- Hindi News »
- Entertainment »
- Prabhas The Raja Saab Accused Makers Clarified When The Film Will Be Released
प्रभास की ‘द राजा साब’ पर लगे आरोप, मेकर्स ने दी सफाई, जानें कब रिलीज होगी फिल्म
- Written By: सोनाली झा
Prabhas The Raja Saab Accused: प्रभास की आने वाली फिल्म द राजा साब हाल ही में विवादों में रही। प्रोडक्शन हाउस पर कर्मचारियों की सैलरी रोकने और नियमों का पालन न करने के आरोप लगे थे।

प्रभास की द राजा साब पर लगे आरोप
Prabhas film The Raja Saab: साउथ एक्टर प्रभास की आने वाली फिल्म ‘द राजा साब’ इन दिनों सुर्खियों में हैं। आए दिन फिल्म के विवादों को लेकर सुर्खियों में है। हाल ही में खबरें आई थीं कि फिल्म से जुड़े प्रोडक्शन हाउस पर कर्मचारियों की सैलरी रोकने और फिल्म निर्माण संबंधी नियमों का पालन न करने के आरोप लगे हैं। इन खबरों के बाद सोशल मीडिया पर चर्चा तेज हो गई। अब मेकर्स ने इस मामले पर चुप्पी तोड़ते हुए आधिकारिक बयान जारी किया है।
‘द राजा साब’ के प्रोडक्शन हाउस पीपल मीडिया फैक्ट्री ने अपने एक्स अकाउंट पर सफाई देते हुए कहा कि पिछले 12 महीनों में कर्मचारियों को करीब 60 करोड़ रुपये का भुगतान किया जा चुका है। हालांकि, उन्होंने यह भी माना कि जुलाई महीने के लगभग 1 करोड़ रुपये का भुगतान अभी बाकी है। मेकर्स ने इस मुद्दे पर स्पष्ट किया कि यह एक आंतरिक मामला था, जिसे सार्वजनिक रूप से उठाना सही नहीं था।
मेकर्स ने कही ये बात
मेकर्स ने आगे कहा कि कर्मचारियों की अनुपलब्धता और अचानक की गई हड़ताल के कारण शूटिंग की अगली अनुसूची समय पर शुरू नहीं हो सकी। यही वजह है कि पेमेंट में देरी हुई। हालांकि, उन्होंने यह भरोसा दिलाया कि कर्मचारियों की दिक्कतों को ध्यान में रखते हुए अब नीति में बदलाव किया गया है और इस हफ्ते सभी लंबित भुगतान पूरे कर दिए जाएंगे।
सम्बंधित ख़बरें
विवादों पर लगा विराम
इस सफाई के साथ ही फिल्म से जुड़े विवादों पर काफी हद तक विराम लग गया है। अब दर्शक एक बार फिर प्रभास की इस फिल्म को लेकर उत्साहित हैं। ‘द राजा साब’ एक हॉरर-कॉमेडी फिल्म है, जिसमें प्रभास के साथ मालविका मोहनन, निधि अग्रवाल, रिद्धि कुमार और संजय दत्त जैसे सितारे भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।
कब रिलीज होगी द राजा साब
फिल्म का निर्देशन मारुति कर रहे हैं और इसे पीपल मीडिया फैक्ट्री के बैनर तले बनाया जा रहा है। खास बात यह है कि इस फिल्म को पांच भारतीय भाषाओं में रिलीज किया जाएगा। फिल्म की रिलीज डेट भी सामने आ चुकी है। यह बहुप्रतीक्षित फिल्म 5 दिसंबर 2025 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। प्रभास के फैंस को अब बेसब्री से इस फिल्म का इंतजार है, क्योंकि इसे प्रभास की अलग जॉनर वाली फिल्म माना जा रहा है।
Prabhas the raja saab accused makers clarified when the film will be released
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 16 June 2026: इन राशि वालों के कोर्ट-कचहरी के मामले सुलझेंगे, जानें मंगलवार का पूरा राशिफल
Jun 16, 2026 | 12:10 AM‘हमें पता है खान सर की पहुंच’, रौशन आनंद के भाई की मौत पर भड़के तेज प्रताप; तेजस्वी ने की जांच की मांग
Jun 15, 2026 | 11:17 PMMathura: लेनदेन के विवाद में खूनी संघर्ष, पथराव में एक युवक की मौत; पुलिस के खिलाफ जमकर हुई नारेबाजी
Jun 15, 2026 | 11:15 PMChhatrapati Sambhajinagar में पुलिस की नाकाबंदी तोड़कर भागी कार ने ऑटो को मारी टक्कर, फिर चालक हुआ गिरफ्तार
Jun 15, 2026 | 11:14 PM‘मैंने पहले ही CM फडणवीस को बताया था…’ अभिजीत दीपके पर हमले के बाद रोहिणी खडसे का बड़ा दावा
Jun 15, 2026 | 11:05 PMपेट्रोल से ₹20 तक सस्ता होगा E100 फ्यूल! जानिए गन्ने से बने इस नए ईंधन के फायदे और नुकसान- VIDEO
Jun 15, 2026 | 11:02 PMयह उनका फैसला है… TMC सांसदों के NCPI में विलय पर ऋतब्रत बनर्जी का बड़ा बयान, बोले- टेलीविजन से मिली जानकारी
Jun 15, 2026 | 10:55 PMवीडियो गैलरी

जयपुर में ‘कॉकरोचों’ के मुखिया का थप्पड़ों से स्वागत! युवकों ने अभिजीत को रसीद किए कई थप्पड़, देखें VIDEO
Jun 15, 2026 | 09:52 PM
अमेरिका-ईरान में समझौते से क्या Israel पड़ गया अकेला? 5 पॉइंट में समझे अंदर की बात, VIDEO
Jun 15, 2026 | 09:05 PM
गूगल मैप ने शादी में जा रहे परिवार को पहुंचाया नाले में, दो घंटे चला रेस्क्यू ऑपरेशन, देखें हापुड़ का VIDEO
Jun 15, 2026 | 08:57 PM
भाड़ में जाए G7 और फोटो खिंचवाना… हमारे लोग नाली के कीड़े नहीं, अमेरिका पर भड़के GD Bakshi; देखें- VIDEO
Jun 15, 2026 | 08:32 PM
अमेरिका ने दबाई PM मोदी की नस, भारतीय नागरिकों की मौत पर कांग्रेस ने लगाए गंभीर आरोप; देखें VIDEO
Jun 15, 2026 | 08:14 PM
NEET पेपर लीक पर वाराणसी में बवाल, PM कार्यालय घेरने जा रहीं पल्लवी पटेल गिरफ्तार; देखें- VIDEO
Jun 15, 2026 | 08:01 PM














