Dhurandhar 2 Release Date: रणवीर सिंह की धुरंधर 2 ने एडवांस बुकिंग में मचाई धूम, रिलीज से पहले करोड़ों की कमाई

Dhurandhar 2 Advance Booking: रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर 2’ रिलीज से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रही है। एडवांस बुकिंग के जरिए फिल्म ने करीब 20 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है।
ranveer singh dhurandhar 2 advance booking ticket price box office
धुरंधर 2 का एडवांस बुकिंग कलेक्शन (फोटो-सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Dhurandhar 2 Ticket Price: रणवीर सिंह की मोस्ट अवेटेड फिल्म धुरंधर 2 रिलीज से पहले ही जबरदस्त चर्चा में है। 19 मार्च को सिनेमाघरों में आने वाली यह स्पाई-एक्शन फिल्म एडवांस बुकिंग के मामले में रिकॉर्ड बनाती नजर आ रही है। फिल्म की टिकटों की कीमत से लेकर एडवांस कलेक्शन तक, हर चीज दर्शकों का ध्यान खींच रही है। ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि यह फिल्म साल 2026 की सबसे बड़ी ओपनिंग देने वाली फिल्मों में शामिल हो सकती है।

ट्रेड रिपोर्ट्स के मुताबिक, धुरंधर 2 ने एडवांस बुकिंग के जरिए शानदार शुरुआत कर दी है। सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने भारत में अब तक लगभग 14.69 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है। अगर इसमें ब्लॉक की गई सीटों को भी जोड़ दिया जाए, तो यह आंकड़ा करीब 20.32 करोड़ रुपये तक पहुंच जाता है। अब तक फिल्म के लगभग 2,59,111 टिकट बिक चुके हैं। देशभर में करीब 7,890 शोज लगाए गए हैं, जिससे साफ है कि एग्जिबिटर्स को फिल्म से बड़ी उम्मीदें हैं।

हिंदी वर्जन का दबदबा

फिल्म को कई भाषाओं में रिलीज किया जा रहा है, लेकिन हिंदी वर्जन की एडवांस बुकिंग सबसे ज्यादा देखने को मिल रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, हिंदी वर्जन ने अकेले ही करीब 14.37 करोड़ रुपये की एडवांस बुकिंग कर ली है। फिल्म में रणवीर सिंह एक बार फिर दमदार एक्शन अवतार में नजर आने वाले हैं। पहले पार्ट की सफलता और उनके किरदार जसकीरत सिंह रंगी की लोकप्रियता ने दर्शकों के बीच फिल्म के लिए उत्साह और बढ़ा दिया है।

टिकट की कीमत ने खींचा ध्यान

इस बार मेकर्स ने टिकट की कीमतों को लेकर अलग रणनीति अपनाई है। बड़े शहरों में प्रीमियम सीट्स की कीमत काफी ज्यादा रखी गई है, जबकि कुछ शहरों में दर्शकों को सस्ती टिकट भी मिल रही है। मुंबई के पॉश इलाकों में स्थित आईनॉक्स मेगाप्लेक्स में रिक्लाइनर सीट पर फिल्म देखने के लिए दर्शकों को करीब 2900 रुपये तक खर्च करने पड़ सकते हैं। वहीं चेन्नई के एजीएस सिनेमा में कुछ टिकट मात्र 59 रुपये में उपलब्ध हैं, जिससे हर वर्ग के दर्शक फिल्म देख सकें।

साउथ इंडिया में भी दिख रहा क्रेज

दिलचस्प बात यह है कि फिल्म को सिर्फ नॉर्थ इंडिया ही नहीं, बल्कि साउथ के राज्यों में भी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। तेलुगु वर्जन के लिए 5,500 से ज्यादा और तमिल वर्जन के लिए 10,000 से ज्यादा टिकट पहले ही बुक हो चुके हैं। कन्नड़ और मलयालम मार्केट में भी धीरे-धीरे एडवांस बुकिंग बढ़ रही है। ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि धुरंधर 2 ओपनिंग डे पर कई पुराने रिकॉर्ड तोड़ सकती है।

Navbharat Live
navbharatlive.com