Anuj Kapadia Comeback: ‘अनुपमा’ में होगी अनुज कपाड़िया की वापसी ! वापसी के सवाल पर गौरव खन्ना ने दिया संकेत

Anupama Twist: अनुपमा में अनुज कपाड़िया की वापसी को लेकर अभिनेता गौरव खन्ना ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि शो में लौटने का फैसला उनके हाथ में नहीं है और यह प्रोड्यूसर व चैनल पर निर्भर करता है।
gaurav khanna anupama return anuj kapadia comeback update
गौरव खन्ना की अनुपमा में वापसी (फोटो-सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Gaurav Khanna Anupama Return: स्टार प्लस का पॉपुलर शो अनुपमा लंबे समय से दर्शकों के बीच चर्चा में बना हुआ है। इस शो में अनुज कपाड़िया का किरदार निभाकर गौरव खन्ना ने जबरदस्त लोकप्रियता हासिल की थी। हालांकि कुछ समय पहले उन्होंने शो से दूरी बना ली थी, लेकिन अब उनकी वापसी को लेकर फिर से चर्चाएं तेज हो गई हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू में एक्टर ने खुद इस बारे में खुलकर बात की है।

दरअसल, गौरव खन्ना को लेकर फैंस लंबे समय से उम्मीद कर रहे हैं कि वह एक बार फिर अनुपमा में अनुज कपाड़िया के रूप में वापसी करेंगे। हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में जब उनसे इस बारे में सवाल पूछा गया, तो उन्होंने दिलचस्प जवाब दिया। एक्टर ने कहा कि शो में वापसी का फैसला पूरी तरह उनके हाथ में नहीं है। यह निर्णय शो के प्रोड्यूसर और चैनल पर निर्भर करता है। उन्होंने कहा कि अगर कहानी में उनके किरदार के लिए कोई दिलचस्प ट्रैक होगा, तो वह जरूर शो में वापस आना चाहेंगे।

दिलचस्प कहानी होगी तो जरूर लौटूंगा

इंटरव्यू के दौरान गौरव खन्ना ने कहा कि आप इस सवाल के लिए शायद गलत इंसान से पूछ रहे हैं, क्योंकि अनुपमा में वापसी करना मेरे हाथ में नहीं है। यह हमारे प्रोड्यूसर राजन शाही और चैनल स्टार प्लस पर निर्भर करता है। उन्होंने आगे कहा कि अगर कहानी में उनके लिए कुछ नया और दिलचस्प होगा तो वह जरूर वापसी करेंगे।

अनुज कपाड़िया का किरदार है खास

गौरव खन्ना ने यह भी माना कि अनुज कपाड़िया का किरदार दर्शकों के बीच काफी लोकप्रिय रहा है। उन्होंने कहा कि यह उनके करियर के सबसे पसंदीदा किरदारों में से एक है और अगर मौका मिला तो वह इसे दोबारा निभाने में खुशी महसूस करेंगे। हालांकि फिलहाल उन्होंने साफ किया कि अभी तक उनकी वापसी को लेकर कोई आधिकारिक योजना नहीं बनी है।

फैंस आज भी करते हैं याद

एक्टर ने बताया कि शो में जब भी पुराने एपिसोड या फ्लैशबैक सीन दिखाए जाते हैं, तो फैंस उन्हें सोशल मीडिया पर टैग करते हैं। इससे उन्हें काफी अच्छा लगता है कि दर्शक आज भी उनके किरदार को याद करते हैं। फिलहाल गौरव खन्ना किसी नए प्रोजेक्ट पर फोकस कर रहे हैं और उन्होंने कहा कि वह कभी किसी अच्छे ऑफर को मना नहीं करते।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com