-
गुरु, 6 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Entertainment »
- Karan Johar React On Delhi Groom Who Cancel His Own Wedding After Dj Plays Channa Mereya Song
डीजे वाले ने बजाया ‘चन्ना मेरेया’ सॉन्ग, दूल्हे ने तोड़ दी शादी, करण जौहर के उड़े होश
- Written By: अनिल सिंह
Karan Johar React On Delhi Groom: करण जौहर ने चन्ना मेरेया सॉन्ग बजाने पर शादी तोड़ने वाले दूल्हे की खबर पर हैरानी जताई है। करण जौहर ने हैरानी भरा पोस्ट अपने इंस्टा स्टोरी पर शेयर किया है।

चन्ना मेरेया सॉन्ग सुनकर शादी तोड़ने वाले दूल्हे की खबर पर हैरान हुए करण जौहर
Delhi Groom Channa Mereya Song: दिल्ली में हुई एक घटना को लेकर करण जौहर ने हैरानी जताई है। फिल्म मेकर करण जौहर ने अपने इंस्टा स्टोरी पर चन्ना मेरेया सॉन्ग सुनकर शादी तोड़ने वाले दूल्हे की खबर पर रिएक्ट किया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक दिल्ली की एक घटना सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। यह घटना कुछ ऐसी है कि दिल्ली में एक शादी समारोह में ‘चन्ना मेरेया’ सॉन्ग बजने पर दूल्हे ने शादी कैंसिल कर दी और वह बारात छोड़कर वहां से चला गया। शादी रद्द होने की वजह से बारात को बिना दुल्हन के घर लौटना पड़ा था। इसी खबर पर अब ‘ऐ दिल है मुश्किल’ फिल्म के मेकर करण जौहर ने भी हैरान भरा रिएक्शन दिया है।
करण जौहर ने अपने इंस्टा स्टोरी पर एक पोस्ट साझा की है। इस स्टोरी के कैप्शन में करण जौहर ने प्रश्नवाचक चिन्ह बनाकर Huh लिखा है और नीचे लिखा हुआ है कि एक दूल्हा डीजे वाले द्वारा ‘चन्ना मेरेया’ गाना बजाने पर अपनी शादी छोड़कर चला गया। पोस्ट की तस्वीर में रणबीर कपूर नजर आ रहे हैं और बैकग्राउंड में चन्ना मेरेया सॉन्ग बज रहा है।
ये भी पढ़ें- छावा और सिकंदर के ओपनिंग डे कलेक्शन को पछाड़ पाएगी अजय देवगन की रेड 2?
सम्बंधित ख़बरें
लॉकअप 2 जीतते ही मालामाल हुईं श्रेया कालरा, ट्रॉफी के साथ घर ले गईं पूरे 1 करोड़ रुपये, जानें कितना मिला इनाम
प्रदीप रावत के निधन से टूटे सलमान खान, पुरानी तस्वीर शेयर कर बोले- कई अच्छे पल बिताए भाई, भावुक हुई इंडस्ट्री
लॉकअप 2 का विनर बना ये सोशल मीडिया स्टार, शिवांगी जोशी को हराकर श्रेया कालरा ने जीती ट्रॉफी और 1 करोड़ रुपये
‘लॉकअप 2’ का ग्रैंड फिनाले शुरू, कौन जीतेगा 1 करोड़ की ट्रॉफी, टॉप-5 कंटेस्टेंट्स के बीच कांटे की टक्कर
चन्ना मेरेया सॉन्ग 2016 में आई करण जौहर की फिल्म ‘ऐ दिल है मुश्किल’ का गाना है। करण जौहर की उस फिल्म में रणबीर कपूर और अनुष्का शर्मा अहम भूमिका में नजर आए थे। फिल्म का चन्ना मेरेया सॉन्ग बहुत लोकप्रिय हुआ था। इस गाने को लोग आज भी काफी पसंद करते हैं। फिल्म का यह गीत अक्सर शादी समारोह में सुनाई देता है। लेकिन इस गाने पर दिल्ली के दूल्हे का रिएक्शन करण जौहर को हैरान कर गया। उसी पर अब करण जौहर ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। खबर के मुताबिक यह बताया गया कि डीजे वाले ने जैसे ही चन्ना मेरेया सॉन्ग बजाया, दूल्हे को अपनी पूर्व प्रेमिका की याद आ गई और वह बारात छोड़कर वहां से चला गया। उसके बाद शादी ही कैंसिल हो गई और बारात बिना दुल्हन के लिए घर लौटी। सोशल मीडिया पर यह खबर चर्चा का विषय बन गई है।
Karan johar react on delhi groom who cancel his own wedding after dj plays channa mereya song
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
WhatsApp ने ग्रुप चैट्स को बनाया और स्मार्ट, अब @all टैग से मिलेगा इंस्टेंट अलर्ट, Polls में भी आए बड़े बदलाव
Aug 06, 2026 | 04:00 AMAaj Ka Rashifal: सिंह को नौकरी के नए अवसर, कन्या की करियर बाधाएं होंगी दूर, जानें सभी राशियों का राशिफल
Aug 06, 2026 | 12:05 AMसीधी: CMHO के छापे में खुली चुरहट अस्पताल की पोल, डॉक्टर समेत कर्मचारी गायब; दवा संकट और गंदगी पर फूटा गुस्सा
Aug 05, 2026 | 11:44 PMशीतलाष्टमी पर चुपचाप कर लें ये 7 अचूक उपाय, नौकरी, कारोबार और परिवार की बड़ी परेशानियां हो सकती हैं दूर
Aug 05, 2026 | 11:22 PMदतिया में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, जीत के बाद निकला भव्य विजय जुलूस; उमंग सिंगार ने जनता से किया वादा
Aug 05, 2026 | 11:21 PMफिर महंगा होगा मोबाइल रीचार्ज! एयरटेल ने दिए टैरिफ हाइक के संकेत, जानिए कितना बढ़ेगा आपकी जेब पर बोझ
Aug 05, 2026 | 11:07 PMForeign Media पर पाकिस्तान ने लगाई नई पाबंदी, PoK की सच्चाई छुपाने की नापाक कोशिश जारी
Aug 05, 2026 | 11:05 PMवीडियो गैलरी

पिछड़ों को कभी नहीं मिला हक…राज्यसभा में संजय सिंह का यह धमाकेदार भाषण सुन उड़ जाएंगे होश! देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 10:01 PM
मेरी 10 साल की बेटी को भी नहीं छोड़ा…BJP विधायक विनोद सिंह पर महिला ने लगाया रेप के प्रयास का आरोप- VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:57 PM
मुहर्रम में कार्रवाई तो कांवड़ यात्रा में छूट क्यों? वर्दी की निष्पक्षता पर उठे सवाल, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:01 PM
CJP की मीटिंग से मची सियासी खलबली! पहली ही बैठक में तय हुआ अभिजीत दिपके का बड़ा प्लान, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:53 PM
हिला देने वाला खुलासा! भाई वीरेंद्र ने झारखंड विरोध प्रदर्शन और पार्टी के भीतर खोल दिए सारे राज, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:16 PM
थलपति विजय सरकार का पहला बजट पेश, छात्रों और महिलाओं के लिए बड़ी घोषणाएं
Aug 05, 2026 | 02:22 PM














