कपिल शर्मा ने रवि किशन के डायलॉग को बना दिया कव्वाली, हंसी से लोटपोट हुआ पूरा शो

Kapil Sharma Viral Video: कपिल शर्मा ने ‘द ग्रेट कपिल शर्मा शो’ के अपकमिंग एपिसोड का मजेदार वीडियो शेयर किया है। इसमें वह रवि किशन के डायलॉग ‘जिंदगी झंडवा, फिर भी घमंडवा’ पर कव्वाली गाते नजर आते हैं।
Kapil Sharma Ravi Kishan Qawwali The Great Kapil Sharma Show episode
कपिल शर्मा (फोटो-सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Kapil Sharma Ravi Kishan Qawwali: मशहूर कॉमेडियन और होस्ट कपिल शर्मा एक बार फिर अपने मजेदार अंदाज से दर्शकों को हंसाने के लिए तैयार हैं। उनके लोकप्रिय शो द ग्रेट कपिल शर्मा शो के अपकमिंग एपिसोड का एक मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस एपिसोड में अभिनेता और सांसद रवि किशन खास मेहमान के तौर पर नजर आने वाले हैं।

दरअसल, कपिल शर्मा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर शो का एक मजेदार क्लिप शेयर किया है। वीडियो में वह अपनी टीम के साथ रवि किशन के मशहूर डायलॉग 'जिंदगी झंडवा, फिर भी घमंडवा' पर एक अनोखी कव्वाली पेश करते नजर आ रहे हैं। वीडियो में कपिल बेहद मजाकिया अंदाज में कव्वाली की शुरुआत करते हैं और उनके साथ शो के अन्य कलाकार भी सुर में सुर मिलाते नजर आते हैं। इस दौरान मंच पर मौजूद सभी लोग हंसी से लोटपोट हो जाते हैं।

सुनील ग्रोवर ने भी दिया साथ

इस मजेदार प्रस्तुति में सुनील ग्रोवर भी खास अंदाज में नजर आते हैं। वह भी कव्वाली में हिस्सा लेते हुए कपिल का साथ देते हैं और माहौल को और भी मनोरंजक बना देते हैं। कव्वाली के दौरान कपिल गाते हैं कि जिंदगी झंडवा, फिर भी है घमंडवा और इसके बाद मजेदार लाइनें जोड़ते हैं, जिन्हें सुनकर दर्शक ठहाके लगाने लगते हैं।

रवि किशन भी झूम उठे

इस अनोखी प्रस्तुति को देखकर रवि किशन खुद को रोक नहीं पाए। वीडियो में वह अपनी सीट से खड़े होकर इस कव्वाली का आनंद लेते नजर आते हैं। शो में मौजूद जज अर्चना पूरन सिंह और नवजोत सिंह सिद्धू भी इस मजेदार पल को खूब एंजॉय करते दिखाई देते हैं। मंच पर मौजूद दर्शक भी इस कव्वाली पर तालियां बजाते और हंसते नजर आते हैं।

फैंस को एपिसोड का इंतजार

द ग्रेट कपिल शर्मा शो के इस मजेदार क्लिप को सोशल मीडिया पर जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। कुछ ही घंटों में वीडियो पर हजारों लाइक्स और व्यूज आ चुके हैं। बता दें कि यह खास एपिसोड शनिवार रात 8 बजे नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगा। ऐसे में दर्शक इस मजेदार एपिसोड का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, जिसमें कॉमेडी, म्यूजिक और मनोरंजन का जबरदस्त तड़का देखने को मिलेगा।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com