G. V. Prakash Kumar की ‘ब्लैकमेल’ की रिलीज डेट से उठा पर्दा, इस दिन दस्तक देगी फिल्म

G. V. Prakash Kumar: जाने-माने एक्टर जी वी प्रकाश की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'ब्लैकमेल' के रिलीज डेट से पर्दा उठा दिया गया है। यह फिल्म पहले 1 अगस्त को रिलीज होने वाली थी, लेकिन मेकर्स ने डेट टाल दी थी।
G. V. Prakash Kumar
ब्लैकमेल फिल्म (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Blackmail Film Release Date: निर्देशक म्यू मुरन की थ्रिलर ड्रामा ‘ब्लैकमेल’ लंबे वक्त से सुर्खियों में बनी हुई है और फैंस भी इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। ऐसे में अब फैंस का इंतजार खत्म हो गया है और फिल्म के रिलीज डेट का खुलासा कर दिया गया है। हालांकि, पहले यह फिल्म 1 अगस्त को रिलीज होने वाली थी। लेकिन प्रोडक्शन टीम ने अप्रत्याशित परिस्थितियों के चलते रिलीज डेट को टाल दिया था। वहीं अब यह 12 सितंबर 2025 को बड़े पर्दे पर धमाल मचाने के लिए तैयार है।

दरअसल, फिल्म में अभिनेता, संगीतकार और निर्माता जी वी प्रकाश मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। उनके साथ तेजू अश्विनी फीमेल लीड का किरदार निभा रही हैं। दोनों कलाकारों की केमिस्ट्री को लेकर पहले से ही चर्चा है। इसके अलावा, फिल्म में श्रीकांत, बिंदु माधवी, लिंगा, तिलक रमेश और मुथुकुमार जैसे अनुभवी कलाकार भी अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे।

फर्स्ट लुक पोस्टर ने बढ़ाई थी उत्सुकता

हाल ही में ‘ब्लैकमेल’ का फर्स्ट लुक पोस्टर जारी किया गया था और मिनटों में यह सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। इसमें जी वी प्रकाश एक मोटर बाइक के पास खड़े दिखाई दिए थे, जिसकी नंबर प्लेट पर ‘मनी’ लिखा था। उनका गंभीर और उलझन भरा लुक साफ इशारा कर रहा था कि फिल्म में रोमांचक और रहस्यमयी घटनाओं की भरमार होगी।

फिल्म के स्टारकास्ट

इन सबके बीच फिल्म के स्टारकास्टी की बात करें, तो फिल्म का निर्देशन म्यू मुरन ने किया है, जो अपनी थ्रिलर फिल्म ‘इरावुक्कु अयिराम कंगल’ के लिए जाने जाते हैं। इस बार भी उन्होंने सस्पेंस और इमोशन्स का संगम दर्शकों के सामने पेश करने की कोशिश की है। फिल्म का निर्माण ए देवकानी कर रहे हैं और इसे जेडीएस फिल्म फैक्ट्री के बैनर तले जयकोडी अमलराज प्रस्तुत कर रहे हैं।

इसके अलावा फिल्म की सिनेमैटोग्राफी गोकुल बेनॉय ने संभाली है। एडिटिंग की जिम्मेदारी सैन लोकेश को दी गई है। वहीं, फिल्म का दमदार बैकग्राउंड स्कोर और म्यूजिक सैम सी.एस. ने कंपोज किया है। कॉस्ट्यूम डिजाइन के लिए तिलकप्रिया षणमुगम और विनोद सुंदर जुड़े हैं, जबकि एक्शन सीक्वेंस को राजशेखर ने कोरियोग्राफ किया है। साउथ इंडस्ट्री में थ्रिलर फिल्मों की लोकप्रियता को देखते हुए ‘ब्लैकमेल’ से काफी उम्मीदें हैं।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

Navbharat Live
navbharatlive.com