-
शनि, 20 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Entertainment »
- Raid 2 Advance Booking Collection And Opening Day Prediction For Ajay Devgn Film
Raid 2 Advance Booking: छावा और सिकंदर के ओपनिंग डे कलेक्शन को पछाड़ पाएगी अजय देवगन की रेड 2?
- Written By: अनिल सिंह
Raid 2 Advance Booking: अजय देवगन की फिल्म रेड 2 एक मई को रिलीज होने वाली है। फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है। यह फिल्म 'सिकंदर' और 'छावा' के ओपनिंग डे कलेक्शन का रिकॉर्ड तोड़ पाएगी या नहीं इस पर चर्चा हो रही है।

छावा और सिकंदर के रिकॉर्ड को तोड़ पाएगी रेड 2?
Raid 2 Opening Day Prediction: साल 2025 में अब तक रिलीज हुई फिल्मों में सिर्फ छावा ने ही बॉक्स ऑफिस पर तगड़ा कारोबार किया। बाकी फिल्में अपना बजट वसूलने में भी संघर्ष करते हुए नजर आई। अजय देवगन की बहुचर्चित फिल्म ‘रेड 2’ सिनेमाघरों में 1 मई को रिलीज होने वाली है। रेड 2 की एडवांस बुकिंग की शुरुआत 26 अप्रैल को हो चुकी है। एडवांस बुकिंग के कलेक्शन को देखकर फिल्म के ओपनिंग डे कारोबार का अंदाजा लगाया जा रहा है। यह बॉक्स ऑफिस पर सिकंदर और छावा फिल्म के ओपनिंग डे कलेक्शन को पछाड़ पाएगी या नहीं इस पर भी चर्चा तेजी से हो रही है। आइए जानते हैं रेड 2 फिल्म के एडवांस बुकिंग कलेक्शन की रिपोर्ट क्या इशारा कर रही है।
अजय देवगन की फिल्म ‘रेड 2’ सिनेमाघरों में 1 मई को रिलीज होने वाली है। फिल्म का ट्रेलर और फिल्म का सॉन्ग लोगों को काफी पसंद आया है। ऐसे में फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच क्रेज बना हुआ है। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन करेगी ऐसी उम्मीद जताई जा रही है। लेकिन यह बॉक्स ऑफिस पर सिकंदर और छावा के ओपनिंग डे कलेक्शन का रिकॉर्ड को तोड़ पाएगी या नहीं यह जानने के पहले एक नजर डालते हैं, 2025 में एडवांस बुकिंग करने वाली टॉप 5 फिल्मों की लिस्ट पर, इस लिस्ट में छावा पहले स्थान पर है जिसने 13.79 करोड़ का एडवांस बुकिंग कलेक्शन किया था। दूसरे नंबर पर सिकंदर है इसने 10.09 करोड़ का एडवांस बुकिंग कलेक्शन किया था। स्काई फोर्स 3.75 करोड़ के साथ तीसरे नंबर पर है। जाट 2.37 करोड़ के साथ चौथे नंबर पर, केसरी चैप्टर 2 करीब दो करोड़ के साथ पांचवें नंबर पर है।
ये भी पढ़ें- बेटों से भी ज्यादा फिट हैं Dharmendra! 89 की उम्र में Swimming Pool में वर्कआउट Video देख बोले यूजर्स
सम्बंधित ख़बरें
ट्विंकल खन्ना ने सुनाया मेला का मजेदार किस्सा, बोलीं- अक्षय कुमार के ख्यालों में खोई थीं, आमिर खान भड़क गए थे
Aamir Khan Wedding: न ग्रैंड रिसेप्शन, न शोर-शराबा, जानिए कैसी होगी Gauri Spratt संग तीसरी शादी
‘मैं इस बार तीनों की पत्नी…’ Shreya Sharma के खुलासे से Mastiii 5 को लेकर बढ़ा सस्पेंस
Haunted 3D Day 8: डर का जादू बरकरार, दर्शकों को डराने में कामयाब रहे विक्रम भट्ट, फिल्म ने कमाए इतने करोड़
सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक अजय देवगन की अपकमिंग फिल्म रेड 2 ने बेहद कम प्रचार के बावजूद अपने ट्रेलर से दर्शकों के बीच जबरदस्त क्रेज हासिल किया है। एडवांस बुकिंग शुरू होने के 2 दिन में ही 3,968 शोज के लिए 92.52 लाख की ग्रॉस एडवांस बुकिंग हो चुकी है। ब्लॉक सीटों को जोड़ दे तो यह रकम 2 करोड़ के आंकड़े को पार कर जाती है। अब तक फिल्म की कुल 29,715 टिकट बिक चुकी है। हालांकि एडवांस बुकिंग के लिए आज को छोड़कर अभी 2 दिन का वक्त और बचा हुआ है। ऐसे भी यह आंकड़ा और बढ़ सकता है, फिलहाल यह फिल्म ‘केसरी चैप्टर 2’ के एडवांस बुकिंग के रिकॉर्ड को तोड़ चुकी है। जाट और स्काई फोर्स से भी इसके आगे निकलने की उम्मीद जताई जा रही है। सिकंदर और छावा का रिकॉर्ड यह तोड़ पाएगी या नहीं यह आने वाले वक्त में पता चलेगा।
Raid 2 advance booking collection and opening day prediction for ajay devgn film
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
नीट परीक्षा के लिए रेलवे की खास पहल, नांदेड़ मंडल ने इन 6 पैसेंजर ट्रेनों में लगाए अतिरिक्त जनरल कोच
Jun 20, 2026 | 04:11 PMAgra Job Fraud: आगरा में सरकारी नौकरी के नाम पर 70 लाख की ठगी, भाजपा विधायक के भतीजे समेत पांच लोग बने शिकार
Jun 20, 2026 | 04:07 PMअंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026: देश के 9.4 लाख लोगों पर बड़ा सर्वे, योग कोई शौक नहीं बल्कि आज की बड़ी जरूरत
Jun 20, 2026 | 04:05 PMनागपुर में 1.25 लाख रुपये की चेन स्नैचिंग का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार; 3.55 लाख का माल जब्त
Jun 20, 2026 | 04:01 PMभरत तिवारी एनकाउंटर केस की होगी न्यायिक जांच, पुलिस पर उठ रहे सवालों के बीच CM सम्राट चौधरी का ऐलान
Jun 20, 2026 | 03:59 PMनासिक में NEET Re-Exam को लेकर हाई अलर्ट जारी, केंद्रों पर जैमर और CCTV से होगी निगरानी, इतने हजार छात्र होंगे
Jun 20, 2026 | 03:59 PMपवनराजे हत्याकांड पर कोर्ट के फैसले के बाद दिल्ली में हलचल, अमित शाह के दखल से सफल होगा ऑपरेशन टाइगर?
Jun 20, 2026 | 03:57 PMवीडियो गैलरी

तेज प्रताप को सताया जान का डर, 8 खिलाड़ियों का लिया नाम! CM सम्राट चौधरी से सुरक्षा की करेंगे मांग- VIDEO
Jun 20, 2026 | 01:50 PM
डेटा खपत में नंबर-1 बना भारत, हर महीने 36 GB तक इंटरनेट उड़ा रहे हैं भारतीय; 5G नेटवर्क ने बदली तस्वीर-VIDEO
Jun 19, 2026 | 11:14 PM
क्या NEET पेपर लीक रोकने के लिए सरकार का फैसला सही था! हाईकोर्ट ने क्या कहा?
Jun 19, 2026 | 04:37 PM
लद्दाख में खड़े बाइकर्स के उड़े होश! भारत में रहकर चीन के टाइम जोन से कनेक्ट हुआ मोबाइल फोन, Video Viral
Jun 19, 2026 | 01:07 PM
यकीन नहीं होता, लेकिन यह सच है! लद्दाख में मौजूद फोन में दिखने लगा चीन का टाइम जोन, वीडियो देख रह जाएंगे दंग
Jun 18, 2026 | 11:09 PM
गर्लफ्रेंड से बात नहीं हुई तो टावर पर चढ़ा प्रेमी, 3 घंटे तक चला हाई वोल्टेज ड्रामा, देखें VIDEO
Jun 18, 2026 | 10:27 PM














