़ आएगा। मिहिर का भयानक एक्सीडेंट होने वाला है।

बापजी और अजय की मदद से बचेगा मिहिर का बिजनेस

एक्सीडेंट से पहले उसे पता चलेगा कि उसकी कंपनी बिकने वाली है, जिससे वह मानसिक रूप से टूट जाएगा। लेकिन तुलसी एक बार फिर उसका सहारा बनेगी। वह अपने पैसे लगाकर, बापजी और अजय की मदद से मिहिर का बिजनेस बचा लेगी। अंत में सबसे बड़ा ट्विस्ट तब आएगा जब शांति निकेतन बच जाएगा और तुलसी पूरे सम्मान के साथ अपने घर में वापस लौटेगी। तुलसी की यह शाही वापसी नॉयना के लिए करारी हार साबित होगी और उसे घर छोड़कर जाना पड़ेगा। आने वाले एपिसोड्स में ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ में भावनाओं, साजिशों और जीत-हार का जबरदस्त संगम देखने को मिलेगा।

Navbharat Live
navbharatlive.com