-
बुध, 29 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Entertainment »
- Hit 3 Box Office Collection Day 15 Nani Film Entry 100 Crore Club
Hit 3 की रफ्तार थिएटर में बरकरार, 15 दिन में फिल्म ने किया इतना कलेक्शन, 100 करोड़ क्लब से बस कुछ ही कदम दूर
- Written By: स्नेहा मौर्या
नानी की हाल ही में रिलीज हुई एक्शन थ्रिलर फिल्म हिट 3- द थर्ड केस लगातार थिएटर में तहलका मचा रही है। फिल्म ने अब तक 75.55 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है और जल्द ही 100 करोड़ के क्लब में एंट्री करने वाली है।

हिट 3 (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
मुंबई: साउथ के जाने-माने अभिनेता नानी की मोस्ट अवेटेड एक्शन थ्रिलर फिल्म “हिट 3- द थर्ड केस” बॉक्स ऑफिस पर लगातार धमाल मचा रही है। 1 मई को रिलीज हुई इस फिल्म ने अपने ओपनिंग डे पर ही 21 करोड़ की शानदार कमाई करते हुए फैंस और ट्रेड एक्सपर्ट्स को चौंका दिया था। अब 15वें दिन तक का कलेक्शन सामने आ चुका है और इसके आंकड़े इस बात की पुष्टि करते हैं कि फिल्म की लोकप्रियता में कोई गिरावट नहीं आई है।
दरअसल, “हिट 3” तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री की एक लोकप्रिय फ्रेंचाइजी का तीसरा पार्ट है, जिसमें नानी ने एक इंटेंस पुलिस ऑफिसर की भूमिका निभाई है। इस फिल्म ने न केवल घरेलू बाजार में, बल्कि विदेशों में भी अच्छी कमाई की है। पहले सप्ताह में इसने 63.65 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया था, जोकि अपने आप में एक बड़ी उपलब्धि है। दूसरे हफ्ते की शुरुआत में रफ्तार थोड़ी धीमी रही, लेकिन फिल्म ने पकड़ बनाए रखी।
हिट 3 का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
15वें दिन यानी तीसरे हफ्ते के पहले गुरुवार को फिल्म ने करीब 40 लाख रुपए का कलेक्शन किया। इससे पहले बुधवार को फिल्म ने 65 लाख कमाए थे। इस तरह अब तक फिल्म का कुल कलेक्शन 75.55 करोड़ हो चुका है। यह आंकड़ा दर्शाता है कि “हिट 3” जल्द ही 100 करोड़ क्लब में प्रवेश कर सकती है, खासकर यदि वीकेंड पर दर्शकों की संख्या में बढ़ोतरी होती है।
सम्बंधित ख़बरें
Salman Khan Alliance: भाई सोहेल का हौसला बढ़ाने ‘अलायंस’ पहुंचे सलमान, टाइट सिक्योरिटी के बीच शूट हुआ एपिसोड
Gen-Z विवाद में कूदे सोनू सूद, कंगना रनौत को दी नसीहत, बोले- युवा ही आपको स्टार बनाते हैं
Apoorva Makhija Eviction: शो से बाहर होते ही अपूर्वा मखीजा ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- मैं किसी से हारकर नहीं गई
Batwara 1947 Promotion: जयपुर में सनी देओल का दमदार रोड शो, हवा महल में ‘बंटवारा 1947’ का किया भव्य प्रमोशन
दिलचस्प बात यह है कि फिल्म ने बॉलीवुड की कई हालिया रिलीज फिल्मों को कलेक्शन के मामले में पीछे छोड़ दिया है। बेहतरीन स्टोरीलाइन, सस्पेंस और दमदार परफॉर्मेंस की बदौलत “हिट 3” को दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है।
ये भी पढ़ें- Cannes 2025 में जैकलीन फर्नांडिस का मिनिमल लुक, विदेशी हसीनाओं के आगे पड़ा फीका
फिल्म के स्टारकास्ट
आपको बता दें, हिट: द थर्ड केस 2025 की भारतीय तेलुगु -भाषा की एक्शन थ्रिलर फिल्म है। जिसे सैलेश कोलानू ने लिखा और निर्देशित किया है। वॉल पोस्टर सिनेमा और यूनिनस प्रोडक्शंस के तहत प्रशांति टिपिरनेनी द्वारा निर्मित, फिल्म में नानी और श्रीनिधि शेट्टी मुख्य भूमिकाओं में हैं। फिल्म का संगीत मिकी जे. मेयर ने तैयार किया है। साथ ही सिनेमैटोग्राफी सानू जॉन वर्गीस ने किया है और संपादन कार्तिका श्रीनिवास ने किया है।
Hit 3 box office collection day 15 nani film entry 100 crore club
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
काशी में टूटी मजहब की दीवारें, गुरु पूर्णिमा पर मुस्लिम समाज ने आरती उतारकर गुरु दीक्षा ली; देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 09:34 PMJapan Earthquake: जापान के कुमामोटो में भूकंप से भारी तबाही, 13 की गई जान, PM सनाए तकाइची ने बुलाई आपात बैठक
Jul 29, 2026 | 09:34 PMअमित शाह से डील पक्की, शरद पवार को वापस मिलेगी NCP? दमानिया के बड़े दावे से अजित गुट को छूटा पसीना
Jul 29, 2026 | 09:28 PMSalman Khan Alliance: भाई सोहेल का हौसला बढ़ाने ‘अलायंस’ पहुंचे सलमान, टाइट सिक्योरिटी के बीच शूट हुआ एपिसोड
Jul 29, 2026 | 09:21 PMगटर छाप हरकतों को नॉर्मलाइज नहीं होने दूंगी…प्रदर्शनकारियों की अश्लील हरकतों पर कंगना रनौत की दो टूक- VIDEO
Jul 29, 2026 | 09:21 PMबारिश में डूबा नागपुर का ‘रामजी श्यामजी पोहावाला’! दुकान का बुरा हाल, देखें Ground Report
Jul 29, 2026 | 09:14 PMकृपया मुझे माफ कर दें…संबित पात्रा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- कोर्ट में मांगते हैं माफी
Jul 29, 2026 | 09:14 PMवीडियो गैलरी

राज्यसभा में तिरंगे पर संजय सिंह का बड़ा हमला; RSS पर लगाए ऐसे गंभीर आरोप कि मच गया हड़कंप, देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 07:14 PM
भोपाल में फूटा किसानों का भयंकर गुस्सा; पुलिस और प्रशासन के उड़े होश, नेताओं की एंट्री पर लगा बैन? देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 06:54 PM
लोकसभा में डॉ. श्रीकांत शिंदे का बड़ा बयान, नीट परीक्षा प्रणाली में बताए बड़े सुधार-VIDEO
Jul 29, 2026 | 01:45 PM
भोपाल में किसान आंदोलन से जनजीवन अस्त-व्यस्त, लोगों ने प्रशासन से की बेहतर व्यवस्था की मांग-VIDEO
Jul 29, 2026 | 01:13 PM
‘युवाओं को हाशिए पर मत डालिए’… लोकसभा में ओवैसी की मोदी सरकार को खुली चेतावनी-VIDEO
Jul 29, 2026 | 12:44 PM
मामा बचा लो…बर्बाद हो गए! मूंग की मांग पर भोपाल में सड़क पर उतरे किसान, CM हाउस घेरने की तैयारी, देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 10:16 PM













