-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Entertainment »
- Hema Malini Recalled The Journey Of Sholay Said Basanti Role Seemed Small But
हेमा मालिनी ने याद किया ‘शोले’ का सफर, बोलीं- बसंती का रोल छोटा लगा था, लेकिन वही…
- Written By: सोनाली झा
Hema Malini Journey of Sholay: फिल्म शोले को 50 साल पूरे हो गए हैं। इस खास मौके पर हेमा मालिनी ने अपने बसंती किरदार को याद करते हुए बताया कि शुरुआत में उन्हें यह रोल छोटा लगा था।

हेमा मालिनी ने याद किया ‘शोले’ का सफर
Hema Malini on Sholay: हिंदी सिनेमा की क्लासिक फिल्म ‘शोले’ को रिलीज हुए 50 साल पूरे हो चुके हैं। 1975 में जब यह फिल्म बड़े पर्दे पर आई थी, तो किसी ने नहीं सोचा था कि यह भारतीय सिनेमा के इतिहास की सबसे बड़ी फिल्मों में शुमार हो जाएगी। फिल्म की हर चीज चाहे वह जय-वीरू की दोस्ती हो, गब्बर का खौफ हो या फिर बसंती की मस्तमौला बातें आज भी दर्शकों के दिलों में जिंदा हैं। इस खास मौके पर ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी ने अपने ‘बसंती’ किरदार और शूटिंग से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें साझा कीं।
हेमा मालिनी ने बताया कि जब निर्देशक रमेश सिप्पी ने उन्हें फिल्म का ऑफर दिया, तो शुरुआत में उन्हें ‘बसंती’ का रोल उतना खास नहीं लगा। उन्होंने कहा कि मैंने सोचा था कि यह रोल ‘सीता और गीता’ जितना दमदार नहीं होगा। रमेश जी ने कहा था कि फिल्म में कई किरदार हैं और तुम उनमें से एक हो। तब मुझे लगा कि यह छोटा रोल है, लेकिन उन्होंने मुझे समझाया कि भले ही स्क्रीन टाइम कम हो, लेकिन यह किरदार फिल्म की आत्मा होगा और सच में, दर्शकों ने बसंती को कभी भुलाया नहीं।
हेमा मालिनी ने कही ये बात
हेमा मालिनी ने आगे कहा कि उस दौर में उनके लिए अक्सर खास एक्शन सीन्स बनाए जाते थे। डायरेक्टर कहते थे, हेमा है तो एक्शन तो होना ही चाहिए। ‘शोले’ में मेरा सबसे यादगार सीन तांगे वाला था, जब बसंती डाकुओं से पीछा छुड़ा रही होती है। पूरी यूनिट उस दिन बेहद मेहनत कर रही थी और वह नजारा आज भी मेरी आंखों के सामने है।
सम्बंधित ख़बरें
‘गदर’ की शूटिंग के दौरान घबरा जाती थीं अमीषा पटेल, सनी देओल ने सीन समझाकर एक टेक में कराया शॉट पूरा
अंशुला कपूर बनने जा रही हैं दुल्हन, रोहन ठक्कर संग लेंगी सात फेरे, बोनी कपूर ने कंफर्म किया वेडिंग डेट
Welcome To The Jungle BO Collection: बंपर ओपनिंग के बाद गिरी वेलकम टू द जंगल, 100 करोड़ का आंकड़ा अब भी दूर
Lock Upp 2 में आया भूचाल, धीरज धूपर और हर्षद चोपड़ा से पंगा लेना पड़ा श्रेया कालरा को भारी
ये भी पढ़ें- प्रभास की ‘द राजा साब’ पर लगे आरोप, मेकर्स ने दी सफाई, जानें कब रिलीज होगी फिल्म
हेमा मालिनी की भूमिका
हेमा मालिनी ने यह भी साझा किया कि उनकी नई पीढ़ी ने शायद अभी तक ‘शोले’ नहीं देखी है। उन्होंने कहा कि अब जब फिल्म को 50 साल हो चुके हैं, तो मैं जरूर अपने बच्चों और परिवार को यह फिल्म दिखाऊंगी। एक दिन मैं सबको अपने घर के मिनी थिएटर में बैठाकर ‘शोले’ देखने का प्लान बना रही हूं। ‘शोले’ न केवल बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही, बल्कि इसने भारतीय सिनेमा को एक नई पहचान दी। गब्बर के डायलॉग्स, जय-वीरू की दोस्ती और बसंती की बकबक आज भी पॉप कल्चर का हिस्सा हैं। और इसमें कोई शक नहीं कि हेमा मालिनी की ‘बसंती’ ने फिल्म को यादगार बनाने में अहम भूमिका निभाई।
Hema malini recalled the journey of sholay said basanti role seemed small but
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
‘गदर’ की शूटिंग के दौरान घबरा जाती थीं अमीषा पटेल, सनी देओल ने सीन समझाकर एक टेक में कराया शॉट पूरा
Jul 02, 2026 | 04:35 PMCM मोहन यादव ने धान उत्पादकों को दिया भावांतर योजना का बड़ा तोहफा; किसानों की समृद्धि के लिए नई नीतियों का आगाज
Jul 02, 2026 | 04:31 PMMarkandadev Conservation: गड़चिरोली जिलाधिकारी ने दिए मंदिर संरक्षण के निर्देश, 2 महीने में पूरा करें निर्माण
Jul 02, 2026 | 04:30 PMExplainer: कौन थीं सरला भट्ट? 36 साल बाद अदालत पहुंचा मामला, क्या अब कश्मीरी पंडितों को मिल पाएगा न्याय?
Jul 02, 2026 | 04:27 PMReal TMC Claim: ‘हम ही असली TMC हैं’, चुनाव आयोग पहुंचा बागी गुट ने किया दावा; ममता बनर्जी की बढ़ीं मुश्किलें
Jul 02, 2026 | 04:27 PMSamsung की बढ़ेगी टेंशन, Apple का पहला Foldable iPhone Ultra करेगा एंट्री, जानिए किसमें मिलेगा ज्यादा दम?
Jul 02, 2026 | 04:25 PMOverthinking Tips: 81% भारतीय रोजाना सोचने में गंवा रहे हैं कई घंटे, जानें ओवरथिंकिंग रोकने के उपाय
Jul 02, 2026 | 04:25 PMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM













